Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:31 PM IST

बीच वियर ड्रेस दिल्ली के इन सस्ते मार्केट से खरीदें

बीच वेकेशन ड्रेस खरीदने का कर रही हैं प्लान तो आप इन मार्केट से कम दामों में बीच वेकेशन ड्रेस खरीद सकती हैं। यहां आपको कई तरह के बीच वियर मिल जाएंगे।  
Updated:- 2023-05-28, 11:00 IST
buy beach wear dresses from these cheap markets

अगर आपको 100-100 रुपये में बढ़िया बीच वियर ड्रेस खरीदना है तो हम आपको बताएंगे कि आप दिल्ली के किन मार्केट को एक्सप्लोर कर सकती है। इन मार्केट में आपको कई तरीके की लेटेस्ट बीच वियर ड्रेस मिल जाएंगी। अगर आप किसी ब्रांड में जाती हैं तो आपको करीब 2 हजार से 4 हजार रुपये बीच वियर ड्रेस के लिए खर्च करने पड़ेगे। अगर आपका पॉकेट इस बजट के लिए तैयार नहीं है तो आपको बीच वियर ड्रेस खरीदने दिल्ली के इस सस्ते मार्केट में जाना चाहिए।

सरोजनी नगर मार्केट

Best Markets For Summer Shopping In Delhi

सरोजनी नगर मार्केट में हर तरीके के कपड़े मिलते है। दिल्ली का सबसे सस्ता और पुराना मार्केट है यहां आपको कई तरीके के लेटेस्ट कलेक्शन का बीच वियर देखने को मिल जाएगा। यहां आपको स्टाइलिश बीच वियर ड्रेस मिल जाएगी। आप अपने लिए साटिन बीच वियर काफ्तान खरीद सकती है। सरोजनी नगर मार्केट में आपको 100 रुपये में बीच वियर काफ्तान मिल जाएगा।

करोल बाग मार्केट

Best Markets For Summer Shopping

शॉपिंग के लिए करोल बाग मार्केट बेस्ट प्लेस है। यहां पर सिर्फ वेस्टर्न ही नहीं बल्कि बीच वियर ड्रेस भी आपको मिल जाएगा। बजट में होने के साथ यहां का कलेक्शन भी काफी यूनिक होता है। यहां से आप स्लिट मैक्सी ड्रेस भी खरीद सकती है। बीच वियर के लिए स्लिट मैक्सी ड्रेस इन दिनों काफी ट्रेड में बना हुआ है आप भी ट्राई कर सकती है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के सरोजिनी नगर मार्केट से 200 से कम में खरीदें कुछ बेहतरीन चीजें

लाजपत नगर मार्केट

लाजपत नगर मार्केट में केवल वेस्टर्न ड्रेस ही नहीं बल्कि बीच वियर ड्रेस भी मिलती है। ऐसे में आप चाहे तो यहां से भी अपनी बीच वियर ड्रेस की शॉपिंग कर सकती है। यहां आपको 100 रुपये में आसानी से बॉडीकॉन ड्रेस मिल जाएगा। फ्लोरल प्रिंट वाले बॉडीकॉन ड्रेस देखने में बेहद खूबसूरत लगते है। इसे आप अपने वेकेशन में पहन सकती है।

यह भी पढ़ें:दुल्हन से जुड़ी इन 5 अहम चीजों को खरीदने के लिए बेस्ट है सरोजिनी नगर मार्केट

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।