दिल्ली से जा रहे हैं जयपुर तो इन 5 ढाबों में मिलेगा जायकेदार खाना

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर अगर रोड ट्रिप के लिए जा रहे हैं तो इन ढाबों के खाने का स्वाद चखे बिना न आएं। इन ढाबों के लिए अगर डीटूर भी लेना पड़े तो ले सकते हैं। 
Updated:- 2019-07-09, 10:00 IST
Jaipur dhaba main

ढाबे का खाना किसे पसंद नहीं? अगर हिंदुस्तान में किसी ने ढाबे का खाना नहीं खाया है तो वो अपने आप को फूडी तो नहीं कह सकता है। यहां राज्यों और शहरों के हिसाब से अलग-अलग चीज़ें पसंद होती हैं लोगों को। अब अपनी राजधानी दिल्ली को ही ले लीजिए। यहां और इस शहर के आस-पास के शहरों में खाने-पीने और लज़ीज खाना परोसने वाले ढाबों की कमी नहीं है। दिल्ली से जयपुर इतना पास है कि वहां लगभग हर वीकएंड घूमने जा सकते हैं। अगर अपनी गाड़ी हो तो क्या कहने। दिल्ली और जयपुर दोनों ही खाने के लिए प्रसिद्ध हैं। खाना भी एक तरह की थेरेपी ही है और अगर कोई खाने का शौकीन है तो उसे दिल्ली-जयपुर रोड में निराश नहीं होना पड़ेगा। अक्सर रोड ट्रिप पर लोगों की ये शिकायत होती है कि उन्हें अच्छा खाना नहीं मिलता, लेकिन ये शिकायत इस रोड पर नहीं होगी। इस रास्ते में जितने ढाबे और रेस्त्रां है वो आपको भूखे पेट तो दूसरे शहर नहीं जाने देंगे। 

इसे जरूर पढ़ें- दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे के इन 5 ढाबों के खाने का स्वाद जरूर चखे, तभी आएगा सफर का मजा

खाने के होटल तो बहुत सारे हैं, लेकिन अगर आपको उसमें से चुनना हो तो कौन सा चुनें? इस रास्ते पर पांच बहुत ही फेमस ढाबे हैं जो आपके जायके को सुधार देंगे। ये वो ढाबे हैं जो कई बार ट्रैवल रिव्यू का हिस्सा भी बन चुके हैं। अब वीकएंड ट्रैवल ट्रिप के साथ इन ढाबों में खाना जरूर जोड़ लें। 

1. ओल्ड राओ ढाबा-

दिल्ली-जयपुर हाईवे की बात करें और इस ढाबे की बात न हो ऐसा हो ही नहीं सकता। कई ट्रैवलर्स इसे अपने रिव्यू का हिस्सा बना चुके हैं। इस रास्ते से जाने वाला लगभग हर फूडी ये जानता है कि इसकी खासियत क्या है। घर की तरह सजी हुई थाली जब सामने आती है तो यकीनन मन आनंदित हो उठता है। ये ढाबा दिल्ली से करीब 70 किलोमीटर दूर है। यहां की थाली के साथ-साथ मसाला चाय और लस्सी भी फेमस है। 

Jaipur dhaba old rao

ये ढाबा धरुहेरा, हरियाणा में स्थित है। 

2. मन्नत ढाबा-

अगर बात NH 48 की हो रही है तो रास्ते में मन्नत ढाबे की लज़ीज लस्सी को अपनी बकेट लिस्ट में जरूर डाल लें। इसी के साथ, इस ढाबे में और भी कई बेहतरीन व्यंजन मिलेंगे। ये ढाबा दिखने में बहुत साधारण है और इसका खाना बहुत लजीज। भारतीय से लेकर कॉन्टिनेंटल तक और चाइनीज से लेकर साउथ इंडियन तक यहां सब कुछ मिलेगा। 

 

ये ढाबा भी धरुहेरा, हरियाणा में स्थित है। 

3. श्री नीलकंठ पंजाबी ढाबा-

अगर मक्खन लगे पराठे आपकी कमजोरी है तो नीलकंठ ढाबे में जरूर जाएं। यहां राजस्थान में भी पंजाबी खाना मिलेगा। इसी के साथ, आस-पास के छोटे-मोटे स्टॉल से थोड़ी खरीददारी भी कर सकते हैं। लच्छा पराठा और दाल मखनी तो यहां की ऐसी है कि बस क्या कहें। यहां खाने में देसी मक्खन का स्वाद आपको खुश कर देगा। हालांकि, ये हाईवे से थोड़ा अलग रूट पर है, लेकिन लोग कई बार इस ढाबे का खाना खाने के लिए डीटूर भी ले लेते हैं। ये यकीनन दिल्ली-जयपुर हाईवे में बेहतर खाने-पीने की जगहों में से एक है। 

Jaipur dhaba on road

ये ढाबा कंवरपुरा, राजस्थान में स्थित है। 

4. होटल हाईवे किंग-

अगर आप थोड़े हाईक्लास ढाबे में जाना चाहते हैं तो ये जगह आपके काम की है। यहां आउटडोर गार्डन से लेकर इनडोर बैठने की जगह तक सब कुछ है। इसी के साथ, अगर बैठने का टाइम नहीं है तो टेकअवे विकल्प भी है। यहां कॉन्टिनेंटल और दक्षिण भारतीय व्यंजन काफी अच्छे हैं और ये जगह भी नीमराना के पास है। 

 

ये ढाबा बेहरूर, राजस्थान में स्थित है। 

इसे जरूर पढ़ें- ढाबे के स्वाद में ऐसा क्या था खास कि आज 5 रेस्टोरेंट की मालिक है दुआ फैमिली

5. रजवाड़ा- फूड कोर्ट

अब जयपुर जा रहे हैं तो रजवाड़ा की बात न हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। रजवाड़ा ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर सभी के लिए बेस्ट है। राजस्थानी जायके का अनंद लेना है तो ये बहुत अच्छा हो सकता है। यहां पार्किंग की भी समस्या नहीं होगी इसी के साथ, आउटडोर और इनडोर बैठने की व्यवस्था भी है। यहां ट्रेडिश्नल थाली बहुत ही आनंदित कर सकती है। कढ़ाई पनीर भी बहुत लाजवाब है। यहां हल्का खाने वालों और भारी खाने वालों के हिसाब से व्यंजन मौजूद हैं। जैसा आपका मूड हो वैसा खाना खा लीजिए। 

ये ढाबा  धरुहेरा, हरियाणा में स्थित है। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।