herzindagi
new delhi markets

खरीदना चाहती हैं कम दाम में जयपुरी बैग्स? दिल्ली के इन बाजारों का लगाएं चक्कर

Shopping In Delhi: शॉपिंग करने से पहले आपको मार्केट के बारे में पूरी जानकारी रखनी चाहिए। इसके लिए आप इन्टरनेट की मदद ले सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-05-13, 18:12 IST

स्टाइलिश दिखना हम सभी को पसंद होता है। इसके लिए हम अपने लुक के हिसाब से एक्सेसरीज को खरीदते हैं। वहीं आजकल लुक को स्टाइल करने एक लिए ट्रेंडी बैग्स को काफी पसंद किया जा रहा है। लेटेस्ट फैशन ट्रेंड में जयपुरी कढ़ाई वाले बैग्स को स्टाइल किया जा सकता है।

जयपुरी बैग्स वेस्टर्न से लेकर इंडो-वेस्टर्न और ट्रेडिशनल लुक के साथ में बेस्ट लुक देने में मदद कर सकता है। तो आइये आज हम आपको बताने वाले हैं दिल्ली में मौजूद कुछ मार्केट्स के बारे में जहां से आप कढ़ाई वर्क वाले जयपुरी बैग्स खरीद सकती हैं। साथ ही, बताएंगे यहां शॉपिंग करने के आसान टिप्स-

जनपथ मार्केट 

jaipuri bags

दिल्ली के राजीव चौक के पास मौजूद ये मार्केट टूरिस्ट से लेकर लोकल के लोगों तक को काफी पसंद है। यहां आपको वेस्टर्न ड्रेसेस के अलावा गुजराती और जयपुरी चीजें देखने को मिल जाएंगी। यहां की मशहूर गुजराती लेन में आ सकते हैं। बारगेनिंग करने पर आपको यहां काफी अच्छा कलेक्शन कम दाम में आसानी से मिल सकता है। 

जनपथ मार्केट कैसे पहुंचे?

यहां का नजदीकी मेट्रो स्टेशन राजीव चौक और जनपथ है। भीड़-भाड़ से भरी इस मार्केट में आने के लिए आप पब्लिक व्हीकल ही चुनें।

जनपथ मार्केट का समय क्या है?

जनपथ की यह मार्केट लगभग सुबह 10 बजे खुल जाती है और रात 8 बजे तक खुली रहती है। 

इसे भी पढ़ें: सरोजिनी नगर के पास मौजूद इस मार्केट में है गर्मियों के कपड़ों से लेकर जूतों के लिए काफी बड़ा कलेक्शन, मिलेंगे सबसे सस्ते दाम

बाबू मार्केट 

bag in delhi

स्ट्रीट शॉपिंग के लिए आप यहां आ सकती हैं। सरोजिनी नगर के पास स्थित इस जगह पर आपको कढ़ाई वर्क में बैग्स का काफी बड़ा कलेक्शन देखने को मिल जाएगा। इसके अलावा आपको लेदर बैग्स में भी कई तरह के डिजाइन देखने को मिल जाएंगे। 

यह विडियो भी देखें

बाबू मार्केट कैसे पहुंचे?

मेट्रो स्टेशन सरोजिनी नगर के गेट नं 2 से यह जगह आपको काफी पास पड़ जाएगी।

बाबू मार्केट का समय?

यह मार्केट सोमवार के दिन बंद रहती है। यहां आने का बेस्ट समय 12 से 4 तक का हो सकता है। वहीं इस मार्केट का समय सुबह 11 बजे से लेकर रात 9 बजे तक होता है। 

 

अगर आपको दिल्ली की ये मार्केट्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit: Shutterstock,theyoungindians,jaypore

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।