Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:27 PM IST

Famous Bag Market: यहां लगता है एक से एक हैंड बैग का सस्ता बाजार, जानें लोकेशन और खासियत

अगर आप भी सस्ते में एक से एक हैंडबैग्स या ट्रॉली बैग्स खरीदने का मन बना रही हैं, तो आज इस खबर में हम आपको एक ऐसे सस्ते बाजार के बारे में बताएंगे, जहां से आप कम कीमत में खूबसूरत बैग्स खरीद सकती हैं। 
Updated:- 2026-01-28, 13:07 IST
image

अधिकतर महिलाएं शॉपिंग का नाम सुनते ही खुश हो जाती है। कुछ महिलाओं को शॉपिंग करने का बहुत शौक होता है, लेकिन वह अक्सर शॉपिंग के लिए ऐसी जगह खोजती हैं, जहां चीज कम दाम में और अच्छी क्वालिटी की मिल जाए। ऐसे में आज हम आपको इस खबर के जरिए एक ऐसे खास और फेमस मार्केट के बारे में बताएंगे, जहां से आप एक से एक खूबसूरत बैग की शॉपिंग कर सकती हैं। यहां आपको न सिर्फ हैंडबैग, ऑफिस बैग, स्कूल बैग मिलेंगे, बल्कि ट्रैवल के लिए आप यहां से सस्ते में ट्रॉली बैग और पिट्ठू बैग्स भी खरीद सकती हैं। आपको कम दाम में अच्छी क्वालिटी के बैग इस खास बाजार से मिल जाएंगे। आइए जानते हैं इस बाजार के बारे में।

पुणे का फेमस हैंडबैग बाजार

अगर आप पुणे की रहने वाली हैं या किसी काम से पुणे घूमने जा रही हैं, तो आप पुणे का एक फेमस एफ सी रोड बाजार एक्सप्लोर कर सकती हैं। इस बाजार में आपको कम कीमत में एक से एक खूबसूरत हैंडबैग, ट्रॉली बैग मिल जाएंगे, जो आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। इस बाजार से आप ट्रॉली बैग खरीदते वक्त बार्गेनिंग भी कर सकती हैं। इससे आपको चीजें और कम दामों में आसानी से मिल जाएगी। 

inside (64)

एफ सी रोड मार्केट

अगर आपकी कोई छोटी-मोटी बैग की शॉप है और आप अपनी दुकान के लिए एक से एक खूबसूरत बैग खरीदना चाहती हैं, तो आप इस बाजार से थोक में अलग-अलग तरह के खूबसूरत और सस्ते बैग्स खरीद सकती हैं। इससे आपको काफी मुनाफा भी देखने को मिलेगा। यह बाजार पूरे पुणे में न सिर्फ बैग्स के लिए फेमस है, बल्कि कुछ एक्सेसरीज और आउटफिट्स को लेकर भी यह काफी जाना जाता है। 

यह भी पढ़ें- मांग टीका से लेकर बिछिया तक, दिल्ली के इस बाजार में कौड़ियों के दाम मिलता है श्रृंगार का सामान

दुल्हनों के लिए भी बेस्ट है ये बाजार

इस बाजार में हर साल कस्टमर और महिलाओं की भीड़ देखी जाती हैं, लेकिन खासकर शादी के सीजन में यहां महिलाओं की भीड़ और ज्यादा बढ़ जाती हैं। इस बाजार से दुल्हनें अपने लिए एक से एक ट्राली बैग्स लेकर जाती हैं। यहां आपको कुछ बैग्स के डबल सेट, ट्रिपल सेट भी काफी किफायती दामों पर मिल सकते हैं। यही नहीं दुल्हनों के हिसाब से आपको यहां एक से एक क्लच, पर्स और लेटेस्ट हैंडबैग्स भी कम कीमत में मिल जाएंगे।  

inside (65)

ऐसे पहुंचे इस बाजार तक

ऐसे में जब भी आप पुणे घूमने या किसी काम से आए, तो इस बाजार का जरूर दीदार करें। इस बाजार तक पहुंचने के लिए आप पुणे के बस स्टैंड या पुणे रेलवे स्टेशन से पर्सनल कैब या ऑटो बुक कर सकती हैं या फिर आपको शेयरिंग ऑटो और रिक्शा भी मिल जाएगा। आप चाहें तो वहां की लोकल बस से भी इस बाजार तक पहुंच सकती हैं। 

यह भी पढ़ें- सस्ते लहंगे के लिए ये है मुंबई का फेमस बाजार, बजट में खरीदें एक से एक वैरायटी  

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

Image Credit : AI/FREEPIK 

FAQ
सस्ते ट्राली बैग्स के लिए फेमस बाजार कौन सा है?
सस्ते ट्राली बैग्स के लिए आप पुणे का एफ सी रोड बाजार एक्सप्लोर कर सकती हैं।
दिल्ली का सबसे फेमस बाजार कौन सा है ?
दिल्ली में सदर बाजार और सरोजिनी नगर दोनों ही जाने माने हैं।
सस्ते में ट्राली वाले बैग के लिए दिल्ली का फेमस बाजार कौन सा है ?
सस्ते में ट्राली वाले बैग खरीदने के लिए दिल्ली का सस्ता बाजार सदर हो सकता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।