Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:38 AM IST

Cheapest Saree Market in Bihar: बिहार के इस फेमस बाजार में मिलेगी सबसे सस्ती और शानदार साड़ियां, सिल्क से लेकर कॉटन तक एक से एक है कलेक्शन

अगर आप भी सस्ते और अच्छे मार्केट की तलाश में रहती हैं, तो आज हम आपको बिहार के एक ऐसे बाजार के बारे में बताएंगे, जहां से आप कम कीमत में एक से एक खूबसूरत साड़ी वो भी कम कीमत पर खरीद सकती हैं। 
Updated:- 2026-04-21, 18:41 IST
image

शॉपिंग का नाम सुनते ही अधिकतर महिलाएं खुशी से खिल जाती हैं। कई महिलाएं ऐसी हैं, जो सस्ते में और अच्छी क्वालिटी के सामान कम दाम में खरीदना ज्यादा पसंद करती हैं। अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से एक और आपको भी सस्ते मार्केट घूमना बहुत पसंद हैं, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट रहेगी। आज हम आपको इस खबर के जरिए एक ऐसे बाजार के बारे में बताएंगे, जहां आप कम कीमत में एक से एक खूबसूरत और प्रिंटेड साड़ियां खरीद सकती हैं। वह भी कम दाम में। आइए जानते हैं इस खास बाजार के बारे में।

मुजफ्फरपुर का सूतापट्टी बाजार

अगर आप बिहार की रहने वाली हैं या बिहार घूमने के लिए जा रही हैं, तो बिहार घूमने के साथ-साथ आप वहां का एक खास लोकल मार्केट एक्सप्लोर कर सकती हैं। हम बात कर रहे हैं मुजफ्फरपुर का सूतापट्टी बाजार की। यह बाजार अपनी फेमस प्रिंटेड और एक से एक खूबसूरत साड़ियों के लिए अधिकतर महिलाओं के बीच में काफी प्रसिद्ध है। इस बाजार में आपको शोरूम जैसी साड़ी के डिजाइंस कम कीमत में मिल सकते हैं।

1 - 2026-04-21T182205.250

साड़ी के अलावा मिलेंगे ज्वेलरी के कई सामान

अगर आप बिहार घूमने के लिए गई हैं या किसी काम से गई हैं, तो वहां का यह लोकल बाजार एक्सप्लोर कर सकती हैं। यहां आप न सिर्फ साड़ियां बल्कि एक से एक खूबसूरत मैचिंग ज्वेलरी भी अपने बजट के अंदर खरीद सकती हैं। अगर आपकी छोटी-मोटी साड़ी की दुकान है और आप थोक में साड़ी खरीदने का सोच रही हैं, तो यह बाजार आपके लिए बेस्ट रहेगा। आप यहां थोक के भाव में एक से एक खूबसूरत साड़ी खरीद सकती हैं।

सस्ते में मिलेगी बिहार की पारंपरिक साड़ियां

आपको इस बाजार में कॉटन, सिल्क की साड़ी से लेकर बिहार की पारंपरिक साड़ियां भी कम कीमत पर मिल जाएगी, जिसे आप अपनी दुकान पर ले जाकर सेल कर सकती हैं। इससे आपको काफी मुनाफा देखने को मिलेगा। जब भी आप इस बाजार में खरीदारी करें, तो बार्गेनिंग जरूर करें। मोलभाव करने से आपको पैसों के दाम में फर्क और फायदा देखने को मिल सकता है। 

यह भी पढ़ें- Summer Cloth Market of Mumbai: मुंबई के इस बाजार में मिलेगा सबसे सस्ता और कूल समर कलेक्शन, बजट में मिलेंगी एक से एक कपड़ों की कई वैरायटी

मिलेगा शादी ब्याह का सामान

अगर कुछ महीने के बाद आपकी शादी है और आप अपनी शादी की खरीदारी के लिए सस्ता और अच्छा मार्केट खोज रही हैं, तो आपके लिए यह मार्केट भी सही रहेगा, क्योंकि इस मार्केट में वेडिंग से जुड़े सामान और साड़ियां भी आपको कम दामों पर मिल सकती हैं। ऐसे में आपकी शादी की शॉपिंग के लिए यह बाजार सही हो सकता है।

1 - 2026-04-21T182205.250

ऐसे पहुंचें इस बाजार तक

अगर आप भी इस बाजार तक पहुंचना चाहती हैं, तो आप सूतापट्टी रेलवे स्टेशन से पैदल जा सकती हैं या इमली चट्टी बस स्टैंड से पर्सनल कैब या टैक्सी बुककर यहां तक पहुंच सकती हैं। इसके अलावा आप इस बाजार तक पहुंचने के लिए शेयरिंग रिक्शा या बस की सुविधा भी मिल सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Best Markets in Hyderabad: हैदराबाद के इस बाजार में ज्वेलरी से लेकर नवाबी सूट तक मिलेगा सब कुछ, जानें लोकेशन

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit : FREEPIK

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।