बी-टाउन की सुपरहिट एक्ट्रेसेस की बात की जाए तो इनमें शिल्पा शेट्टी, मलाइका अरोड़ा, ट्विंकल खन्ना आदि सभी एक जमाने की हिट एक्ट्रेसेस रही हैं। बेशक आज इनमें से किसी ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया हो मगर इनकी चमक फीकी नहीं पड़ी है। कोई अपने फैशनेबल अंदाज के लिए तो कोई अपनी फिटनेस के लिए आज भी बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाए हुए है। मगर, इन एक्ट्रेसेस की अपनी सगी बहनें बी-टाउन में कुछ खास रंग नहीं जमा पाईं। किसी ने शादी कर ली तो कोई अब तक स्ट्रगल कर रहा है। तो चलिए आज हम बॉलीवुड की हिट एक्ट्रेसेस की फ्लॉप सिस्टर्स के बारे में बात करते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: ननद-भाभी का रिश्ता होगा मजबूत अगर फॉलो करेंगी ये 4 टिप्स
शमिता शेट्टी
बॉलीवुड की मोस्ट फैशनेबल एक्ट्रेसेस में से एक शिल्पा शेट्टी को कौन नहीं जानता। शिल्पा शेट्टी एक बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक बहुत अच्छी कुक और फिटनेस गुरू भी हैं। मगर, उनकी छोटी बहन शमिता शेट्टी को बॉलीवुड में लोग बहुत कम ही जानते हैं। शमिता शेट्टी ने बॉलीवुड में फिल्म ‘मोहब्बतें’ से धमाकेदार एंट्री की थी। मगर, उनका धमाका वहीं की वहीं फुस हो गया। शमिता शेट्टी ने अब बॉलीवुड को अलविदा कह कर इंटीरियर डिजाइनिंग को करियर के तौर पर चुन लिया है। वह इंटीरियन डिजाइनिंग की दुनिया में बहुत ही नोन पर्सनालिटी भी हैं। इक्का दुक्का डांस शो में उन्हें देखा गया है मगर, फिल्मों में अब वह नहीं नजर आती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: अपनी स्टेप सिस्टर आलिया भट्ट के रिलेशनशिप को लेकर ये क्या कह गईं पूजा भट्ट
अमृता अरोड़ा
अमृता अरोड़ा बॉलीवुड की मुन्नी बाई यानी बेस्ट आइटम डांसर मलाइका अरोड़ा की छोटी बहन हैं। अमृता का बॉलीवुड करियर बहत छोटा था और वह एक भी हिट फिल्म नहीं दे पाई थीं। काफी स्ट्रगल करने के बाद अमृता अरोड़ा ने शादी कर ली। आपका बता दें आखरी बार अमृता को ‘कमबख्त इश्क’ में बहुत ही छोटे से रोल में देखा गया था। आपको बता दें कि अमृता अरोड़ा अब ज्यादातर जिम में अपनी बेस्ट फ्रेंड करीना कपूर के साथ नजर आती हैं। करीना के साथ अमृता कई बार हॉलीडेज और पार्टी करते भी नजर आ जाती हैं।आलिया ने अपनी बहन से रोते हुए आखिर क्यों मांगी माफी
तनिषा मुखर्जी
बॉलीवुड की सुपरस्टार रह चुकीं काजोल आज भी एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हैं। बेशक वह बहुत कम फिल्मों में नजर आती हैं मगर, आज भी वह जिस फिल्म में होती हैं उसके हिट होने की गारंटी पहले ही मिल जाती है। मगर, इनकी छोटी बहन तनिषा मुखर्जी बॉलीवुड में कुछ खास नहीं पाईं। हां, तनिषा का नाम मीडिया में तब सुनाई दिया था जब वह बिग बॉस में कंटेस्टेंट के तौर पर पहुंची थीं। तनीषा का बिग बॉस हाउस के अंदर दूसरे कंटेस्टेंट अरमान कोहली के साथ अफेयर भी चला था। इसकी चर्चा से परेशान होकर काजोल तक ने कह दिया था कि यह सब देख कर उन्हें अच्छा नहीं लग रहा है।परिणिति चोपड़ा ने खोले कई राज, प्रियंका चोपड़ा की संगीत सेरेमनी के लिए कई महिनों से चल रही थी रिचर्स
रिंक्की खन्ना
बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना और डिंपल कबाडि़या की बेटी और ट्विंकल खन्ना की बहन रिंक्की खन्ना ने बॉलीवुड में ‘प्यार में कभी-कभी’ फिल्म से एंटी की थी। इसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आईं मगर वह अधिकतर फिल्मों में साइड रोल में ही दिखीं। कुछ समय बाद वह बॉलीवुड से गायब ही हो गईं। अब वह शादीशुदा हैं और उनके 2 बच्चे भी हैं। रिंक्की अब भारत में नहीं बल्कि यूके में रहती हैं और छुट्टियां बिताने इंडिया आती रहती हैं।
मन्नारा चोपड़ा
यह नाम आपको बेशक नया सा लग रहा होगा मगर आप अगर इनसे जुड़ी एक्ट्रेस का नाम सुनेंगे तो दंग रह जाएंगे। यह मोहतरमा ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की बहन हैं। यह उनकी सगी बहन तो नहीं मगर, उनके काफी क्लोज रिलेशनशिप में हैं।
वर्ष 2014 में मन्नारा ने फिल्म जिद्द से बॉलीवुड में एंट्री की थी। मगर वह उनकी यह फिल्म सुपर फ्लॉप थी। इसके बाद से वह बॉलीवुड से गायब हैं। हां, साउथ में उन्होंने जरूर कुछ फिल्मों में काम किया है।

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों