आज के समय में हम सभी अपने काम को आसान बनाने के लिए फोन का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि इसके अलावा भी फोन आपकी कई कामों में मदद कर सकता है। इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं 5 ऐसी ऐप्स के बारे में जो महिलाओं के फोन में जरूर होनी चाहिए।
इन ऐप्स की इस्तेमाल सेफ्टी, काम को आसान और आने-जाने के लिए कैब बुकिंग जैसे कई कामों के लिए किया जा सकता है। चलिए जानते हैं इन ऐप्स के बारे में और इनकी खासियत।
महिलाओं के फोन में सेफ्टी के लिए कोई ना कोई ऐप जरूर मौजूद होनी चाहिए। रक्षा ऐप को भी स्पेशल महिलाओं के लिए इसलिए ही बनाई गई है। रात को अकेले ट्रेवल करते वक्त, पुलिस स्टेशन से जुड़ी जानकारी एजेंसी नंबर और ऐसी ही जानकारी प्राप्त करने के लिए यह ऐप्स अच्छा विकल्प हैं।
इसे भी पढ़ेंः HZ Exclusive: Shilpa Shetty ने कम समर्थन और ज्यादा जिम्मेदारियों को बताया महिलाओं के लिए बाधा
पीरियड ट्रैकर ऐप की मदद से आप आसानी से अपनी डेट्स याद रख सकती हैं। खासतौर पर वर्किंग वीमन के लिए इस तरह की ऐप्स अच्छी रहती हैं। इसमें कैलेंडर मौजूद होता है जहां पर आप आसानी से अपनी जानकारी डाल सकते हैं।
प्ले स्टोर पर आपको ढेर सारी ऐसी ऐप्स मिल जाएंगी जहां आप अपनी काम करने की लिस्ट सबमिट करके रख सकते हैं। अपने छोटे-मोटे काम, बर्थडे, एनिवर्सरी और ऐसे ही कुछ इंपॉर्टेंट इवेंट को याद करने के लिए रिमाइंडर ऐप्स काफी मददगार रहती हैं।
कई बार हमें अननोन नंबर से बार-बार फोन आते हैं जिन्हें पहचान हमारे लिए मुश्किल हो जाता है। इस परेशानी में बचने के लिए आप ट्रूकॉलर ऐप डाउनलोड कर सकती हैं।
यह विडियो भी देखें
ट्रूकॉलर ऐप की मदद से आप आसानी से किसी भी अनजान नंबर को पहचान सकती हैं। साथ ही इस ऐप को डाउनलोड करने के बाद गलत नंबर पर स्पैम और फ्रॉड आदि लिखकर आता है। इतना ही नहीं ट्रूकॉलर की मदद से आप लास्ट सीन भी चेक कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ेंःरंगभेद से लेकर कम फीस मिलने तक, प्रियंका चोपड़ा कई रूढ़ियों को पार करके बनी हैं 'स्टार'
इन सभी बातों के साथ-साथ आप फोन में न्यूज ऐप्स भी रखें। हमारे आसपास क्या चल रहा है, देश में क्या योजनाएं आ रही हैं इन सभी जानकारी से अपडेट रहने में न्यूज़ ऐप्स बहुत मदद करती हैं।
तो ये थी कुछ ऐप्स जो आपको फोन में जरूर रखनी चाहिए। अगर आप इसके अलावा कुछ और जानकारी लेने में इच्छुक हैं तो कमेंट सेक्शन में सवाल जरूर करें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।