जब घर में नहीं हो कोई सब्जी तो ऐसे बनाएं मसालेदार सोया करी

अक्सर हमने देखा है कि किचन में खड़े होकर एक सवाल मन में आता है कि आखिर खाने में क्या बनाया जाए? लंच, डिनर में तो सब्जी कौन सी पकाई जाए यही बड़ी दुविधा हो जाती है और साथ ही साथ ये भी समझ नहीं आता कि आखिर रोज़-रोज़ एक जैसी सब्जियां कब तक खाई जाए। अगर आप नॉन वेजिटेरियन हैं तब तो कभी-कभी चिकन, मटन या फिश खाया जा सकता है, लेकिन अगर आप वेजिटेरियन हैं तो फिर ये कैसे किया जाए? ऐसे में क्यों न वेजिटेरियन्स के मीट यानी सोया चंक्स की ही मसालेदार सब्जी बनाई जाए? हम आपको आज चावल और रोटी के साथ खाई जाने वाली बेस्ट सोया करी की रेसिपी बताने जा रहे हैं।
सोया चंक करी रेसिपी Recipe Card
सोया चंक्स की मदद से आप बहुत अच्छी रेसिपी बना सकते हैं। ये रेसिपी मटन करी की तरह बनाई जाती है।
Ingredients
- 1.5 कप सोया चंक्स
- 1 लीटर पानी
- 2 चम्मच सिरका
- 1/4 कप दही
- 2 मीडियम साइज के प्याज
- 4-5 सूखी लाल मिर्च
- 4-5 लहसुन की कलियां
- 1/2 इंच अदरक का टुकड़ा
- 1 इंच दालचीनी
- 4-5 लौंग
- 1 बड़ी इलाइची
- 3/4 चम्मच गरम मसाला
- 1 चम्मच कसूरी मेथी
- 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 चम्मच धनिया पाउडर
- 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर
- 1/2 चम्मच जीरा पाउडर
Step
- Step 1:
सबसे पहले सोया चंक्स को पानी, सिरका और नमक डालकर उबालें।
- Step 2:
अब इन्हें दही डालकर अलग रख दें।
- Step 3:
अब प्याज को लंबाई में काटकर फ्राई कर लें और टमाटर, अदरक, लहसुन, सूखी लाल मिर्च को पीसकर पेस्ट बना लें।
- Step 4:
अब कढ़ाई में तेल गर्म कर उसमें खड़े मसाले डालें और फिर टमाटर का पेस्ट डालकर नमक डाल दें।
- Step 5:
फ्राई किए हुए प्याज को अब पीसकर आप इसमें मिलाएं और साथ ही सूखे मसाले भी मिला दें।
- Step 6:
इसे 5-7 मिनट तक भूनें और फिर इसमें सोया चंक्स मिलाएं और 3-4 मिनट तक और भूनें ताकि दही पक जाए।
- Step 7:
अब आप इसमें 1.5 कप पानी डालकर कसूरी मेथी डालें और 5-6 मिनट तक पकने दें।
- Step 8:
अब इसे गर्मा गर्म रोटी या चावल के साथ सर्व करें।
विधि-
- सबसे पहले सोया चंक्स को उबालने की जरूरत होगी। आप रात भर इसे पानी में भी रख सकते हैं, लेकिन अगर आप स्वाद थोड़ा अलग चाहते हैं तो इसे पानी में नमक और थोड़ा सा सफेद सिरका डालकर उबालें। ऐसे में सोया चंक्स खट्टा और नमकीन दोनों स्वाद ले लेंगे।
- इसे तब तक उबालें जब तक पानी कम नहीं हो जाता और ये फूल नहीं जाते। सोया चंक्स कड़वे न हो इसलिए आप इनमें से पानी न निचोड़ें। अधिकतर लोग पानी निकालकर रख देते हैं जिससे सोया चंक्स हार्ड हो जाते हैं।
- अब आप इसमें थोड़ी सी दही डालकर अलग रख दें।
- अब आपको 2 प्याज, 2 टमाटर, 4-5 सूखी लाल मिर्च और 4-5 लहसुन की कलियां हमें लेनी हैं। आप प्याज को काट सकते हैं और बाकी चीज़ों को पीसकर पेस्ट बना लें।
- अब खड़े मसालों में 1 इंच का दालचीनी का टुकड़ा, 5-6 लौंग और 1 बड़ी इलाइची लें।
- इस रेसिपी में प्याज को डीप फ्राई करने की जरूरत है क्योंकि सोया चंक्स कड़वाहट पैदा करते हैं इसलिए अगर आप सही तरह से इसे डीप फ्राई करेंगे तो प्याज की चीनी क्रिस्टलाइज हो जाएगी और सोया की ग्रेवी भी बहुत अच्छी बनेगी। इसलिए कढ़ाई में थोड़ा तेल लेकर प्याज के बड़े टुकड़ों को फ्राई कर लें। आप प्याज को लंबाई में काटेंगे तो ये ज्यादा बेहतर होगा। इसे गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएं।
- अब कढ़ाई में तेल कम कर इसमें खड़े मसाले डाल दें। इसके भुनने के बाद इसमें टमाटर का पेस्ट अच्छे से भून लें। टमाटर का पेस्ट डालने के बाद इसमें नमक डालें और 5 मिनट तक इसे भूनें।
- अब तक आपके प्याज क्रिस्पी हो गए होंगे उन्हें मिक्सी में पीसकर इसमें डालें और सभी सूखे मसालें डालें। अब इस भुनी हुई ग्रेवी को और भी अच्छे से भूनें और उसके बाद इसमें सोया चंक्स डालें।
- इसे अच्छे से भूनें ताकि पानी और दही अच्छे से मिक्स हो जाएं। जब तक आप इसे भूनें नहीं तब तक पानी नहीं डालें। इसके बाद 1.5 कप पानी डालें और इसके बाद आप कसूरी मेथी डालकर आप इसे लो फ्लेम पर पकने दें।
- अब इसे चावल और रोटी के साथ सर्व करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।