Cotton Kurti Market: इन 3 बाजारों में मिल रही हैं ₹200 से शुरू स्लीवलेस कॉटन कुर्तियां, देखें लेटेस्ट वैरायटी

आपको दिल्ली के उन बाजारों के बारे में पता होना चाहिए, जहां गर्मियों के लिए किफायती और स्टाइलिश स्लीवलेस कॉटन कुर्तियां मिलती हैं। इन मार्केट में लाजपत नगर, चांदनी चौक, सरोजिनी नगर जैसे नाम भी शामिल हैं।
Updated:- 2026-04-23, 13:32 IST
image

गर्मियों की इस तपती धूप में आरामदायक कॉटन कुर्तियां लड़कियों को सबसे ज्यादा आराम देती हैं। ऐसे में अगर आप बजट में लेटेस्ट स्लीवलेस डिजाइंस की तलाश कर रही हैं, तो दिल्ली की कुछ मार्केट आपके लिए अच्छी साबित हो सकती हैं। यहां मात्र 200 रुपये से कुर्तियों की बेहतरीन वैरायटी शुरू हो जाती है। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे दिल्ली के उन 4 मेन मार्केट्स के बारे में जहां आप इस सीजन की सबसे सस्ती और स्टाइलिश शॉपिंग कर सकती हैं। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

लाजपत नगर मार्केट

लाजपत नगर की सेंट्रल मार्केट कुर्तियों के लिए सबसे पसंदीदा अड्डा है। यहां आपको स्लीवलेस कुर्तियों में चिकनकारी से लेकर जयपुरी प्रिंट्स तक सब कुछ मिल सकता है।

1 - 2026-04-23T123745.153

बता दें कि यहां की अमर कॉलोनी मार्केट में कुर्तियां 125-150 रुपये से शुरू हो जाती हैं। आपको यहां डिजाइनर स्लीवलेस शॉर्ट कुर्तियां और लॉन्ग अनारकली पैटर्न भी 200 से 500 रुपये के बीच मिल जाएंगे। यह बाजार कॉलेज जाने वाली लड़कियों के लिए बेस्ट है।

चांदनी चौक

अगर आप थोक के रेट में रिटेल शॉपिंग करना चाहती हैं, तो चांदनी चौक से बेहतर कुछ नहीं। यहां कॉटन कुर्तियों का अंबार लगा है। यहां स्लीवलेस कुर्तियां 200-250 रुपये में मिल जाती हैं। यहां आपको बांधनी प्रिंट, ब्लॉक प्रिंट और एम्ब्रॉयडरी वाली कुर्तियों की लेटेस्ट वैरायटी मिलेगी।

इसे भी पढ़ें - Cheapest Saree Market in Bihar: बिहार के इस फेमस बाजार में मिलेगी सबसे सस्ती और शानदार साड़ियां, सिल्क से लेकर कॉटन तक एक से एक है कलेक्शन

सरोजिनी नगर मार्केट

बजट शॉपिंग की बात हो और सरोजिनी नगर का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। गर्मियों के लिए यहां कॉटन का जबरदस्त स्टॉक आता है। यहां आपको कुर्तियां मात्र 200  रुपये में मिल सकती हैं। यहां स्लीवलेस कुर्तियों के इतने ज्यादा ट्रेंडी और मॉडर्न डिजाइंस मिलते हैं जो आपको बड़े शोरूम्स में भी नहीं दिखेंगे। 

2 - 2026-04-23T123810.777

करोल बाग - अजमल खान रोड

करोल बाग की अजमल खान रोड अपनी क्वालिटी के लिए जानी जाती है। यहां पटरी बाजार से लेकर बड़े शोरूम्स तक हर बजट के लिए ऑप्शन मौजूद हैं। बता दें कि यहां कुर्तियों की सेल लगती है। जहां पर स्लीवलेस कॉटन कुर्तियां 200 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल जाती हैं। यहां आपको खादी कॉटन और रेयॉन मिक्स फैब्रिक में बहुत ही क्लासी डिजाइंस मिलेंगे जो कैजुअल और ऑफिस वियर के लिए परफेक्ट हैं।

इसे भी पढ़ें -गर्मी में बच्चों के लिए करनी है कपड़ों की शॉपिंग, दिल्ली के इन 3 बाजारों को करें एक्सपलोर

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।