Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:06 AM IST

#WorldPastaDay पर जानिए पास्ता में क्या है खास

25 अक्टूबर का दिन दुनियाभर में World Pasta Day के नाम से मनाया जाता है। पास्ता में ऐसा क्या खास है कि लोग इसे इतना पसदं करते हैं। 
Updated:- 2017-10-25, 17:01 IST
world pasta day main

पास्ता इटेलियन फूड है। जो विश्वभर में लोगों का फेवरेट फूड बन चुका है। इसे बनाने में 10 मिनट लगते हैं और ये आपकी हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है। 25 अक्टूबर का दिन दुनियाभर में World Pasta Day के नाम से मनाया जाता है। पास्ता में ऐसा क्या खास है कि लोग पास्ता खाना इतना पसंद करते हैं। पास्ता से जुड़ी कुछ खास बाते भी जानिये

  • डुरम गेहूं के बने पास्ता को दुनिया का सबसे बेस्ट क्वालिटी का पास्ता कहा जाता है। डुरम गेहूं नॉर्थ अमेरिका में होती है। 
  • पास्ता इटली में सबसे ज्यादा खाया जाता है लेकिन इसकी पैदावर सबसे ज्यादा चीन में होती है। 
  • दुनियाभर में 600 से भी ज्यादा तरह से पास्ता बनाया जाता है। 

सबसे ज्यादा पास्ता खाने वाले दुनिया के 5 देश

world pasta day chart

साल 2013 के हिसाब से ये दुनियाभर में सबसे ज्यादा पास्ता खाने वाले 5 देश हैं। इटली में 3,408,499 टन पास्ता खाया जाता है तो अमेरिका में 2,000,000 टन, ब्राज़िल में 1,204,900 टन, टर्की में 1,202,400 टन और रूस में 1,083,000 टन पास्ता खाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

Read more: मीठे की चिंता ना करें #ketodiet फॉलो करें

पास्ता खाने के फायदे

big world pasta day

Image Courtesy: Wikimedia.org

आम कहने और सनने में यही बात सामने आती है कि पास्ता सेहत के लिए हेल्दी नहीं है और इसे नहीं खाना चाहिए लेकिन क्या आप जानते हैं कि पास्ता आपको सेहत के लिए कितना फादयेमंद है और आप इसे और भी हेल्दी कैसे बना सकती हैं। बाज़ार में ज्यादातर मैदे का पास्ता मिलता है जिसकी जगह आप सूजी या मल्टीग्रेन पास्ता लें ये आपकी सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होगा। 

डुरम गेहूं से बना पास्ता- जैसे आप पहले ही जान चुके हैं कि डुरम गेहूं से बना पास्ता दुनिया का सबसे बेस्ट क्वालिटी का पास्ता होता है। इसमें ग्लूटेन और प्रोटीन सबसे ज्यादा होता है। 

सूजी से बना पास्ता- सूजी पचने में सबसे ज्यादा आसान होती है और ये सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। सुजी से बना पास्ता बच्चे से लेकर बूढ़े सभी लोग खा सकते हैं।

होल वीट से बना पास्ता- ये पास्ता सबसे हेल्दी होता है। इसमें डायटरी फाइबर और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा सबसे ज्यादा होती है। इसके अलावा इसमें विटामिन और मिनरल भी बहुत ज्यादा होते हैं। एक कप होल वीट पास्ता में 174 कैलोरी मिलती हैं। 

मल्टीग्रेन से बना पास्ता- इसमें कई तरह के अनाज को मिलाकर पास्ता बनाया जाता है। ये भले ही कई अनाज से बना हुआ  हो लेकिन इसमें पौष्टिकता बाकि पास्ता से कम ही होती है।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।