Black Friday Sale 2026: ये 7 चीजें अभी खरीदें, Winters में आ सकती हैं काम

ब्लैक फ्राइडे सेल 2026 जल्द शुरू होने वाली है। ऐसे में सर्दियों की जरूरी चीजें अभी खरीद लेना बेहतर रहेगा, ताकि बाद में महंगे दामों से बचा जा सके। इसमें रूम हीटर, कंफर्टर और जैकेट जैसी 7 चीजों को खरीदने का सुझाव दिया गया है, आइए जानते हैं।
Updated:- 2026-11-25, 15:53 IST
Black Friday Winter Deals 2026

Black Friday Sale Winter Deals 2026: हर साल लोग एक ही गलती करते हैं कि ठंड जब पूरी तरह आ जाती है, तब जाकर हीटर, रजाई और जैकेट खरीदते हैं और तब तक दाम आसमान छू चुके होते हैं, लेकिन इस बार समझदार लोग Black Friday Sale 2026 में ही Winters की पूरी तैयारी कर रहे हैं। क्योंकि इस Sale में वही चीजें 50% से 70% तक सस्ती मिल रही हैं, जो जनवरी में आपको फुल प्राइस पर मिलेंगी। अगर आप भी ठंड में ठिठुरना नहीं चाहती और पैसे भी बचाना चाहती हैं, तो ये 7 चीजें अभी खरीदकर रख लीजिए। ये पूरी सर्दी आपके काम आएंगी।

Black Friday Sale 2026 में खरीदें ठंड की ये 7 चीजें

इस साल ठंडी में अगर आप चाहती हैं कि सारा सामान बजट में मिल जाए तो Black Friday Sale 2026 आपके लिए ही है। यहां पर काफी सस्ता सामान मिलने वाला है, जरूर खरीदें ये 7 काम की चीजें।

1. रूम हीटर (Room Heater)

सर्दी में सबसे पहले जरूरत हीटर की पड़ती है। खासकर रात में जब तापमान 5-6 डिग्री तक गिर जाता है, तब Room Heater ही कमरे को गर्म रखता है। इस बार सेल में ऑयल फिल्ड, फैन हीटर पर भारी छूट है। अगर छोटा कमरा है तो फैन हीटर काफी है, वहीं अगर बड़ा कमरा है तो ऑयल फिल्ड हीटर लें, वो हवा को सूखा नहीं करता।

room heater

image credit- pinterest (Gemelli Collections Kenya)

2. कंफर्टर (Comforter)

अब वह जमाना गया जब 3-4 रजाई ओढ़कर सोना पड़ता था। एक अच्छा डबल कंफर्टर ही पूरी सर्दी के लिए काफी है। यह हल्का होता है, गर्म होता है और धोने में भी आसान है। Black Friday Sale 2026 में माइक्रोफाइबर कंफर्टर पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट मिल रहा है। सिंगल के लिए 150 GSM और डबल के लिए 220 GSM वाला कंफर्टर बेस्ट रहेगा।

comforter

image credit- pinterest (ZX Decor)

3. हॉट वटर बैग (Hot Water Bag)

यह सबसे सस्ती लेकिन सबसे काम की चीज है। सर्दी में पैर ठंडे हो जाना, पीठ दर्द, पेट दर्द या जोड़ों का दर्द - इन सब में Hot Water Bag तुरंत आराम देता है। इस बार आप इलेक्ट्रिक हॉट वाटर बैग लें, इसमे बार-बार गर्म पानी भरने का झंझट नहीं होता। सिर्फ 5 मिनट चार्ज करें और 2-3 घंटे तक गर्म रहेगा।

Hot Water Bag

image credit- pinterest (Save Senshi, AliExpress)

4. गीजर (Immersion Rod / Instant Geyser)

सुबह-सुबह ठंडे पानी से नहाना सबसे बड़ी सजा लगती है। इसलिए Immersion Rod या Instant Geyser अभी से ले लें। Immersion Rod बाल्टी में पानी गर्म करने के लिए बेस्ट है और बजट में भी है। अगर बाथरूम में जगह है तो 3 लीटर वाला Instant Geyser लगा लें, 2 मिनट में गर्म पानी आ जाएगा। सेल में दोनों पर अच्छा ऑफ चल रहा है।

geyser

image credit- pinterest (Aesthetic Lifestyle,M K Shopping Hub)

