दिल्ली-नोएडा के इन 5 फेमस मार्केट से करें छठ पूजा की शॉपिंग, देखें लिस्ट

दिल्ली-नोएडा में छठ पूजा की शॉपिंग के लिए 5 सबसे फेमस मार्केट। आजादपुर से हरौला तक, जानिए कहां मिलेगा सस्ता सूप, गन्ना, फल और पूजा का सारा सामान।
Updated:- 2026-11-12, 13:37 IST
Delhi Noida Famous Markets For Chhath Puja Shopping 2026

Delhi Noida Famous Markets For Chhath Puja Shopping 2026: छठ पूजा आते ही घरों में रौनक बढ़ जाती है, लेकिन सबसे बड़ी टेंशन होती है शॉपिंग की। सूप, बांस की टोकरी, गन्ना, फल, दीपक और प्रसाद का सामान, सब कुछ एक ही जगह मिल जाए तो कितना अच्छा लगता है। अगर आप भी दिल्ली-नोएडा में रहती हैं और छठ की शॉपिंग के लिए भटक रही हैं, तो टेंशन खत्म कर दीजिए। हम आपके लिए लाए हैं दिल्ली-नोएडा के 5 ऐसे फेमस मार्केट, जहां छठ का सारा सामान सस्ता और अच्छा मिलेगा।

दिल्ली-नोएडा के इन 5 मार्केट में मिलेगा छठ का सामान

छठ का त्योहार कल से शुरू हो रहा है। अगर आपने अभी तक खरीदारी नहीं की है, तो हम आपके लिए दिल्ली-नोएडा के 5 फेमस मार्केट लेकर आए हैं, जहां से आपको सस्ता सामान मिलेगा।

1. आजादपुर मंडी

दिल्ली की सबसे बड़ी थोक मंडी आजादपुर में छठ का सामान सबसे सस्ते दामों पर मिलता है। यहां फल, सब्जियां, गन्ना और पूजा की चीजें थोक रेट पर मिल जाती हैं। अगर आपको ज्यादा सामान खरीदना है, तो यहां से सस्ता कहीं नहीं मिलेगा। सुबह जल्दी जाने पर ताजा फल भी मिल जाते हैं।

chhath puja 2026

image credit-pinterest (Tripoto)

2. शाहदरा मार्केट

पूर्वी दिल्ली में रहने वालों के लिए शाहदरा मार्केट छठ शॉपिंग का सबसे भरोसेमंद नाम है। छठ के दिनों में यहां बांस के सूप, दीये और पूजन सामग्री की दुकानों की लाइन लग जाती है। लोकल लोगों को यहां हर चीज वाजिब दाम पर मिल जाती है।

यह भी पढ़ें- Cotton Kurti Market: इन 3 बाजारों में मिल रही हैं ₹200 से शुरू स्लीवलेस कॉटन कुर्तियां, देखें लेटेस्ट वैरायटी

3. हरौला मार्केट

नोएडा सेक्टर-5 में स्थित हरौला मेन मार्केट छठ पूजा की शॉपिंग के लिए सबसे ज्यादा फेमस है। यहां एक ही जगह पर सूप से लेकर प्रसाद तक सब कुछ मिल जाता है। कीमत भी बजट में होती है, इसलिए यहां भीड़ हमेशा ज्यादा रहती है। नोएडा में रहने वाले ज्यादातर लोग यहीं से शॉपिंग करते हैं।

4. अट्टा मार्केट

सेक्टर-27 स्थित अट्टा मार्केट नोएडा का सबसे पुराना और पॉपुलर मार्केट है। छठ के मौके पर यहां खास तौर पर बांस के सूप, मौसमी फल, गन्ना और पूजा का पूरा सामान सज जाता है। यहां आपको क्वालिटी भी अच्छी मिलेगी और ऑप्शन भी बहुत सारे मिलेंगे।

chhath puja 2026 atta market

image credit- gemini

5. गंगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स

सेक्टर-29 स्थित गंगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जो भीड़-भाड़ से बचकर शॉपिंग करना चाहते हैं। यहां छठ पर्व की सारी सामग्री आसानी से मिल जाती है। पार्किंग की सुविधा भी अच्छी है, इसलिए फैमिली के साथ आना आसान हो जाता है।

यह भी पढ़ें- छठ पूजा के लिए घर में ही बनाएं पवित्र घाट, छत और बालकनी को सजाने के आसान तरीके

छठ पूजा की शॉपिंग करते समय ध्यान रखने वाली बातें

अगर आप भी आज छठ की शॉपिंग करने जा रही हैं, तो नीचे दी गई इन बातों का जरूर रखें ध्यान।

  • छठ के 2 दिन पहले मार्केट में बहुत भीड़ होती है। सुबह 8-9 बजे जाने पर ताजा और सस्ता सामान मिल जाएगा।
  • आजादपुर और हरौला जैसे मार्केट में दाम पहले से ज्यादा बताए जाते हैं। थोड़ा मोलभाव जरूर करें।
  • बांस का सूप टूटा हुआ न हो, इसे अच्छे से चेक करके ही खरीदें।
  • केला, सेब, नारियल और गन्ना ताजा ही लें। सड़े-गले फल प्रसाद के लिए ठीक नहीं होते।
  • बिना लिस्ट के जाने पर सामान छूट जाता है और दोबारा जाना पड़ता है। इसलिए पहले ही लिस्ट बना लें।

यह भी पढ़ें- Chhath Puja Peacock Nath Designs 2026: इस छठ पूजा पर पहनें ये 5 ट्रेंडी पिकॉक डिजाइन की नथ, खिल उठेगा चेहरा

दिल्ली-नोएडा में छठ पूजा की शॉपिंग के लिए आपको दूर जाने की जरूरत नहीं है। आजादपुर से लेकर हरौला तक, ये 5 मार्केट पकी हर जरूरत पूरी कर देंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 main image credit- gemini

FAQ
दिल्ली में छठ पूजा का सबसे सस्ता सामान कहां मिलेगा?
दिल्ली में आजादपुर मंडी सबसे सस्ती मानी जाती है। यहां फल, गन्ना और पूजा का सामान थोक रेट पर मिल जाता है।
नोएडा में छठ पूजा की शॉपिंग के लिए सबसे अच्छा मार्केट कौन सा है?
नोएडा में हरौला मार्केट सबसे फेमस है। सेक्टर-5 स्थित इस मार्केट में एक ही जगह छठ का सारा सामान मिल जाता है।
छठ पूजा की शॉपिंग कब करनी चाहिए?
छठ पूजा की शॉपिंग नहाय-खाय से 2-3 दिन पहले कर लेनी चाहिए। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।