Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:50 AM IST

Famous Suit Market: शादी और त्योहारों के लिए खरीदने हैं सस्ते और फैंसी सूट? ये बाजार है सबसे बेस्ट

Famous Suit Market: अगर आपके भी घर पर कोई खास फंक्शन या कोई प्रोग्राम होने वाला है और आप थोक में सूट खरीदना चाहती हैं, तो आज हम आपको इस खबर में एक ऐसे बाजार के बारे में बताएंगे, जहां से आप एक से एक वैरायटी के सस्ते सूट अपने बजट में खरीद सकती हैं। 
Updated:- 2026-06-05, 18:20 IST
image

अगर आपके घर पर भी कोई खास फंक्शन या इवेंट होने वाला है और आप उस फंक्शन के लिए थोक में सूट खरीदने का सोच रही हैं, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको एक ऐसे सस्ते सूट के बाजार के बारे में बताएंगे, जहां से आप अपने बजट में यानी कम कीमत के अंदर एक से एक क्वालिटी वाले सूट खरीद सकती हैं। आइए जानते हैं इस फेमस बाजार के बारे में।

सूट खरीदने के लिए सस्ता बाजार

अगर आप भी सूट पहनना पसंद करती हैं और एक से एक सस्ते सूट के तलाश में रहती हैं, तो आप एक खास बाजार एक्सप्लोर कर सकती हैं। आप अगर किसी खास मौके पर अपने रिश्तेदारों में लड़कियों को सूट गिफ्ट करना चाहती हैं, तो अब आप एक फेमस बाजार को एक्सप्लोर कर वहां से सस्ते में थोक के भाव सूट के कपड़े खरीद सकती हैं।

1 - 2026-06-05T142529.508

एमटी क्लॉथ मार्केट

हम बात कर रहे हैं, एमटी क्लॉथ मार्केट की इस बाजार में आपको कॉटन से लेकर सिल्क तक हर तरह के सूट के डिजाइंस मिल जाएंगे। यहां से आप प्लेन कपड़े में सूट खरीद सकती हैं या फिर एंब्रॉयडरी वर्क वाले सूट भी आपके यहां सस्ते में मिल सकते हैं। यह बाजार दशकों पुराना है। एमटी क्लॉथ मार्केट थोक बाजार के लिए फेमस है।

थोक के भाव मिलेगा रेडीमेड सूट

अगर आपकी कपड़े की दुकान है और आप थोक के भाव में एक से एक सूट खरीदना चाहती हैं, तो आपके लिए यह बाजार बेस्ट हो सकता है। इस बाजार से आप न सिर्फ थोक के भाव में रेडीमेड सूट खरीद सकती हैं, बल्कि आपको यहां पर सूट के कपड़े भी मिल जाएंगे। ऐसे में आप यहां से थोक में कपड़ा खरीदकर भेज सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Jharkhand Famous Chudi Bajar: कांच की चूड़ी से लेकर मीनाकारी बैंगल्स तक, झारखंड के इस फेमस बाजार से करें सस्ती शॉपिंग

खरीदी के वक्त बार्गेनिंग करें

ध्यान रहे जब भी आप इस बाजार से थोक में कपड़े खरीदे, तो दुकानदार के साथ बार्गेनिंग जरूर करें। बार्गेनिंग से आपको चीजों के दाम और कम कीमत पर लगा सकती हैं। यहां आपको महिलाओं के लिए रेडीमेड कुर्तियां, स्ट्रेट पैंट-सूट, प्लाजो सेट्स, शरारा और गरारा सेट्स की कई वेराइटी मिल जाएगी। बुटीक चलाने वाली महिलाओं को इस बाजार में कई चीजें मिल जाएगी। 

2 - 2026-06-05T142533.637

ऐसे पहुंचें इस बाजार तक

इस बाजार तक पहुंचाने के लिए आप ऑटो, रिक्शा या सिटी बस की मदद ले सकती हैं। यहां पहुंचने के लिए आपको क्लॉथ मार्केट या फिर कपड़ा बाजार का एड्रेस बताना होगा। इसके अलावा आप कपड़ा बाजार में मौजूद शीतला माता बाजार भी देख सकती हैं। यहां पर भी आपको शादी की खरीदारी के लिए एक से एक कपड़े मिल जाएंगे।  

यह भी पढ़ें- Cheapest Clothes Market: सस्ते कपड़ों के लिए फेमस हैं भारत के ये 3 थोक बाजार, दिल्ली से जयपुर तक लगती है भीड़

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :  FREEPIk 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।