हौज खास मार्केट से खरीदें ये सामान, जानें सारी डिटेल्स

जब बात दिल्ली की आती है तो लोगों के दिमाग में शॉपिंग से लेकर सुंदर-सुंदर जगहें दिखने लगती है। दिल्ली की बात ही कुछ और है। यहां जो भी जाता है वह इस शहर के गुण गाने लगता है। दिल्ली में शॉपिंग के लिए कई मार्केट्स हैं, जहां हर तरीके का सामान मिलता है। इसलिए इन जगहों पर ग्राहकों की भीड़ जुटी रहती है।
दिल्ली की मोस्ट हैपनिंग जगह में से एक है हौज खास। यहां क्लब से लेकर कपड़ों तक सब कुछ मिलता है। इसलिए यहां लोगों की भीड़ देखने लायक होती है। क्या आप कभी हौज खास की मार्केट गई हैं? यह एक ऐसी मार्केट है जहां आप शॉपिंग के साथ -साथ खाना और चिल भी कर सकते हैं। क्या आप जानना चाहती हैं क्यों हौज खास मार्केट इतनी फेमस है?
स्टोर्स से करें कपड़ों की खरीदारी
हौज खास मार्केट में शॉपिंग के लिए अच्छे-अच्छे स्टोर्स हैं,जहां से आप डिजाइनर कपड़े खरीद सकती हैं। पार्टी के लिए ड्रेसिस और डेली वियर के लिए यहां अच्छे कपड़े मिलते हैं। अगर आप कपड़ों के लेटेस्ट कलेक्शन रखना पसंद करती हैं तो हौज खास मार्केट आपको जरूर पसंद आएगी। यहां shein से लेकर Street Style Store के स्टोर्स हैं।
केवल कपड़े ही नहीं बात जब स्टाइलिश फुटवियर की आती है तो हौज खास से बढ़िया मार्केट शायद ही कोई होगी। इसलिए जब भी जाएं तो जमकर शॉपिंग करें। अगर आप को-ऑर्ड्स सेट्स की तलाश में हैं तो यहां के स्टोर्स एकदम बढ़िया हैं।
स्किन केयर प्रोडक्ट्स खरीदें
अगर आप अपने स्किन का खास ध्यान रखती हैं। इसके लिए आप स्किन केयर प्रोडक्टस का इस्तेमाल करती हैं? हौज खास में कई कोरियन ब्यूटी स्टोर्स हैं, जहां आपको कोरियन ब्यूटी से जुड़ा सारा सामान मिलेगा।(विनोद नगर मार्केट कहां है)
इसे भी पढ़ें:गांधी नगर मार्केट से करें होलसेल रेट में शॉपिंग, मात्र 50 रूपये में मिलते हैं कपड़ें
मेकअप के सामान की करें शॉपिंग
आजकल मार्केट में मेकअप की डिमांड बढ़ गई है। मेकअप में इतने प्रोडक्ट्स आने लगे हैं कि कई बार तो हम नाम भी भूल जाते हैं। क्या आप भी मेकअप के सारे प्रोडक्ट्स रखती हैं। समय-समय पर नए एडिशन ट्राई करती हैं? अगर हां तो इसके लिए आपको दिल्ली की मार्केट्स जरूर पसंद आएंगी।
अगर आप मेकअप और हेयर एक्सेसरीज का कलेक्शन रखती हैं तो आपको हौज मार्केट जाना चाहिए। यहां आपको हर ब्रांड के मेकअप प्रोडक्ट्स मिल जाएंगे। हौज खास में कई स्टोर्स हैं जहां मेकअप का सारा सामान मिलता है। (गुड़गांव के लोकल मार्केट)
इसे भी पढ़ें:गुड़गांव के इस लोकल मार्केट में मिलता है किफायती दामों पर हर सामान
कैसे पहुंचें?
हौज खास जाने के लिए मेट्रो एक अच्छा ऑप्शन है। मेजेंटा और येलो लाइन की मेट्रो पकड़ें और पहुंच जाएं मार्केट। एग्जिट के बाद आपको रिक्शा लेना होगा।
इसलिए भी है फेमस मार्केट
- हौज खास में बेहद सुंदर-सुंदर कैफे हैं। जहां आप आराम से बैठकर कुछ अच्छा खा सकती हैं।
- अगर आपको पार्टी करने का शौक है तो यहां आपको हर तरह के क्लब देखने को मिलेंगे। सबसे अच्छी बात यह है कि यहां हर रेंज में क्लब अवलेबल हैं। यानी अगर आपका बजट कम है तब भी आप जमकर मस्ती कर सकती हैं।
- शॉपिंग करने के बाद हौज खास विलेज घूमें। यहां पर आप अपने दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं। इसके अलावा यह जगह पिक्चर परफेक्ट भी है।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।