Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:01 AM IST

Laddu Gopal Puja Rules: अधिक मास में लड्डू गोपाल की सेवा कैसे करें, जानें पूजा के विशेष नियम

Laddu Gopal Puja In Adhik Maas: हिंदू धर्म में अधिक मास का विशेष महत्व है, इसे मलमास और पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है। इस दौरान लड्डू गोपाल का पूजन विशेष माना जाता है। आइए जानें उनकी सेवा कैसे करनी चाहिए।
Updated:- 2023-07-11, 02:00 IST
image

अधिक मास को पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है और इसमें मुख्य रूप से भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। मान्यता है कि जो व्यक्ति श्रद्धा भाव से इस पूरे महीने पूजन करता है उसकी समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और उसे पूजा का पूर्ण फल भी मिलता है।

चूंकि मलमास या अधिक मास को भगवान कृष्ण का प्रिय महीना माना जाता है, इसलिए इसे लड्डू गोपाल के पूजन के लिए विशेष माना जाता है। यदि आप विदेश में हैं और वहां भी लड्डू गोपाल अपने मंदिर में रखती हैं और नियमित रूप से उनकी सेवा करती हैं तो आपको अधिक मास में लड्ड़ू गोपाल की सेवा के विशेष नियमों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी जी से जानें अधिक मास में कैसे लड्डू गोपाल का पूजन और सेवन करना चाहिए।

अधिक मास में लड्डू गोपाल का पूजन क्यों है जरूरी

laddu gopal puja in adhik maas

अधिक मास में लड्डू गोपाल (घर में किस धातु के बने लड्डू गोपाल रखें) का विशेष पूजन जरूरी इसलिए माना जाता है क्योंकि इस दौरान पूजा का पूर्ण फल मिलता है। एक पौराणिक कथा के अनुसार मलमास को सभी महीनों से निम्न होने का दर्जा दिया गया था और इस दौरान सभी शुभ काम करने की मनाही होती थी।

उस समय भगवान विष्णु ने मालमास को पुरुषोत्तम मास होने का दर्जा दिया और इस दौरान विष्णु पूजन को विशेष बताया। तभी से जो व्यक्ति अधिक मास के दौरान भगवान कृष्ण का पूजन करता है उसे विशेष फलों की प्राप्ति होती है। इसी वजह से इस माह में भगवान कृष्ण के बाल रूप का भी विशेष पूजन होता है।

इसे जरूर पढ़ें: घर पर रखें हैं लड्डू गोपाल तो इन नियमों का करें पालन, पंडित जी से जानें

अधिक मास में कैसे करें लड्डू गोपाल का पूजन

laddu gopal puja in malmas

  • लड्डू गोपाल की मूर्ति को घर में किसी साफ और पवित्र स्थान पर रखें। मुख्य रूप से उन्हें पूजा स्थान पर ही रखना चाहिए।
  • लड्डू गोपाल की मूर्ति का मुख पूर्व या उत्तर दिशा की ओर रखें। हिंदू धर्म में इन्हें शुभ दिशाएं माना जाता है।
  • मूर्ति को नियमित रूप से दूध, दही, शहद, घी और पानी के मिश्रण से स्नान कराएं।
  • नियमित रूप से लड्डू गोपाल को श्रृंगार कराएं और उन्हें नए वस्त्रों से सुसज्जित करें।  
  • लड्डू गोपाल की मूर्ति को नियमित रूप से साफ करें और कोशिश करें कि उन्हें सूती या रेशमी वस्त्र ही पहनाएं।
  • अधिक मास में लड्डू गोपाल की मूर्ति को दिन में चार बार भोग अवश्य लगाएं।
  • भोग में सात्विक भोजन हो लगाएं और कोशिश करें कि आप भी सात्विक भोजन ही ग्रहण करें।  
  • लड्डू गोपाल की मूर्ति पर फूल चढ़ाएं और धूप के साथ दीप दिखाएं।
  • अधिक मास में कम से कम दो बार आरती अवश्य करें।

इसे जरूर पढ़ें: Vastu Tips: घर में इस दिन लाएं लड्डू गोपाल की मूर्ति, हमेशा बनी रहेगी सुख समृद्धि

लड्डू गोपाल की सेवा कैसे करें

laddu gopal ki seva ke niyam

  • यदि आप अधिक मास में लड्डू गोपाल की सेवा सही नियमों के अनुसार करती हैं तो आपके लिए बहुत शुभ माना जाता है।
  • अधिक मास में लड्डू गोपाल की दैनिक पूजा के लिए समय निर्धारित करें। इस महीने में  इस मास में लड्डू गोपाल की पूजा का समय शाम के समय या मध्याह्न में रखना शुभ माना जाता है।
  • अधिक मास में लड्डू गोपाल की सेवा के दौरान उनके वस्त्रों और आभूषणों पर विशेष ध्यान दें। उन्हें नए और साफ़ वस्त्र ही पहनाएं।
  • लड्डू गोपाल की सेवा के दौरान उनके आरती का आयोजन करें और उनके लिए विशेष भोग, प्रसाद बनाएं।
  • लड्डू गोपाल के मंत्रों की जाप करें। उनकी सेवा के दौरान सच्ची भक्ति रखें और प्रेम से उनकी सेवा में समय दें।
  • जब आप लड्डू गोपाल की सेवा करते हों उस समय मांस, मदिरा, लहसुन, प्याज या तामसिक भोजन का सेवन न करें।  
  • कभी भी अशुद्ध शरीर या मन से लड्डू गोपाल का स्पर्श न करें।
  • मूर्ति के सामने कभी भी किसी से लड़ाई-झगड़ा न करें और ऊंची आवाज में बात करने से भी बचें।  

यदि आप अधिक मास में लड्डू गोपाल की सेवा इन नियमों से करते हैं तो आपके घर में सदैव सुख समृद्धि बनी रहती है और आपको समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Images: Freepik.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।