ऑनलाइन खरीद रही हैं पैंटी तो ये टिप्स आएंगे आपके काम

एक समय था जब बाजार जाकर ही चीजों की खरीदारी की जाती थी। लेकिन वक्त के साथ चीजों में बदलाव आने लगा और अब आप केवल एक क्लिक से घर बैठे सामान ऑर्डर कर सकती हैं। इसे ऑनलाइन शॉपिंग कहा जाता है।
आजकल महिलाओं में ऑनलाइन शॉपिंग का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में वह ऑनलाइन पर्दे से लेकर पैंटी तक की खरीदारी करती हैं।
भले ही अब ऑनलाइन शॉपिंग का जमाना आ गया हो लेकिन इसमें परेशानी भी आती है। ऐसा इसलिए क्योंकि ऑनलाइन आप केवल किसी भी चीज की फोटो देख सकते हैं। ऐसे में कपड़े का फैब्रिक, साइज और रंग की सही पहचान नहीं हो पाती है।
ऐसे में कपड़ों का सही साइज चुनना बेहद मुश्किल होता है। इसी के कारण कई बार महिलाएं ऑनलाइन शॉपिंग नहीं करती हैं। खासतौर पर बात जब लॉन्जरी की शॉपिंग की आती है तो बेहद सोच समझकर ही खरीदारी करनी चाहिए। आज इस आर्टिकल में हम आपको उन टिप्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें फॉलो कर आप सही पैंटी खरीद पाएंगी।
बॉडी टाइप का रखें ध्यान
पैंटी खरीदते वक्त आपको अपनी बॉडी टाइप का खास ध्यान रखना चाहिए। इसके अलावा आप जो ड्रेस पहन रही हैं, उस पर भी ध्यान दें। आपको ऐसी पैंटी खरीदनी चाहिए, जो आपकी बॉडी पर चिपकी रहे। उदाहरण के लिए अगर आपकी बैली बड़ी है तो आपको हाई-वेस्ट ब्रीफ्स खरीदने चाहिए।
कर्वी और आवरग्लास फिगर वाली महिलाओं के लिए ब्रीफ्स काफी कंफर्टेबल होते हैं। अगर आपकी बैक बड़ी है तो आप बॉयशॉर्ट्स पहन सकती हैं। यह बड़े बट और पियर शेप बॉडी को अच्छा कवरेज देते हैं।
साइज की जानकारी लें
इस बात से हम सभी वाकिफ हैं कि सही साइज का पता होना बेहद जरूरी है। अन्यथा कपड़े साइज से बड़े या छोटे आ सकते हैं। इसलिए अपनी कमर का साइज जान लें।
अगर आप ऑनलाइन पैंटी की शॉपिंग कर रही हैं तो आपको यह बात पता होनी चाहिए कि हर ब्रांड के साइज अलग-अलग होते हैं। इसलिए एक ब्रांड के साइज के हिसाब से आप दूसरी जगह से सामान नहीं खरीद सकती हैं। ब्रांड द्वारा दिए गए चार्ट से साइज मैच करने की कोशिश करें।(दिल्ली की सस्ती मार्केट)
इसे भी पढ़ें:अपनी बेटी के लिए पहली बार ऐसे चुनेंगी ब्रा तो लाइफटाइम रहेंगी बेफिक्र
इस बात का भी रखें ध्यान
इसे भी पढ़ें:ऑनलाइन शॉपिंग करते समय कहीं आप भी तो नहीं करते यह गलतियां
शॉपिंग के लिए जरूरी टिप्स
- अगर आप सही साइज की पैंटी खरीदना चाहती हैं तो आपको किसी ब्रांड से ही शॉपिंग करनी चाहिए।
- सही साइट से शॉपिंग करें। अन्यथा पैंटी खराब आ सकती है।
- पैंटी के फैब्रिक पर भी ध्यान दें। खराब कपड़े से इंफेक्शन का डर बना रहता है।
- ऑनलाइन शॉपिंग करते वक्त रिव्यू पढ़ना न भूलें। इससे आप कुछ हद तक यह पता लगा सकती हैं कि सामान कैसा है।
- सस्ते के चक्कर में न पड़ें। इससे आपके पैसै बर्बाद हो सकते हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।