Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:46 AM IST

इन वियर्ड कॉम्बिनेशन के फ़ूड को बहुत एन्जॉय करते हैं बॉलीवुड स्टार्स

इटली-सांभर-चीनी इसी तरह कुछ भी किसी के भी साथ खाना शायद आपको पसंद ना हो लेकिन बीटाउन के कई सारे स्टार्स हैं जो इस तरह की कई वियर्ड-डिश खाना पसंद करते हैं।
Updated:- 2017-10-17, 17:37 IST
bollywood weird food main

खाना खाने का सबका अपना-अपना स्टाइल और तरीका होता है। किसी को पसंद होता है मीठा तो कोई होता है तीख़ी चीज़ों का शौक़ीन! लेकिन, हम सब कभी न कभी किसी वियर्ड कॉम्बिनेशन के खाने को खूब पसंद करते हैं। जैसे, आप या आपके आस-पास कुछ लोग ऐसे होंगे जो रोटी और सॉस खाना पसंद करते होंगे तो कुछ लोग दूध के साथ ब्रेड खाते हैं। वैसे, ऐसे वियर्ड कॉम्बिनेशन के फ़ूड को सिर्फ़ आम जनता नहीं, बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स भी खूब एन्जॉय करते हैं। आइये आपको बताते हैं इन सेलेब्स के फेवरेट वियर्ड फ़ूड-

अथिया शेट्टी

सुनील शेट्टी की बेटी अथिया को मोटी रोटी और उस पर घी और शक्कर डाल कर खाने की आदत है। अथिया ने इसे अपना फेवरेट डिश भी बताया है।

निधि अग्रवाल

निधि को भुजिया और सॉस (टमैटो कैचप) को मिलाकर खाना बड़ा पसंद है। निधि का कहना है, चूंकि वो एक मारवाड़ी फैमिली से हैं इसलिए उनके घर भुजिया आराम से मिल जाता है और उसे चटपटा बनाने के लिए वो उसमें सॉस मिला लेती हैं।

 हुमा कुरैशी

मिठाइयों की शौक़ीन हुमा का कहना है कि वो डाइट कर रही हैं मगर दाल-चावल के साथ उन्हें अक्सर शक्कर मिलाना पसंद है। और अगर दाल चावल ठन्डे हों तो शक्कर के साथ उनका स्वाद और ज्यादा बढ़ जाता है।

आयुष्मान खुराना

आयुष्मान ने हाल ही में हमसे शेयर किया था कि जब वो मुंबई आए थे तो अकेले रहते थे और खाना नहीं बना पाते थे, इसलिए वो अक्सर दलिया खाते थे और एक दिन दलिया के स्वाद से बोर होकर उन्होंने उसमें पीनट-बटर मिला लिया। फिर क्या, यही बन गया आयुष्मान का फेवरेट वियर्ड डिश!

बिदिता बाग

हाल ही में नवाज़उद्दीन सिद्दीक़ी के साथ फ़िल्म ‘बाबूमोशाय बन्दूकबाज़’ में दिखीं बिदिता भी सॉस की दीवानी हैं। वो पिज़्ज़ा हो या पास्ता, या फिर खिचड़ी... बिदिता सबके साथ सॉस खाती हैं।

रजनीश दुग्गल

रजनीश ने कहा कि वो इडली-सांभर में चीनी डालकर खाते हैं और ये आदत उन्हें बचपन से है। जब वो छोटे थे तो वो सब्जियां या फिर कोई भी हेल्दी खाना नहीं खाते थे और इस वजह से उनके घर वाले उन्हें हर चीज़ में शक्कर डालकर देते थे और तब से रजनीश हर चीज़ में शक्कर पसंद करते हैं।

सयंमी खेर

‘मिर्ज़्या’ एक्ट्रेस सयंमी खुद बहुत अच्छी कुक हैं, लेकिन फिर भी वो केक को हल्का जला हुआ खाना पसंद करती हैं। हल्का जल जाने के बाद उसका स्वाद और उसका कुरकुरापन सयंमी को बहुत पसंद हैं और इसके साथ आइसक्रीम हो तो सयंमी और खुश हो जाती हैं।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।