Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:15 PM IST

लाजपत नगर सेंट्रल मार्केट से खरीदें घर सजाने का ये सामान

लाजपत नगर की सेंट्रल मार्केट से आप घर सजाने का ढेर सारा सामान खरीद सकते हैं।   
Updated:- 2022-11-16, 13:13 IST
image

Lajpat Nagar Market: लाजपत नगर की सेंट्रल मार्केट का नाम दिल्ली की टॉप मार्केट्स की लिस्ट में शामिल है। इस मार्केट में आपको कपड़ों और ज्वेलरी से लेकर घर सजाने का भी सारा सामान मिल जाएगा। 

आमतौर पर लोग अक्सर इस मार्केट को महंगा बताते हैं लेकिन ऐसा नहीं है। आप इस मार्केट में अपने बजट के हिसाब से भी सामान खरीद सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको घर सजाने के कुछ ऐसे ही आइटम्स के बारे में बताने वाले हैं जो आप इस मार्केट से सस्ते में खरीद सकते हैं। 

कैसे पहुंचेः सेंट्रल मार्केट आप बस, मेट्रो और अपनी गाड़ी से भी जा सकते हैं। गाड़ी पार्क करने के लिए आपको पार्किंग की सुविधा मिल जाएगी जिसके लिए आपको 50 रुपये देने होंगे। वहीं मेट्रो से पहुंचने के लिए आप गेट नंबर 5 से बाहर निकलें। बस स्टॉप से भी मार्केट बहुत पास है। 

कब बंद होती है मार्केटः मार्केट सोमवार के दिन बंद होती है। हालांकि कुछ दुकानें उस दिन भी खुली मिल जाएंगी। 

इसे भी पढ़ेंः 10 हजार रुपये से भी कम में मिल रहे हैं ये Sofa, आपके घर के लिए हो सकते हैं बेस्ट

मूर्तियां खरीदें 

things you can buy for home from lajpat nagar

घर को सजाने से लेकर पूजा करने तक के लिए हम सभी मूर्तियां खरीदते हैं। लाजपत नगर मार्केट में ऐसी बहुत सारी दुकाने हैं जहां आपको खरीदने के लिए शानदार शोपीस मिल जाएंगे। फिर चाहे आप कोई बुद्धा वाला शोपीस लेना चाहें या कोई इलेक्ट्रिसिटी से चलने वाला शोपीस।

फ्लावर पॉट 

buy flower pot from lajpat nagar market

घर को फ्रेश और खूबसूरत बनाने के लिए आप फ्लावर पॉट भी खरीद सकते हैं। लाजपत नजर में एंट्री करते ही एक्सपोर्ट हट नाम के शोरूम के बाद आपको फ्लावर पॉट की दुकान दिख जाएगी। खास बात यह है कि इस दुकान पर असली, आर्टिफिशियल और छोटे-बड़े हर तरह के फ्लावर पॉट मिल जाएंगे। 

छोटी-छोटी आइटम्स 

खाली टेबल को सजाने और कमरे में लगे कॉर्नर पर कुछ रखने के लिए छोटी-छोटी आइटम खरीदी जाती है जो आपको इस मार्केट से आसानी से मिल जाएगी। पूरी मार्केट में आपको ऐसी कई पटरी मिल जाएगी जहां आप 150 रुपये तक में कुछ छुटपुट सामान खरीद पाएं। 

चादर, पर्दे और कवर 

buy curtains from central market

खिड़की पर लगने वाले पर्दे और कुशन के कवर के लिए भी लाजपत नगर मार्केट अच्छा विकल्प है। यहां आपको 200 रुपये के अंदर ठीक-ठाक क्वालिटी में आराम से ये सारा सामना मिल जाएगा। 

फर्निचर 

शीशे, टेबल और चेयर के यूनिक स्टाइल भी आपको इस मार्केट में मिल जाएंगे। कोशिश करें कि आप किसी बड़ी दुकान से ऐसा सामना ना लें क्योंकि वहां आपको ज्यादा खर्च करने पड़ सकते हैं। वहीं छोटी दुकानों में आपको अपने बजट के मुताबिक हर तरा का फर्नीचर मिल जाएगा। 

इसे भी पढ़ेंः घर को अलग लुक देने के लिए ऐसे करें दुपट्टे का इस्तेमाल

आगे से आप भी घर सजाने का सामान सस्ते में खरीदने के लिए लाजपत नगर सेंट्रल मार्केट ट्राई कर सकते हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Shutterstock, Justdial 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।