Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:43 PM IST

पैसे है बचाने तो दिल्ली की इन मार्केट्स से करें गर्मियों के लिए वेस्टर्न ड्रेसेस की खरीदारी

शॉपिंग करने के लिए आपको वैसे तो दिल्ली में कई मार्केट्स मिल जाएंगी, लेकिन अगर आप पैसे बचाना चाहती हैं तो आप एक बार रिसर्च करके की खरीदारी करें।
Updated:- 2023-04-28, 18:23 IST
cheap markets to buy western dress hindi

आए दिन हम शॉपिंग करने के लिए किसी न किसी मार्केट में जाना पसंद करते हैं। वहीं हम अक्सर शॉपिंग करते समय बारगेनिंग करते हैं और कोशिश करते हैं कि हर चीज को सस्ते से सस्ते दामों में ही खरीदें। गर्मियों का मौसम आ गया है और इस मौसम में हम ज्यादातर वेस्टर्न ड्रेसेस पहनना पसंद करते हैं। वहीं ज्यादातर जगहों पर इनके दाम बहुत ज्यादा होते हैं, जिस कारण हम अपनी मनपसंद ड्रेस को खरीद ही नहीं पाते हैं। 

इसलिए आज हम आपको बताने वाले हैं दिल्ली की कुछ ऐसी मार्केट्स जहां से आप कम से कम पैसों में बढ़िया क्वालिटी की वेस्टर्न ड्रेस खरीद सकते हैं और अपनी मेहनत की कमाई को बचा सकते हैं। साथ ही बताएंगे इन मार्केट्स से जुड़ी कुछ टिप्स ताकि आप शॉपिंग करते समय थोड़ी और बारगेनिंग कर पाए और बढ़िया डिस्काउंट ले पाए।

सरोजिनी नगर मार्केट 

janpath market

दिल्ली की सबसे मशहूर मार्केट्स में से एक है सरोजिनी नगर। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां आपको मात्र 100 रुपये से लेकर 50 रुपये के बीच बढ़िया क्वालिटी और नए से नए डिजाइन व स्टाइल की वेस्टर्न ड्रेसेस देखने को मिल जाएँगी। बता दें कि यहां आपको कॉटन से लेकर लेदर तक में कई तरह की ड्रेसेस के डिजाइंस मिल जाएंगे।

कैसे पहुंचे यहां ?

दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन में स्थित सरोजिनी नगर मेट्रो स्टेशन यहां का सबसे नजदीकी स्टेशन है। वहीं यहां आने के लिए आप दिन का समय ही निकालें।

मार्केट का समय ?

यह मर्जेत सुबह 11 बजे से लेकर रात 8 बजे तक खुली रहती है। वहीं यह मार्केट सोमवार के दिन बंद होती है।

इसे भी पढ़ें : ये हैं दिल्ली की होलसेल क्लॉथ मार्केट, आप भी घूम आएं एक बार

तिलक नगर मार्केट 

tilak nagar

तिलक नगर की यह मार्केट काफी बड़ी है और यहां काफी भीड़ भी रहती है। वहीं इस मार्केट में आपको लगभग हर तरह के वेस्टर्न ड्रेस के पैटर्न और डिजाइन लगभग 300 रुपये से लेकर 700 रुपये में मिल जाएंगी।

कैसे पहुंचे यहां ?

वेस्ट दिल्ली की इस मार्केट में पहुंचने के लिए आप ब्लू लाइन में स्थित तिलक नगर मेट्रो स्टेशन की सहायता ले सकती हैं।

मार्केट का समय ?

यह मार्केट केवल बुधवार के दिन बंद होती है। वहीं यह मार्केट सुबह 10 बजे से लेकर रात 9 बजे तक खुली रहती है।

इसे भी पढ़ें : इन मार्केट से खरीदें सुंदर जयपुरी कुर्ती

जनपथ मार्केट  

sarojini nagar

वहीं अगर आप बोहो वेस्टर्न ड्रेस पहनना पसंद करती हैं तो दिल्ली की जनपथ मार्केट आपके लिए बेस्ट रहेगी। बता दें कि इस मार्केट में आपको कई तरह के वेस्टर्न ड्रेससेस की वैरायटी देखने को मिल जाएगी। यहां पर एक गुजराती लेन भी है जहां आपको कपड़ों के अनगिनत पैटर्न और वैरायटी देखने को मिलेंगी। 

कैसे पहुंचे यहां ?

दिल्ली की इस जगह पर बहुत भीड़ रहती है। इसलिए आप यहां आने के लिए मेट्रो की सहायता लें। जनपथ स्टेशन मेट्रो की वायलेट लाइन में स्थित है।

मार्केट का समय ?

यह मार्केट हफ्ते के सातों दिन खुली होती है। वहीं इस मार्केट का समय सुबह 10 बजे से लेकर रात 8 बजे तक का होता है।

 

अगर आपको वेस्टर्न ड्रेस खरीदने के लिए दिल्ली की ये सस्ती मार्केट्स पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।