गर्मी में बच्चों के लिए करनी है कपड़ों की शॉपिंग, दिल्ली के इन 3 बाजारों को करें एक्सपलोर

Delhi Famous Market for Kids Clothes Shopping: गर्मियों में कम्फर्टेबल रहना हम सभी को पसंद होता है। यही कारण है कि हम अक्सर अलग-अलग तरह के कपड़ों को खरीदते हैं, लेकिन जब बच्चों के कम्फर्टे की बात आती है, तो हम अक्सर ऐसे कपड़ों को सर्च करते हैं, जिसे वियर करके उन्हें गर्मी में दिक्कत न हो। इसके लिए आप दिल्ली की 3 खास मार्केट से जाकर बच्चों के लिए कपड़ों की शॉपिंग कर सकती हैं। आइए बताते हैं कौन सी मार्केट को एक्सपलोर कर सकती हैं?
चांदनी चौक कटरा मार्केट
आप बच्चों के कपड़ों की शॉपिंग के लिए दिल्ली के कटरा मार्केट से जाकर शॉपिंग कर सकती हैं। यहां पर आपको बच्चों के लिए हर एक डिजाइन और फैशनेबल कपड़े मिल जाएंगे, जिसे आप उन्हें किसी खास दिन या रोजाना पहना सकती हैं। इससे आपके बच्चों को गर्मियों में दिक्कत नहीं होगी। मार्केट रविवार को बंद होती है, बाकी सारे दिनों में मार्केट खुली रहती है।

दिल्ली की भजनपुरा मार्केट
ईस्ट दिल्ली की सबसे फेमस मार्केट भजनपुरा की मार्केट से जाकर शॉपिंग कर सकती हैं। इस मार्केट में छोटे बच्चों से लेकर बड़े सभी के कपड़े गर्मी के हिसाब से मिल जाएंगे, जिसे आप अपने बच्चों को पहना सकती हैं और इस गर्मी में आरामदायक महसूस करा सकती हैं। मार्केट सोमवार को बंद रहती है अन्य दिनों में मार्केट खुली रहतीमें है।
दिल्ली की रोहताश नगर मार्केट
आप दिल्ली की रोहताश नगर मार्केट से जाकर बच्चों के लिए कपड़ों की शॉपिंग कर सकती हैं। बच्चों के लिए यहां पर फैंसी से लेकर सिंपल डिजाइन वाले कपड़े मिल जाएंगे, जिसे वियर करके आपके बच्चे गर्मी में कम्फर्टेबल नजर आएंगे। आप यहां से 200 से लेकर 1000 रुपये में कपड़ों की शॉपिंग कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- ट्रेंडी और अफोर्डेबल कपड़ों की शॉपिंग के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है ये फरीदाबाद का ये सराय बाजार
इन बातों का रखें घ्यान
- जब भी आप बच्चों के लिए कपड़े खरीदें तो उन्हें साथ लेकर जाएं, ताकि साइज की कोई दिक्कत न रहे।
- बच्चों के कपड़े लेते समय फैब्रिक का खास ध्यान रखें।
- जब भी बच्चों के कपड़े खरीदें, तो प्रिंट का खास ध्यान रखें।
यह भी पढ़ें- Shopping Places In Delhi: प्लस साइज वाली महिलाएं दिल्ली के इन बाजारों से कर सकती हैं कपड़ों की शॉपिंग
दिल्ली की इन फेमस मार्केट से जाकर आप शॉपिंग कर सकती हैं। यहां पर आपको बच्चों के लिए गर्मियों के कपड़े खरीद सकती हैं, जिसे वियर करके आपके बच्चे पूरे दिन कम्फर्टेबल रहेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit-freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।