Markets For Holi: सदर बाजार से खारी बावली तक, होली की खरीदारी के लिए इन 4 मार्केट्स में उमड़ती है भीड़; जानें कहां मिलेगा सबसे सस्ता सामान?
-1772182025900.webp)
होली का त्योहार अब बस आने ही वाला है। ऐसे में लोग अपने घरों से निकलकर मार्केट से न केवल रंग-बिरंगे कलर्स अपने घर लेकर आ रहे हैं बल्कि तरह-तरह की पिचकारी भी खरीद रहे हैं। यदि आप भी होली के त्योहार की शॉपिंग करना चाह रही हैं और इसके लिए आप मार्केट तलाश कर रही हैं तो आज का हमारा लेख आपके लिए है। यहां दी गई मार्केट्स न केवल सस्ती हैं बल्कि यहां पर आपको अच्छे दामों में अच्छा सामान भी मिल जाएगा। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप होली के लिए कहां से क्या खरीद सकती हैं? पढ़ते हैं आगे...
सदर बाजार (Sadar Bazar)
दिल्ली का सदर बाजार खरीदारी के लिए एशिया की सबसे बड़ी थोक मार्केट में से एक माना जाता है। अगर आप सबसे सस्ता सामान ढूंढ रही हैं, तो सदर बाजार से बेहतर कोई विकल्प नहीं हो सकता।
-1772182485734.jpg)
यहां आपको थोक के रेटों पर पिचकारियां, मुखौटे, विग और रंगों के पैकेट बेहद आसानी से मिल जाएंगे। खास बात ये है कि यहां बच्चों के लिए 'मैजिक बैलून' और हाई-प्रेशर वाली पिचकारियों की सैकड़ों वैरायटी मिल जाएंगी। हालांकि, यहां सामान रिटेल के मुकाबले आधे से भी कम दामों पर मिलता है, लेकिन ध्यान रहे कि आपको बल्क में खरीदारी करनी पड़ सकती है।
खारी बावली (Khari Baoli)
चांदनी चौक के पास खारी बावली मसालों के लिए मशहूर है, लेकिन होली के समय यह हर्बल और ऑर्गेनिक रंगों का सबसे बड़ा प्वॉइंट बन जाता है। यहां फूलों और नेचुरल चीजों से बने गुलाल की भारी मांग रहती है। अगर आप अपनी त्वचा की सेफ्टी को लेकर चिंतित हैं, तो यहां से अच्छी क्वालिटी वाले कलर खरीद सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - Holi Menu Ideas: इस होली ट्राई करें ओट्स और आलू से बनी दही बल्ले की ये 2 लाजवाब रेसिपीज, मेहमान हो जाएंगे खुश
चांदनी चौक (Chandni Chowk)
चांदनी चौक की छोटी-छोटी गलियों में होली की खरीदारी का अपना ही मजा है। यहां के 'किनारी बाजार' में आपको होली पार्टियों के लिए खास डेकोरेशन का सामान, रंगीन टोपियां और टेसू के फूल आसानी से मिल जाएंगे। यहां की दुकानों पर आपको पुराने दौर की वे पारंपरिक पिचकारियां भी मिल सकती हैं, जो अब कम ही दिखाई देती हैं।
लाजपत नगर (Lajpat Nagar)
अगर आप होली पर स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो लाजपत नगर की सेंट्रल मार्केट सबसे बेस्ट है। यहां सफेद कुर्ते, रंगीन दुपट्टे और होली के प्रिंट वाली टी-शर्ट्स की काफी वैरायटी मिलती है।

इसके अलावा, यहां की दुकानों पर आजकल स्किन-फ्रेंडली गुलाल और खास होली कॉम्बो पैक्स मिलते हैं, जो उपहार देने के लिए बेहतरीन ऑप्शंस हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - Holi Special Sabji Recipe: होली पर बनाएं कटहली की ये खास रेसिपी, कलेजी जाएंगी भूल; नोट करें तरीका
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।