Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:06 AM IST

Eid Special: दिल्ली में कहां लें सबसे टेस्टी रोस्टेड चिकन का मजा, जानें 6 ऐसे रेस्टोरेंट के बारे में

ईद में बाहर खाना खाने की सोच रही हैं तो हम आपको बताएंगे दिल्ली में सबसे टेस्टी रोस्टेड चिकन कहां मिलता है। आप इन जगहों पर जाकर लजीज भुने मुर्ग का मजा जरूर लें।
Updated:- 2019-08-09, 18:49 IST
roasted chicken in delhi main

दिल्ली वालों को चिकन बहुत पसंद है। नॉन वेज के शौकीन लोगों के लिए किसी भी तरह की दावत का मतलब ही होता है चिकन से बने रेसिपीज। इनको शामिल किए बिना कोई भी पार्टी पूरी नहीं होती। आप घुमने-फिरने निकले हो और नॉन वेज का मजा ना लें ऐसा नहीं होता। ईद में बाहर खाना खाने की सोच रही हैं तो वैसे तो दिल्ली के कई जगहों में चिकन से बनी रेसिपीज बहुत लजीज मिलती है पर हम आपको बताएंगे दिल्ली में सबसे टेस्टी रोस्टेड चिकन कहां मिलता है। आप इन जगहों पर जाकर लजीज भुने मुर्ग का मजा जरूर लें।

 इसे जरूर पढ़ें: चांदनी चौक में पिछले 80 सालों से इसलिए मशहूर है ये चिकन कोरमा

roasted chicken in delhi inside

1. असलम का चिकन कार्नर

इस रेस्टोरेंट का नाम इसके मालिक असलम के नाम पर रखा गया है। असलम ने एक बार पाकिस्तान की यात्रा की थी और चिकन को पीसने का एक अभिनव तरीका देखा और इसे दिल्ली में लेकर आएं। असलम का चिकन कार्नर पुरानी दिल्ली में एक तीन मंजिला इमारत में स्थित है और अपने सिग्नेचर बटर चिकन के लिए पूरी दिल्ली में प्रसिद्ध है। अगर आपने अभी तक यहां का रोस्टेड चिकन ट्राई नहीं किया है एक बार जरूर ट्राई करें।

पता- जामा मस्जिद, नई दिल्ली के लिए हेड

2. कुरैशी कबाब कॉर्नर, जामा मस्जिद

यह पुरानी दिल्ली के सबसे पुराने रेस्टोरेंट में से एक है। इस रेस्टोरेंट का मालिकाना हक रखने वाले परिवार के नाम पर एक गली है जिसे 'गली कबाबियन' कहते है। यह रेस्टोरेंट 72 साल पुराना है। यहां रोस्टेड चिकन को कोयले के आंच में पकाया जाता है और इस वजह से यहां के बने खाने में शौंधी महक आती है जो आपका मन ललचा देगी।

पता- हेड टू ओपोजिट गेट 1, जामा मस्जिद, नई दिल्ली

इसे जरूर पढ़ें: मूलचंद परांठे वाला है मशहूर, ऐसा क्या है इसमें खास जो शाहरुख खान भी आते थे यहां

3. मोती महल, दरियागंज

यह रेस्टोरेंट 1947 में स्थापित किया गया था। यहां तंदूर के बने रेसिपीज खास पसंद किए जाते हैं। यहां का बना रोस्टेड चिकन आपकी जुबान को यहां का स्वाद भूलने नहीं देगा।

पता- नेताजी सुभाष मार्ग, दरियागंज, नई दिल्ली

roasted chicken in delhi inside

4. मुगल महल

यह पश्चिम दिल्ली का एक फेमस पारिवारिक रेस्टोरेंट है जो अपने बटर चिकन के लिए जाना जाता है। लेकिन आप यहां रोस्टेड चिकन भी ट्राई कर सकते हैं, यहां का रोस्टेड चिकन आपको निराश नहीं करेगा। यहां की सर्विस काफी अच्छी है। यहां वीकेंड पर काफी भीड़ होती है।

पता- हेड टू 7, सेठी भवन, राजेंद्र प्लेस, नई दिल्ली

इसे जरूर पढ़ें: शेफ से चिकन लसाने बनाना सीखें, रेस्टोरेंट का स्वाद आपको घर पर ही मिल जाएगा

5. गुलाटी

पंडारा रोड की यह प्रसिद्ध जगह पूरी दिल्ली में बटर चिकन के लिए जानी जाती है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप सिर्फ तीन या चार लोग हैं या बीस लोगों की पूरी भीड़, खाने की क्वालिटी और सर्विस में कोई फर्क नहीं पड़ता। अगर आप पंजाबी खानों के शौकीन हैं तो यहां जरूर आएं।

पता- पंडारा रोड मार्केट, नई दिल्ली

6. अलबेक

यह रेस्टोरेंट न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में स्थित है और यह अपने खास डिश शौरमा के लिए जाना जाता है। लेकिन आप यहां के बने रोस्टेड चिकन को भी ट्राई कर सकते हैं। इनका रोस्टेड चिकन सर्व करने का तरीका कुछ अलग है। यह गर्मागर्म आपकी प्लेट तक पहुचाएं जाते हैं। इसलिए यहां रोस्टेड चिकन खाना ना भूलें।

पता- त्रिमूर्ति बिल्डिंग, 21-23, मौलाना मोहम्मद अली जौहर मार्ग, ब्लॉक ए, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, नई दिल्ली

Photo courtesy- (freepik.com)

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।