तोरई के छिलके को फेंके नहीं, बनाएं ये स्वादिष्ट और झटपट बनने वाली सब्ज़ी

तोरई के छिलकों को अगर आप फेंक देती हैं, तो ऐसा बिल्कुल ना करें, इससे आप झटपट और स्वादिष्ट सब्ज़ी बना सकती हैं।
Updated:- 2021-05-24, 11:04 IST
chilke ki sanbzi

कई हरी सब्ज़ियों के छिलकों की सब्ज़ी बनाई जाती है, जो खाने में ना सिर्फ़ स्वादिष्ट होती है बल्कि झटपट बनकर तैयार हो जाती है। ऐसा ज़रूरी नहीं कि आप हर दिन के लिए मार्केट से एक सब्ज़ी ख़रीद कर लाएं और बनाएं। आप थोड़ी ट्रिक लगाएं तो इससे स्वादिष्ट सब्ज़ी बनायी जा सकती है। ऐसे में आज हम बनाएंगे तोरई के छिलकों की सब्ज़ी, ख़ास बात है कि इसे आप बिना प्याज और लहसुन के सूखी सब्ज़ी भी बना सकती हैं। हालांकि कई लोग सब्ज़ी में प्याज और लहसुन को महत्वपूर्ण मानते हैं, क्योंकि इससे किसी भी सब्ज़ी का स्वाद बढ़ जाता है। तो चलिए जानते हैं तोरई के छिलकों की सब्ज़ी कैसे बना सकती हैं।

तोरई के छिलके की सब्जी Recipe Card

घर पर कोई और सब्जी नहीं है तो तोरई के छिलके और आलू की स्वादिष्ट सब्जी बना सकती हैं।

★★★★
Vegetarian Recipe
Total Time: 30 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 20 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Main Course
Calories: 50
Cuisine: Indian
Author: Priyanka Singh

Ingredients

  • तोरई के छिलके- 500 ग्राम
  • टमाटर - 1 कटोरी
  • प्याज- 1 (बारीक कटा हुआ)
  • हींग- 1 चुटकी
  • जीरा- 1 चम्मच
  • हरी मिर्च- 1
  • साबुत लाल मिर्च- 2
  • लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 चम्मच
  • हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
  • आलू-2 (बड़े साइज़)
  • अदरक और लहसुन का पेस्ट- 1 चम्मच
  • गरम मसाला- 1 चम्मच
  • तेल- आवश्यकता अनुसार
  • नमक- स्वादानुसार
  • हरा धनिया- 1 कटोरी

Step

  1. Step 1:

    तोरई को धोकर छीलने के बाद छिलकों को एक प्लेट में निकाल लें और सब्ज़ी बनाने के लिए छोटे-छोटे टुकड़े कर दें।

  2. Step 2:

    आलू को भी छीलकर काट लें और उसे पानी में रख दें, ताक़ि ये काले ना हो।

  3. Step 3:

    कढ़ाई चढ़ाएं और उसमें तेल डालें। तेल के गर्म होने पर जीरा, हींग, साबुत लाल मिर्च तोड़कर डाल दें।

  4. Step 4:

    30 सेकंड बाद इसमें हरी मिर्च बारीक काट कर डालें, और इसी के साथ लहसुन और अदरक का पेस्ट भी मिक्स कर दें।

  5. Step 5:

    एक मिनट बाद इसमें प्याज डालें और 2 मिनट तक इसे अच्छी तरह भूनें।

  6. Step 6:

    प्याज को भूनने के बाद कटे हुए टमाटर मिक्स करें और उसे दो मिनट तक पकाएं।

  7. Step 7:

    अब इसमें धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, और हल्दी पाउडर मिक्स करें। मसालों को प्याज और टमाटर के साथ क़रीबन 2 मिनट तक भूनें।

  8. Step 8:

    मसालों को भूनने के बाद इसमें आलू को मिक्स करें और 5 मिनट तक पकाएं। कढ़ाई को ढक कर रखें और बीच-बीच में चलाते रहें।

  9. Step 9:

    5 मिनट बाद इसमें तोरई के छिलकों को मिक्स करें। इस दौरान सब्ज़ी को ढंककर ही पकाएं।

  10. Step 10:

    5 मिनट बाद इसमें स्वादानुसार नमक और गरम मसाला मिक्स करें।

  11. Step 11:

    इसके बाद कढ़ाई को ढक दें और 6 से 7 मिनट तक सब्ज़ी को और पकाएं।

  12. Step 12:

    जब यह पक जाए तो इसे हरे धनिये से गार्निश करें और फिर रोटी या परांठे के साथ सर्व करें।

बनाने का तरीक़ा

  • सब्ज़ी बनाने के लिए तोरई को धोकर उसे छील लें। ध्यान रखें कि तोरई के छिलकों को थोड़ा मोटा छीलें और उसके छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। अब आलू को छीलकर उसके भी छोटे-छोटे टुकड़े कर लें और उसे धोकर पानी में रख दें। अब इसी के साथ टमाटर को भी बारीक काट लें।
  • गैस ऑन करें और कढ़ाई चढ़ाएं, हल्का गर्म होने पर दो चम्मच तेल डाल दें। अब इसमें जीरा, हींग और साबुत लाल मिर्च तोड़के डाल दें। 30 सेकंड बाद इसमें हरी मिर्च बारीक काट कर डालें। इसके बाद इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डालें और एक मिनट बाद प्याज डाल दें।
  • प्याज 2 मिनट तक भूनने के बाद इसमें कटे हुए टमाटर मिक्स करें और फिर से 2 मिनट तक भूनें। अब इसमें धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर मिक्स कर दें। इन मसालों को 1 या 2 मिनट तक भूनें और फिर इसमें आलू मिक्स कर दें।
  • आलू मिक्स करने के बाद कढ़ाई को ढक दें और क़रीबन 5 मिनट तक पकने दें। हालांकि इस दौरान बीच-बीच में इसे चलाते रहें। 5 मिनट बाद इसमें तोरई के छिलकों को भी मिक्स कर दें और कढ़ाई को ढक दें। 5 मिनट बाद इसमें स्वादानुसार नमक मिक्स करें और गरम मसाला डालें।
  • दोनों चीज़ों को अच्छी तरह से मिक्स कर कढ़ाई को फिर से ढक दें और इसे 6 से 7 मिनट तक पकने दें। इसमें पानी मिक्स करने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि तोरई के छिलके पानी छोड़ते हैं। सब्ज़ी को हल्का गीला रखना चाहती हैं तो पानी को पूरी तरह सुखाएं नहीं।
  • सब्ज़ी पक जाने के बाद इसे हरे धनिये से गार्निश करें और फिर रोटी या फिर परांठे के साथ सर्व करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।