Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:11 AM IST

Best Scarf Market: धूप और टैनिंग से बचने के लिए खरीदने हैं ट्रेंडी स्कार्फ? ये है सबसे बेस्ट और सस्ता बाजार

अगर आप भी सस्ते में खूबसूरत स्कार्फ खरीदने का सोच रही हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको इस खबर के जरिए एक ऐसे बाजार के बारे में बताएंगे, जहां से आप कम कीमत में थोक में एक से एक स्कार्फ खरीद सकती हैं। 
Updated:- 2026-07-02, 09:20 IST
image

गर्मी के मौसम में अधिकतर महिलाएं अपने पूरे लुक को स्टाइलिश और अट्रैक्टिव बनाने के लिए एक से एक आउटफिट शामिल करती हैं। वे न सिर्फ आउटफिट, बल्कि कपड़ों के साथ अपने चेहरे को कवर करने के लिए नए-नए डिजाइन वाले स्कार्फ भी कैरी करती हैं। अगर आपको भी एक से एक स्कार्फ शामिल करना पसंद है, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको एक ऐसे सस्ते बाजार के बारे में बताएंगे, जहां से आप कम कीमत पर खूबसूरत स्कार्फ खरीद सकती हैं।

इंदौर का फेमस राजवाड़ा बाजार

अगर आपको भी स्कार्फ पहनने का बहुत शौक है और आप गर्मी में धूप से बचने के लिए हर आउटफिट के साथ खूबसूरत स्कार्फ शामिल करती हैं, तो अब आप इंदौर का फेमस राजवाड़ा इलाका एक्सप्लोर कर सकती हैं। यहां आपको अपनी पसंद के हर तरह की प्रिंट वाले स्कार्फ सस्ते में आसानी से मिल सकते हैं। इस बाजार में आपको एक नहीं बल्कि कई स्कार्फ की दुकानें और स्टॉल्स देखने को मिलेंगे। 

1 - 2026-06-01T172930.680

होलसेल के भाव मिलेंगे स्कार्फ

जानकारी के मुताबिक आप इस बाजार से 50 से 100 रुपए में एक से एक खूबसूरत स्टॉल खरीद सकती हैं। अगर आपकी कोई छोटी-मोटी कपड़ों की दुकान है, तो आप यहां से थोक में होलसेल के भाव पर सस्ते स्टॉल खरीदकर अपनी दुकान पर बेच सकती हैं। इससे आपको काफी मुनाफा देखने को मिलेगा। इस बाजार में आपको जयपुरी बंधनी, लहरिया से लेकर डिजिटल प्रिंट और प्लेन पेस्टल कलर्स के भी स्कार्फ मिल जाएंगे।

यह भी पढ़ें- Famous Market for Oxidised Jewellery: झुमकों से लेकर नेकलेस तक, इस बाजार में मिलती है सबसे सस्ती ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी; जानें लोकेशन

बाजार में करें मोलभाव

आप यहां से वेस्टर्न आउटफिट के साथ शामिल करने के लिए मल्टीपर्पज ट्रेंडी स्कार्फ भी खरीद सकती हैं। इस बाजार में आपको सुबह 11:00 बजे से शाम के 5:00 बजे तक काफी भीड़ देखने को मिल सकती है। जब भी आप इस बाजार से खरीदारी करें, तो खरीदने से पहले कपड़ों को अच्छी तरह जांच लें साथ ही दुकानदारों से मोलभाव भी करें। इससे आपको काफी मुनाफा देखने को मिल सकता है।

2 - 2026-06-01T172934.162

ऐसे पहुंचें राजवाड़ा

अगर आप इस बाजार तक पहुंचना चाहती हैं, तो सबसे पहले इंदौर के रेलवे स्टेशन या बस स्टैंड से पर्सनल कैब या ऑटो बुककर सकती हैं। इसके अलावा आपको शेयरिंग ई रिक्शा भी मिल जाएगा, जो इस बाजार तक पहुंचा देगा।  

यह भी पढ़ें- Jharkhand Famous Chudi Bajar: कांच की चूड़ी से लेकर मीनाकारी बैंगल्स तक, झारखंड के इस फेमस बाजार से करें सस्ती शॉपिंग

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :   FREEPIK  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।