5. जैकेट और स्वेटर (Winter Jackets / Sweater)

Black Friday Sale का असली फायदा कपड़ों पर ही मिलता है। ब्रांडेड जैकेट और स्वेटर जो 3000-4000 के मिलते हैं, वो अभी 999-1499 में मिल रहे हैं। इस बार लेयरिंग वाला ट्रेंड है तो आप अंदर पतला स्वेटर और ऊपर जैकेट पहन लें। इससे ठंड भी नहीं लगेगी और लुक भी अच्छा लगेगा।

jacket

image credit- pinterest (ModeMuse,  Glowcart)

6. वूलन रग्स और कुशन (Woolen Rugs and Cushion)

सर्दी में सिर्फ शरीर नहीं, घर को भी गर्म रखना पड़ता है। फर्श पर वूलन रग्स बिछाने से पैरों में ठंड नहीं लगती और कमरा भी गर्म रहता है। साथ ही वूलन कुशन कवर से सोफा भी गर्म लगता है। ये दोनों चीजें अभी Sale में सस्ती मिल रही हैं, जो दिसंबर में अलग महंगी पड़ेंगी।

rugs

image credit- pinterest ( Gabryella, Etsy)

7. इलेक्ट्रिक केटल (Electric Kettle)

सर्दी में बार-बार चाय बनाने के लिए गर्म कमरे से बाहर निकलने में आलस आता है। इलेक्ट्रिक केटल में 1.5 लीटर पानी सिर्फ 4-5 मिनट में गर्म हो जाता है। इसमें आप चाय, कॉफी, सूप, मैगी और बच्चों के लिए दूध भी गर्म कर सकती हैं। अभी Sale में 1,000 रुपये से कम में अच्छी क्वालिटी की Kettle मिल रही है।

electric kettle

image credit- pinterest (Junior GoTrends, achadinhos)

Black Friday Sale 2026 में ध्यान रखने वाली 4 बातें

Black Friday Sale 2026 में अगर आप भी खरीदारी करने की सोच रही हैं, तो इन 4 बातों का जरूर ध्यान रखें।

  1. Sale के चक्कर में कोई भी चीज सिर्फ सस्ती देखकर मत खरीदें।
  2. पहले अपनी जरूरत की लिस्ट बनाएं, फिर ब्रांड, वारंटी और रिटर्न पॉलिसी चेक करें।
  3. Room Heater और Geyser जैसे इलेक्ट्रॉनिक आइटम हमेशा ISI मार्क और 1 साल की वारंटी वाले ही लें।
  4. सस्ते के चक्कर में लोकल प्रोडक्ट लेने से करंट या आग लगने का खतरा रहता है।

यह भी पढ़ें- Geyser Replacement Warning Signs: आपका गीजर भी दे रहा है खराब होने के संकेत? इन 5 बातों को न करें नजरअंदाज

इस ब्लैक फ्राइडे सेल 2026 में आप ऊपर दी गई चीजों को जरूर खरीदें। ऐसा करने से बाद में पछतावा नहीं होगा।

यह भी पढ़ें- कबाड़ समझकर न फेंकें फटा स्वेटर, इस देसी जुगाड़ से बनाएं सालों-साल चलने वाला पोंछा

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

FAQ
ब्लैक फ्राइडे सेल में विंटर का सामान लेना क्यों फायदेमंद है?
क्योंकि नवंबर में दुकानदार स्टॉक निकालने के लिए असली डिस्काउंट देते हैं। दिसंबर में ठंड बढ़ते ही यही हीटर, कम्फर्टर और जैकेट महंगे हो जाते हैं।
रूम हीटर रातभर चलाना सही है?
नहीं, रातभर चलाने से हवा सूख जाती है और बिल भी बढ़ता है। सोने से 30 मिनट पहले कमरा गर्म करके हीटर बंद कर देना ही सबसे सही तरीका है।
सर्दियों में बिजली का बिल कैसे कम करें?
गीजर और हीटर को जरूरत से ज्यादा देर चालू न रखें। केटल में उतना ही पानी गर्म करें जितना चाहिए।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।