Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:02 PM IST

दिल्ली-एनसीआर के 5 सबसे बेहतरीन वेजीटेरियन रेस्टोरेंट, कहां और कैसे जाएं

दिल्ली के बारे में कहा जाता है की यह फूडी लोगों का शहर है। यहां हर स्वाद, हर जायका मौजूद है। तो आइएं जानें, दिल्ली-एनसीआर के 5 सबसे बेहतरीन वेजीटेरियन रेस्टोरेंट के बारे में।
Updated:- 2019-02-14, 11:46 IST
veg restaurants delhi main

इन दिनों विश्व स्तर पर शाकाहार को बढ़ावा दिया जा रहा है और शाकाहारी भोजन की तरफ मुड़ने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि हुई है। दुनिया भर के डाइटीशियन और हेल्थ एक्सपर्ट ने इसे स्वास्थ्य के लिए सही माना है। शाकाहारी भोजन से हार्ट संबंधी बीमारियों और डायबिटीज का खतरा कम बना रहता है। शाकाहार को ब्यूटी से जोड़कर भी देखा जाता है। वैसे तो शाकाहार के फायदों को विश्व स्तर पर उठाया जा रहा है पर क्या आपको पता है कि शुद्ध शाकाहारी खाना भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग रहा है। भारत के अलावा शाकाहार के साथ दृढ़ता से जुड़ा हुआ कोई और देश नहीं है। भारत के एक बड़े हिस्से में प्राचीनकाल से ही ड्रिंक, स्टार्टर, डेसर्ट के लिए ज्यादातर शाकाहारी रेसिपीज को प्राथमिकता दी जाती है। वैसे, शाकाहारी खाने के बारे में यह कहा जाता है की इसमें फूडस की संख्या सीमित होती है। शाकाहारी रेसिपीज का एक बड़ा हिस्सा मौसमी सब्जियों पर निर्भर होता है। आध्यात्मिक अनुष्ठान जैसे नवरात्रों में नॉन वेज खाने वाले लोग भी शाकाहारी फूड्स खाना पसंद करते हैं।

veg restaurants delhi inside

इसे जरूर पढ़ें: साउथ दिल्ली में इन दिनों सैसी बेगम का खाना काफी मशहूर है, जानिए इसकी खासियत

दिल्ली के बारे में यह कहा जाता है की दिल्ली फूडी लोगों का शहर है। यहां हर स्वाद, हर जायका मौजूद है। अपने खान-पान में विविधता लिए हुए यह शहर किसी को निराश नहीं करता। अगर आप दिल्ली में रहते हैं या आप दिल्ली घुमने का मन बना रहे हैं, तो जानें दिल्ली-एनसीआर के 5 सबसे बेहतरीन वेजीटेरियन रेस्टोरेंट की लिस्ट, जहां आप शुद्ध वेज रेसिपीज का मजा ले सकते हैं। हम आपको बता रहे हैं कौन से वह वेजीटेरियन रेस्टोरेंट हैं जहां आप जा सकते हैं।

1. राजधानी थाली रेस्टोरेंट

इस रेस्टोरेंट में आपको राजस्थान के सभी स्वादों को चखने का मौका मिलेगा। इनके मेनू में पसंदीदा राजस्थानी रेसिपी गट्टे की सब्जी से लेकर दाल बाटी चूरमा तक शामिल हैं, यहां एक विशाल थली सर्व की जाती है और पॉकेट फ्रेंडली भी है।

पता: 9-ए, आत्माराम मेंशन, सिंधिया हाउस, कनॉट प्लेस, नई दिल्ली

veg restaurants delhi inside

2. बर्मा बर्मा रेस्टोरेंट

बर्मा बर्मा रेस्टोरेंट दिल्ली-एनसीआर का पसंदीदा अड्डा साइबर हब गुरुग्राम में स्थित है। यहां मिलने वाले सभी वेजीटेरियन रेसिपीज बहुत ही लजीज है। इनके मेनू में मशरूम ग्रिल्ड राइस, कच्चे आम का सलाद, समोसा करी, लच्छा पराठा और वेज खाओ सूए के अलावा बहुत सारी वेज रेसिपीज शामिल है।

पता- ग्राउंड फ्लोर, शॉप 6, बिल्डिंग 8, टॉवर सी, साइबर हब, डीएलएफ साइबर सिटी, गुरुग्राम

इसे जरूर पढ़ें: इस रेस्टोरेंट में वेटर नहीं रोबोट सर्व करता है खाना

3. कर्नाटक कैफे

अगर आप स्वादिष्ट दक्षिण भारतीय खाने की तलाश कर रहे हैं तो कर्नाटक कैफे आपके लिए सबसे अच्छा आप्शन है और पॉकेट फ्रेंडली भी है। यहां ऑथेंटिक साउथ इंडियन रेसिपीज मिलते है। मैसूर मसाला डोसा और रवा मसाला डोसा जैसे नियमित पसंदीदा रेसिपीज के अलावा यहां बॉम्बे डोसा और मल्लाराम डोसा भी मिलता है।

पता- एम -21, एम ब्लॉक मार्केट, ग्रेटर कैलाश 2, नई दिल्ली

veg restaurants delhi inside

4. श्रमण

अशोक होटल में स्थित श्रमण अपने स्वाद और सर्विस के लिए जाना जाता है। यहां आमतौर पर मारवाड़ी, गुजराती और जैन रेसिपीज सर्व की जाती हैं। इनके मेनू में उत्तर भारतीय रेसिपीज में मलाई कोफ्ता, शाही पनीर सबसे टेस्टी है।

पता- द अशोक, चाणक्यपुरी, नई दिल्ली

इसे जरूर पढ़ें: Restaurant hacks: रेस्टोरेंट में कम पैसे में चाहिए ज्यादा फायदा तो अजमाएं ये 7 tips

5. वेज गुलाटी

गुलाटी दिल्ली के बेहतरीन वेजीटेरियन रेस्टोरेंट में से एक है, यहां शुद्ध शाकाहारी भोजन परोसा जाता है। यहां का खाना स्वाद के मामले में अव्वल है। यहां पनीर की सब्ज़ी, मशरूम, कॉर्न्स और सोया से बनी तरह तरह की रेसिपीज सर्व की जाती है। एक शाकाहारी मेनू में रहने वाली सारी रेसिपीज इसके पास हैं।

पता- 8, पंडारा रोड मार्केट, नई दिल्ली

Photo courtesy- (Dineout, TrueLocalz & YouTube)

 


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।