प्राचीन मेलों से ऑनलाइन सेल तक, कैसे बदल गई त्योहारों की शॉपिंग? जानें दिलचस्प सफर

भारत में त्योहारों पर जमकर शॉपिंग की जाती है। आजकल की मॉडर्न लाइफ में शॉपिंग का तरीका पूरी तरह बदल गया है, लेकिन क्या आप इसके पीछे की वजह जानती हैं। आइए जानते हैं इससे जुड़े ऐतिहासिक और सांस्कृतिक सफर के बारे में। 
Updated:- 2026-10-17, 16:38 IST
image

भारत देश में कई बड़े त्योहार मनाए जाते हैं। रक्षाबंधन से लेकर नवरात्रि और दिवाली तक कई त्योहार बड़ी धूमधाम के साथ सेलिब्रेट किए जाते हैं। ये त्योहार सिर्फ धार्मिक रीति-रिवाजों और आस्था के लिए ही नहीं जाने जाते, बल्कि हर त्योहार मिलना जुलना, खुशियों और नई चीजों की खरीदारी के लिए भी प्रसिद्ध है।अधिकतर लोग त्योहारों पर नए कपड़े, सजावट का सामान, बर्तन और खाने-पीने की कई चीजें खरीदते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि भारत में त्योहारों पर खरीदारी करने की यह परंपरा कब और कैसे शुरू हुई? अगर नहीं, तो आज इस लेख में हम आपको इसी दिलचस्प सफर के बारे में बताएंगे।

प्राचीन काल और हाट-बाजार की शुरुआत

एक समय था जब लोग त्योहारों के सामान के लिए महीनों पहले गांवों में लगने वाले हाट-बाजारों का इंतजार करते थे। सालों पहले लोग बड़ी-बड़ी दुकानों और पक्के बाजारों से खरीदारी नहीं कर पाते थे। वे त्योहारों के खास मौके पर नदियों के किनारे या खुले मैदानों में लगने वाली छोटी-मोटी दुकानों से जरूरत का सामान खरीद लिया करते थे।

शुरुआती दौर में लोग कपड़े, बर्तन और ज्वेलरी जैसी चीजें खरीदने के लिए बार्टर सिस्टम यानी सामान या अनाज का आदान-प्रदान करते थे। पुराने समय में खरीदारी के लिए लगने वाले इन मेलों में लोग केवल सामान खरीदने ही नहीं जाते थे, बल्कि वहां उनका एंटरटेंमेंट, मिलना जुलना और संस्कृति को समझना भी होता था। उस दौर में लोग अपने गांव से कई किलोमीटर दूर पैदल चलकर खरीदारी करने जाते थे।

Black and White Indian Street Market Scene · Free Stock Photo

स्थानीय बाजार और मोलभाव का दौर

समय के साथ खरीदारी के तरीकों में भी कई बदलाव देखने को मिले। हर छोटे-शहर में स्थानीय बाजार या साप्ताहिक बाजार लगने लगे, जिन्हें लोग सदर बाजार या लोकल मार्केट के रूप में जानने लगे। त्योहार शुरू होने के कुछ हफ्ते पहले ही इन बाजारों में भारी रौनक देखने को मिलती थी। इस दौर में किसी भी सामान का फिक्स प्राइस नहीं होता था। खरीदार और दुकानदार के बीच चीजों के दाम को लेकर मोलभाव होता था, जिससे शॉपिंग करने का एक अलग ही मजा मिलता था।

मॉल संस्कृति और एडवर्टाइजमेंट

धीरे-धीरे देश में डिपार्टमेंटल स्टोर्स और शॉपिंग मॉल्स की शुरुआत हुई। 90 के दशक और 2000 की शुरुआत में बड़े शहरों में मॉल्स खुले, जहां एक ही छत के नीचे कपड़े, फुटवियर और इलेक्ट्रॉनिक्स की ढेरों दुकानें मिलने लगीं। कंपनियां त्योहारों पर कस्टमर्स को लुभाने के लिए टीवी और न्यूजपेपर्स में एडवर्टाइजमेंट देने लगीं। इन एडवर्टाइजमेंट के जरिए कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स पर लकी ड्रॉ, भारी डिस्काउंट और फेस्टिव ऑफर्स की घोषणा करने लगीं, जिससे लोगों की खरीदारी का तरीका और भी मॉडर्न हो गया।

