Firozabad ka Choodi Bazaar: फिरोजाबाद का चूड़ी बाजार जहां 20 रुपये से 2000 तक की कीमत में मिलती है सस्ती और खूबसूरत चूड़ियां

भारत में चूड़ी का खास महत्व है और ये ही वजह है कि शादी हो या त्योहार हर खास मौके पर सुहागन महिलाएं इन्हें स्टाइल करना पसंद करती हैं। इसी वजह से भारत में हर खास मौके पर चूड़ी की डिमांड सबसे ज्यादा रहती है। यूं तो देश में कई सारे बाजार हैं जहां से आप चूड़ी खरीद सकती हैं। लेकिन, अगर आप सस्ते में अच्छी और खूबसूरत चूड़ी खरीदना चाहती हैं और वो भी कई सारे ऑप्शन के साथ तो आप देश की सबसे बड़ी चूड़ी मार्केट फिरोजाबाद के चूड़ी बाजार से इन्हें खरीद सकती हैं। इस मार्केट से आप सस्ते में खूबसूरत में चूड़ियां खरीद सकती हैं जो आपको कई सारे डिजाइन ऑप्शन के साथ मिल जाएंगी।
सिटी ऑफ बंग्लेस नाम से मशहूर है ये शहर
फिरोजाबाद शहर सिटी ऑफ बैंगल्स के नाम मशहूर है और यहां पर कई जगह है जहां पर आपको बेहद ही खूबसूरत चूड़ी मिल जाएंगी। लेकिन, इस शहर में एक मार्केट है जो 50 साल से ज्यादा पुराना है और यह मार्केट चूड़ियों के लिए फेमस है। यहां पर आपको सस्ते में अच्छी और खूबसूरत चूड़ी कई सारे डिजाइंस ऑप्शन के साथ मिल जाएंगी। फिरोजाबाद का यह मार्केट चूड़ी बाजार के नाम से फेमस है। यह बाजार फिरोजाबाद शहर के बीचोबीच घंटाघर के पास बोहरान गली में है।
इसे भी पढ़ें- Lehenga Shopping Market In Delhi Ncr: कम बजट में चाहिए डिजाइनर लहंगा, तो दिल्ली-एनसीआर की इन मार्केट में जरूर जाएं
इस बाजार में मिलते हैं खूबसूरत डिजाइन की ये चूड़ियां

इस बाजार में सिंपल से लेकर हैवी वर्क वाली चूड़ी कई सारे कलर और डिजाइन ऑप्शन के साथ मिल जाएंगी। इस बाजार से आप कांच की चूड़ी कई सारे कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकती हैं जो 15 रुपये दर्जन से लेकर 2,000 रुपये तक की कीमत में मिल सकती हैं। वहीं इस बाजार में आपको प्लास्टिक और लाख की चूड़ियां भी कई सारे डिजाइन ऑप्शन के साथ खरीद सकती हैं।
कुंदन, पर्ल, सीप वर्क वाली चूड़ी के भी है ऑप्शन
इसी के साथ इस मार्केट से आप कुंदन, पर्ल, सीप वर्क साथ ही रेशम और जरकन वर्क वाली चूड़ियां भी कई सारे डिजाइन में मिल जाएंगे। दुल्हन के हाथों के लिए खूबसूरत चूड़ी कई सारे डिजाइन ऑप्शन में मिल जाएंगी। यहां से आप आउटफिट और ज्वेलरी के हिसाब से भी चूड़ी 100 से लेकर 1000 रुपये तक की कीमत में खरीद सकती हैं। इसी के साथ हर तरह की चूड़ी यआपको कई सारे कलर और डिजाइन में बेहद ही सस्ते दाम में मिल जाएंगी।
इसे भी पढ़ें- Bangle Designs: चूड़ियों के साथ में पहनें कंगन के ये नए डिजाइंस, जानें चूड़ी का सेट बनाने का आसान तरीका
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-meta AI
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।