herzindagi
rajasthan market in bandhani lehenga

राजस्थान के इन बाजारों से खरीदें बांधनी लहंगे

राजस्थान घूमने के हिसाब से सबसे अच्छी जगहों में से एक है। लेकिन बांधनी कपड़ों के लिए भी काफी प्रसिद्ध है। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-06-23, 17:45 IST

पधारो म्हारे देश अगर आप राजस्थान घूमने जाती हैं तो ये शब्द आपको हर जगह सुनाई देता है। जिसको सुनकर आपको खुद फील हो जाएगा की आप राजस्थान में है। यहां पहुंचकर हमें सबसे पहले दिमाग में बांधनी प्रिंट से बने दुपट्टे, कुर्ते, लहंगे और साड़ी याद आते हैं। यहां के जुती डिजाइन भी कापी फेमस होते हैं। अगर आपको बांधनी प्रिंट पसंद है तो इस बार राजस्थान जाकर इस प्रिंट के बनाए गए लहंगे को जरूर ट्राई करें। ये दिखने में काफी खूबसूरत होते हैं और गर्मी में आसानी से वियर भी हो जाते हैं।

नयी सड़क

lehnega desigsn

अगर आप ट्रिप प्लान कर रही हैं तो इस मार्केट को अपनी लिस्ट में जरूर एड करें। इसमें आपको बांधनी प्रिंट के अलग-अलग कपड़े मिलते हैं। जिन्हें आप स्टाइल कर सकती हैं। यहां सबसे अच्छे मिलते हैं लहंगे के ट्रेंडी डिजाइन। जिसे आप शादी से लेकर अपने फेमिली फंक्शन में स्टाइल कर सकती हैं। इस मार्केट में इस तरीके के लहंगे 1000 से 2000 की रेंज में हैवी डिजाइन में मिल जाएंगे।

इसके अलावा मार्केट में लैदर की चीजें भी अच्छी होती है। ये मार्केट सुबह 10 बजे से रात को 10 बजे तक खुलता है और संडे को ये मार्केट बंद रहता है।

इसे भी पढ़ें: Bridal Wear : शादी के हर फंक्शन के लिए परफेक्ट हैं ये लहंगे, दिखेंगी अप्सरा

बड़ा बाजार

lehenga designs ideas

राजस्थान में कई सारी मार्केट हैं जहां पर आपको अच्छे डिजाइन और पैटर्न के बांधनी लहंगे मिल जाएंगे। इनमें से एक है बड़ा बाजार जहां पर आपको सबसे अच्छे लहंगे डिजाइन खरीद सकती हैं। अलग-अलग दुकाने हैं जहां पर डिजाइन भी आपको अलग-अलग तरीके के मिलेंगे। इसके अलावा आपको ज्वेलरी भी यहां से मिल जाएगी। इस बाजार की खासियत ये है कि, यहां पर बांधनी प्रिंट के अलावा और कुछ नहीं मिलता है।

ये मार्केट ज्वेलरी, कपड़े और लैदर के सामान के लिए सबसे ज्यादा फेमस है। इसका खुलने का समय सुबह 8 बजे से लेकर 9 बजे तक का है।

स्टेशन रोड बाजार

bandhani print lehenga

बिकानेर का सबसे अच्छा और सस्ता मार्केट कहलाया जाता है स्टेशन रोड बाजार। ये बाजार सबसे ज्यादा फेमस है लहंगे, लैदर का सामान और हैंडक्राफ्ट के लिए। इसलिए सबसे ज्यादा लोग यहां पहुंचते हैं और अपने लिए बांधनी प्रिंट के लहंगे (वेलवेट फ्लोरल लहंगे) खरीदते हैं। यहां पर आपको शादी के भी लहंगे आसानी से मिल जाते हैं। आप यहां पर अपने लिए फेस्टिवल के हिसाब से भी लहंगे खरीद सकती हैं। ये मार्केट सुबह 9 बजे खुलती है और रात को 9 बजे बंद हो जाती है। 

इसे भी पढ़ें: ब्राइडल जोड़े में किसी अप्‍सरा जैसी नजर आई नताशा स्टेनकोविक, आप भी ले सकती हैं खास टिप्‍स

राजस्थान आए और वहां के फेमस कपड़े और खाना न लेकर जाएं ऐसा बिल्कुल नहीं हो सकता। इसलिए इस बार फेस्टिव सीजन में एक बार यहां का टूर जरूर बनाएं।

 

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ। 

Credit- Myntra/ Herzindagi

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।