यह भी पढ़ें- शॉपिंग से क्यों मिलती है खुशी? जानें Retail Therapy के पीछे छुपी साइकोलॉजी

ई-कॉमर्स, मेगा सेल्स और क्विक डिलीवरी का समय

धीरे-धीरे इंटरनेट और स्मार्टफोन का जमाना आया। इसके बाद बिग बिलियन डेज और ग्रेट इंडियन फेस्टिवल जैसी कई ई-कॉमर्स कंपनियों ने त्योहारी सीजन में 'महा सेल' की शुरुआत की। इन ऑनलाइन सेल्स में लोग इलेक्ट्रॉनिक्स, स्मार्टफोन्स और फैशन वियर पर भारी डिस्काउंट के साथ सामान खरीदने लगे।

Shopping deals Images - Free Download on Magnific (formerly Freepik)

10 से 15 मिनट में डिलीवरी

बदलते दौर में यूपीआई, क्रेडिट कार्ड, बाय-नाउ-पे-लेटर और नो-कॉस्ट ईएमआई जैसी सुविधाओं के आने से शॉपिंग का क्रेज और भी बढ़ गया, जिससे लोग महंगी चीजें भी आसानी से खरीदने लगे। आज के समय में शॉपिंग करना और भी ज्यादा आसान हो गया है। अब लोगों को त्योहारों की खरीदारी के लिए भीड़भाड़ वाले बाजारों में घंटों धक्के नहीं खाने पड़ते, बल्कि वे 10 से 15 मिनट में डिलीवरी देने वाले क्विक कॉमर्स ऐप्स के जरिए जरूरत का हर सामान घर बैठे मंगवा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Festive Shopping Trend: डेकोर से ज्यादा फर्नीचर पर खर्च कर रहे हैं लोग, आखिर क्या है वजह?

निष्कर्ष: पुराने समय में मिट्टी के दीये, सूती कपड़े और बाकी जरूरत का सामान खरीदने के लिए लोग कई किलोमीटर दूर पैदल जाते थे। वहीं, आज का दौर ऐसा है जब लोग सिर्फ कुछ ही क्लिक में घर बैठे अपनी मनपसंद चीजें ऑर्डर करके मंगवा लेते हैं। भले ही समय के साथ खरीदारी के साधन और तरीके पूरी तरह बदल गए हों, लेकिन त्योहारों पर नया सामान खरीदने का उत्साह और उल्लास लोगों में आज भी वैसा ही है। यही वजह है कि भारत का यह फेस्टिवल शॉपिंग कल्चर हर किसी को बेहद पसंद आता है। 

FAQ
ई-कॉमर्स सेल्स ने भारतीय त्योहारी शॉपिंग को कैसे बदल दिया है?
ई-कॉमर्स सेल्स ने ग्राहकों को घर बैठे भारी डिस्काउंट, कई विकल्प, आसान रिटर्न और फास्ट डिलीवरी की सुविधा दी, जिससे फिजिकल स्टोर्स पर निर्भरता कम हुई।
त्योहारी शॉपिंग में डिजिटल पेमेंट्स का क्या योगदान रहा है?
यूपीआई, क्रेडिट कार्ड और ईएमआई विकल्पों के कारण नकद पैसों की जरूरत कम हुई है और लोग बिना बजट की चिंता किए आसानी से खरीदारी कर पाते हैं।
क्या ऑनलाइन शॉपिंग के आने से पारंपरिक स्थानीय बाजार बंद हो गए हैं?
नहीं, पारंपरिक स्थानीय बाजारों का अपना एक सांस्कृतिक महत्व है। आज भी कपड़ा, ताजा सजावटी सामान और पूजा सामग्री खरीदने लोग बाजारों में जाना पसंद करते हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।