Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:41 PM IST

Thursday Market: दिल्ली की इस जगह पर लगता है गुरुवार बाजार, मिलता है ये सस्ता सामान

Delhi Ki Inderlok Market: मार्केट का नाम सुनकर ही हमारा शॉपिंग करने का मन कर जाता है। ऐसे में आप सिर्फ वीकेंड को चूज करते हैं। लेकिन आप वीक डे वाली मार्केट से भी जाकर अपने लिए शॉपिंग कर सकती हैं।
Updated:- 2025-04-30, 18:49 IST
image

Delhi Ki Thursday Market: शॉपिंग करना हम सभी को पसंद होता है। लेकिन जब भी मार्केट जानें की बात आती है, तो हम शनिवार या रविवार का इंतजार करते हैं, तभी हम मार्केट जाकर सामान खरीद पाते हैं। लेकिन आप दिल्ली में लगने वाले वीकली बाजार को भी एक्सपलोर कर सकती हैं। दिल्ली के इंद्रलोक इलाके में गुरुवार बाजार लगता है। जहां पर कपड़ों से लेकर ज्वेलरी सभी चीजें सस्ते दाम में मिल जाती हैं। चलिए आपको भी बताते हैं मार्केट में क्या सामान मिलता है और आपको कैसे यहां पहुंचना है।

रेडीमेड कपड़ों से लेकर फैब्रिक की करें शॉपिंग

आप इस मार्केट से रेडीमेड कपड़ों से लेकर फैब्रिक की शॉपिंग कर सकती हैं। इस मार्केट में बहुत सारे सामान आपको सस्ते दाम में मिल जाएंगे। यहां पर आपको पटरी पर सारा सामान मिलेगा। इसलिए हर चीज का दाम 50 रुपये से शुरू होकर 1,000 रुपये तक जाएगा। ऐसे में आपको भी दाम के साथ सही सामान लेने का पता चल जाएगा। आप यहां से ड्रेस के लिए कपड़े या सूट बनाने के लिए फैब्रिक की लेस भी ले सकती हैं। सब चीजों को आप अपनी पसंद के हिसाब से चूज करें।

Shopping tips (5)

मार्केट से खरीदें ज्वेलरी

अगर आपको आर्टिफिशियल ज्वेलरी पहनने का शौक है, तो ऐसे में आप इंद्रलोक मार्केट जरूर जाएं। इस मार्केट में आपको कई तरह की अच्छी-अच्छी ज्वेलरी मिल जाएगी। ऐसे में आप ज्वेलरी के साथ हेयर एक्सेसरीज और अन्य सामान भी ले पाएंगी। यहां पर ज्वेलरी 50 से 500 रुपये में अच्छे डिजाइन की मिल जाएगी। जिसे आप किसी फंक्शन या पार्टी में भी वियर कर पाएंगी।

Jewellery shopping (4)

मार्केट में मिलते हैं जूते चप्पल

अगर आपको ऑनलाइन साइज का पंगा पड़ता है, तो इसे भी खरीदने के लिए आप इंद्रलोक की गुरुवार मार्केट को जाकर एक्सपलोर कर सकती हैं। यहां पर हर तरह की चप्पल और जूते मिल जाते हैं। जिसे पहनकर आप बेहद खूबसूरत लगेंगी। साथ ही, इसे आप किसी भी फंक्शन या पार्टी में पहनकर जा सकती हैं। हील्स से लेकर फ्लैट फुटवियर मिल जाएंगी।

Footwear shopping

इसे भी पढ़ें: Lehenga Markets In Delhi: लहंगे के Latest Designs देखने हैं, तो दिल्‍ली की इन मार्केट्स में जरूर आएं

इस तरह पहुंचे मार्केट

मार्केट पहुंचने के लिए आपको इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन पहुंचना है। वहां के गेट न 5 से बाहर निकलें। निकलते ही आपको मैन रोड नजर आएगा। थोड़ा सा पैदल चलने पर आपको पटरी पर लगा बाजार दिख जाएगा। आपको यहीं से अपने लिए शॉपिंग करनी है। यह बाजार शाम 4 बजे लगता है और रात को 11 बजे बंद हो जाता है।

इसे भी पढ़ें: Noida Best Market: नोएडा की इस मार्केट से मात्र 300 रुपये में खरीद सकती हैं पार्टी वियर कुर्तियां

इस बार गुरुवार बाजार से जाकर शॉपिंग करें। आपको अच्छे और सस्ते सामान मिल जाएंगे। साथ ही, आपको ज्यादा चीजों के बारे में जानकारी भी मिल जाएगी।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- herzindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।