Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:43 AM IST

सर्दियों में खाएं शकरकंद की रबड़ी, एक बार खाने के बाद भूल नहीं पाएंगी इसका स्वाद

शकरकंद की रबड़ी एक बार खाएंगी तो बार-बार खाने का मन करेगा, आइए जानते हैं घर पर कैसे बना सकती हैं ये रेसिपी।
Updated:- 2020-12-18, 12:28 IST
sweet potato calories

स्वीट पोटेटो यानी शकरकंद जो कि फाइबर, विटामिन ए, विटामिन सी, मैग्नीशियम, और कैल्शियम जैसे न्यूट्रिशियन से भरपूर है। इसे अपनी डाइट में लोग अलग-अलग रूप में शामिल करते हैं। रोटी, चाट जैसे कई पकवान शकरकंद से बनाए जाते हैं, लेकिन क्या आपने इसकी रबड़ी खाई है। अगर नहीं तो आज हम बताएंगे इसकी रेसिपी जो आप अपने घर पर आसानी से बना सकती हैं। शकरकंद और दूध से बनी ये रबड़ी न सिर्फ स्वादिष्ट है बल्कि पोषण से भरपूर भी है।

शकरकंद की रबड़ी Recipe Card

परिवार वालों के लिए बनाएं शकरकंद की रबड़ी

Vegetarian Recipe
Total Time: 40 min
Prep Time: 15 min
Cook Time: 25 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Desserts
Calories: 350
Cuisine: Indian
Author: Priyanka Singh

Ingredients

  • दूध
  • शकरकंद
  • चीनी
  • गर्म पानी
  • इलायची पाउडर
  • केसर
  • ड्राई फ्रूट्स (काजू
  • बादाम
  • नट्स)

Step

  1. Step 1:

    इसे बनाने के लिए सबसे पहले शकरकंद को उबाल लें और हल्का ठंड होने पर उसे छीलकर अच्छी तरह मैश कर के रख लें। इसके बाद एक पैन में दूध को गर्म होने के लिए रख दें, दूध में जब हल्का उबाल आने लगे तो मैश किए हुए शकरकंद को उसमें मिक्स कर दें।

  2. Step 2:

    अब इन दोनों चीजों को तब तक पकाते रहें जब तक कि दूध गाढ़ा न हो जाए। वहीं दूसरी तरफ पैन में एक कप पानी गर्म करें। गर्म पानी में एक चुटकी केसर डाल दें और उसे घुलने के लिए छोड़ दें। जब यह अच्छी तरह घुल जाए तो इसे दूध में मिक्स कर दें और चम्मच की मदद से अच्छी तरह चलाएं।

  3. Step 3:

    इसके बाद रबड़ी में जरूरत के अनुसार इलायची पाउडर को मिक्स कर दें और फिर उसे अच्छी तरह से मिक्स कर दें। इलायची पाउडर डालने के बाद रबड़ी को 4 से 5 मिनट तक पकने दें। ध्यान रखें कि आखिर में चीनी जरूरत के अनुसार मिक्स करें। दो या तीन मिनट बाद गैस बंद कर दें और ठंडा होने के लिए छोड़ दें।

  4. Step 4:

    अगर आप चाहें तो शकरकंद की रबड़ी को फ्रीज में भी रख सकती हैं और ठंडा होने पर उस पर ड्राई फ्रूट्स गार्निश कर के खा सकती हैं। अगर गरमा-गरम खाना चाहती हैं तो काजू, बादाम, और नट्स गार्निश कर तुरंत सर्व करें।

सर्दियों में मीठा खूब पसंद किया जाता है, ऐसे में हेल्दी रेसिपी ट्राई करना चाहती हैं शकरकंद की रबड़ी बना सकती हैं। यह आपके पूरे परिवार को जरूर पसंद आएगी। खास बात है कि इसे आप गर्म या ठंडा दोनों रूपों में खाया जा सकता हैं। बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी ये रबड़ी खूब पसंद आएंगी। वहीं घर में कोई खास फंक्शन हो या फिर घर आए मेहमानों का दिल जीतना हो, आप चाहे तो इस रेसिपी को झटपट बनाकर सर्व कर सकती हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।