Petticoat Buying Guide: सिल्क से लेकर नेट तक, जानिए किस साड़ी के साथ कौन सा पेटीकोट देगा परफेक्ट फिट?

हमारे यहां भारतीय घरों में महिलाएं साड़ी जरूर पहनती हैं, लेकिन जब हम साड़ी खरीदते हैं तो उस समय उसके रंग, डिजाइन और कपड़े पर तो खूब ध्यान देते हैं, लेकिन उसके साथ पहने जाने वाले पेटीकोट को अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। जबकि साड़ी का लुक अच्छा दिखने में पेटीकोट का भी बड़ा रोल होता है। अगर पेटीकोट का कपड़ा साड़ी के हिसाब से सही नहीं है, तो साड़ी पहनने के बाद उसका फिट अच्छा नहीं आएगा।
साड़ी के लिए पेटीकोट खरीदते समय किन चीजों पर दें ध्यान?
कहीं साड़ी जरूरत से ज्यादा फूली हुई दिखेगी, तो कहीं उसका पूरा लुक ही बिगड़ा हुआ नजर आएगा। ऐसे में अगर आप साड़ी के लिए पेटीकोट खरीदने जा रही हैं, तो सिर्फ उसके रंग पर ही ध्यान न दें। यह भी देखें कि आपकी साड़ी सिल्क की है, नेट की, शिफॉन की या फिर कॉटन की। हर तरह की साड़ी के साथ अलग कपड़े का पेटीकोट अच्छा फिट देता है। आइए जानते हैं कि पेटीकोट खरीदते समय किन चीजों पर ध्यान देना सही रहेगा?
image credit- magnific
1. सिल्क और हैवी साड़ी के साथ पहनें कॉटन पेटीकोट
सिल्क और हैवी साड़ियां देखने में काफी खूबसूरत लगती हैं। इनके साथ ऐसा पेटीकोट खरीदें जो साड़ी को सही सपोर्ट दे सके। इसके लिए कॉटन पेटीकोट अच्छा रहेगा।
- सिल्क साड़ी के साथ कॉटन पेटीकोट पहन सकती हैं।
- हैवी साड़ियों के साथ भी यह अच्छा फिट देगा।
- पेटीकोट खरीदते समय उसके साइज का ध्यान रखें, ताकि साड़ी पहनने के बाद परेशानी न हो।
यह भी पढ़ें- Red Color की Saree के साथ ट्राई करें ये 4 खूबसूरत ब्लाउज, देंगे रॉयल लुक
2. नेट और ऑर्गेंजा साड़ी के लिए खरीदें साटन या शिमर पेटीकोट
नेट और ऑर्गेंजा साड़ियां अपने अलग लुक के लिए पसंद की जाती हैं। इनके लिए पेटीकोट खरीदते समय कपड़े का खास ध्यान रखें। ऐसी साड़ियों के साथ साटन या शिमर पेटीकोट सही लगती हैं।
- नेट साड़ी के साथ साटन का पेटीकोट सही रहेगा।
- ऑर्गेंजा साड़ी के साथ भी साटन या शिमर पेटीकोट देख सकती हैं।
- पेटीकोट का कलर साड़ी के कलर के हिसाब से लें।
3. शिफॉन और जॉर्जेट साड़ी के साथ कैसा हो पेटीकोट?
शिफॉन और जॉर्जेट की साड़ियाें का कपड़ा काफी हल्का होता है। ऐसे में इनके साथ पेटीकोट खरीदते समय ऐसा ऑप्शन देखना चाहिए जो साड़ी के साथ अच्छी तरह फिट हो। इसके लिए शेपवियर या कॉटन-पॉलिएस्टर मिक्स पेटीकोट बेस्ट रहेगा।
- शिफॉन साड़ी के साथ शेपवियर पहना जा सकता है।
- जॉर्जेट साड़ी के लिए भी शेपवियर ट्राई कर सकती हैं।
- अगर आप शेपवियर नहीं पहनना चाहती हैं, तो कॉटन-पॉलिएस्टर मिक्स पेटीकोट भी खरीद सकती हैं।
image credit- magnific
4. कॉटन और लिनेन साड़ी के साथ लें प्योर कॉटन पेटीकोट
कॉटन और लिनन की साड़ियां तो रोजाना पहनी जाती हैं। ऐसे में इनके साथ प्योर कॉटन पेटीकोट पहन सकती हैं। बस साड़ी के कपड़े को ध्यान में रखकर पेटीकोट खरीदें।
- कॉटन साड़ी के साथ प्योर कॉटन पेटीकोट पहनें।
- लिनेन साड़ी के लिए भी कॉटन का पेटीकोट सही रहेगा।
- पेटीकोट का सही साइज जरूर देखें, ताकि साड़ी पहनने के बाद फिटिंग अच्छी रहे।
यह भी पढ़ें- ऐसे करें सही Petticoat का चुनाव! नहीं फिसलेगी आपकी Banarasi Saree
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- AI
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।