World Coconut day 2020: नारियल की चटनी नहीं अब बनाएं नारियल का रायता जो इडली-डोसे के साथ लगेगा कमाल

साउथ इंडियन खाने के साथ आपने नारियल की चटनी तो बहुत बार खाई होगी, लेकिन क्या कभी आपने नारियल का रायता खाया है? नारियल का रायता बहुत ही स्वादिष्ट होता है और दही के साथ मिलाकर बनाया जाता है। इससे न सिर्फ ये पौष्टिक बनता है बल्कि इसे आप गाजर, खीरे और अन्य सब्जियों को मिलाकर और भी स्वादिष्ट बना सकती हैं। अगर आप अगली बार साउथ इंडियन खाना बनाते समय कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो ये रायता बहुत अच्छा साबित हो सकता है। 2 सितंबर को वर्ल्ड कोकोनट डे है और इस मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं नारियल के रायते की रेसिपी।
कोकोनट पचाडी Recipe Card
इस रेसिपी को कोकोनट पचाडी (pachadi) कहा जाता है और दक्षिण भारत में ये बहुत फेमस है।
Ingredients
- 250 ग्राम दही
- 1 कप ग्रेट हुआ नारियल
- 1/2 कप ग्रेट किया हुआ खीरा
- चुटकी भर काली मिर्च
- 1 चम्मच सरसों का तेल
- 1 चम्मच राई
- 5-6 करी पत्ता
- भुनी और कुटी हुई मूंगफली (ऑप्शनल)
- थोड़ा सा हरा धनिया (ऑप्शनल)
Step
- Step 1:
सबसे पहले आप दही को अच्छी तरह से फेंट लें। इसके बाद इसमें पहले नारियल मिलाकर चलाएं और फिर खीरा मिलाकर चलाएं। ध्यान रहे नारियल और खीरा जितने बारीक होंगे इसका टेक्शचर उतना ही अच्छा होगा।
- Step 2:
अब इसमें सारे सूखे मसाले डालने हैं। इसमें नमक स्वादानुसार डालें और अगर आप चाहें तो काला नमक भी डाल सकती हैं।
- Step 3:
ध्यान रहे कि काले नमक में कई बार गुठली पड़ जाती है वो रायते का स्वाद खराब कर देगी तो पाउडर फॉर्म में ही रखें।
- Step 4:
इसके बाद इसमें कुटी हुई मूंगफली मिलाएं।
- Step 5:
अब एक पैन में तेल गर्म कर उसमें राई और करी पत्ते का तड़का लगाएं और उस तड़के को रायते में मिलाएं।
- Step 6:
अब इस रायते को धनिया से गार्निश करें। आप चाहें तो खीरे की जगह कसी हुई गाजर का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
- Step 7:
इस रायते को सर्विंग प्लेट में निकाल कर इसका लुत्फ उठाएं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।