Shilpa Shetty Recipe: स्वाद और सेहत का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है ‘चुकंदर का चीला’

बॉलीवुड एक्ट्रे शिल्पा शेट्टी को हमेशा से ही उनके खूबसूरत फिगर के लिए जाना गया है। शिल्पा शेट्टी उम्र का 40वां पड़ाव भी पार कर चुकी हैं। इस उम्र में भी वह काफी मेंटेन नजर आती है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि वह अपनी फिटनेस के साथ-साथ अपने खानपान का भी बहुत ध्यान रखती हैं। वैसे तो शिल्पा अपने सोशल मीडिया अकाउंट में हमेशा ही कोई न कोई नई रेसिपी का वीडियो शेयर करती रहती हैं मगर इस बार उन्होंने बहुत डिफ्रेंट रेसिपी का वीडियो शेयर किया है।
बीटरूट चीला Recipe Card
मौसम कोई भी हो हमेशा हेल्दी खाना ही खाना चाहिए और बीटरूट चीला आपको स्वाद और सेहत दोनों देगा।
Ingredients
- 1 कप बेसन
- ¾ कप ओट्स का आटा
- चुटकीभर हींग
- ½ छोटा चम्मच अज्वाइन
- ½ छोटा चम्मच हल्दी
- कटी धनिया पत्ती
- कटी प्याज
- 2 बीटरूट की प्यूरी
- 1 छोटा चम्मच तेल
- 1 छोटा चम्मच अलसी के बीज का पाउडर
- कटी हरी मिर्च
- पानी
Step
- Step 1:
सबसे पहले तवा गरम करें। इसमें अच्छी तरह से घी लगाएं। घी की जगह आप ऑलिव ऑयल भी लगा सकती हैं।
- Step 2:
इसके बाद एक बाउल लें और उसमें सभी सामग्री को अच्छे मिलाएं और पानी की मदद से चिले के लिए उपयुक्त बैटर तैयार करें। ध्यान रखें कि बैटर में गलठियां न पड़ें।
- Step 3:
जब बैटर तैयार हो जाए तो गरम तवे में गोल आकार में उसे फैलाएं। आपने यदि पहले से प्याज और धनिया पत्ती नहीं डाली है तो आप चीले को सेकते वक्त उपर से डाल सकते हैं।
- Step 4:
इसे अच्छी तरह से दोनों तरफ सेकें। चीले को धीमी आंच पर सेकेंगे तो यह ज्यादा अच्छा और क्रिस्पी होगा।
- Step 5:
जब चीला सिक जाए तो उसे 4 ट्रेंगल शेप में काट कर हरी चटनी के साथ परोसें। अगर आप चाहें तो उपर से थोड़ा अलसी का पाउडर भी डाल सकते हैं।
शिल्पा शेट्टी ने वर्ष 2020 की पहली रेसिपी के तौर पर ‘Beetroot Chilla’ यानि चुकंदर का चीला बनाया है। इसे बनाने का तरीका ही नहीं शिल्पा ने यह भी बताया है कि बीटरूट फाइबर, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट का खजाना होता है। चुकंदर को आपने हमेशा ही सलाद में या उसकी सब्जी खाई होगी। मगर, शिल्पा शेट्टी ने इसका चीला बनाया है, जो बेहद यूनीक रेसिपी है। आप इसका वीडियो भी देख सकते हैं और हमारी रेसिपी पढ़ कर इसे बनाना और भी आसान हो जाएगा।
चुकंदर के फायदे
- चुकंदर में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। इससे आप स्ट्रेस और ह्रदय से जुड़े रोगों बच सकती हैं।
- अगर आपका ब्लडप्रेशर हाई रहता है या आपको किडनी से जुड़ी परेशानी है तो आपको बीटरूट अपने आहार में जरूर शामिल करना चाहिए। इसमें नाइट्रेट नामक तत्व होता है जो आपके हाई बीपी को कंट्रोल करता है।
- अगर आपका हीमोग्लोबिन कम है तो आपको चुकंदर जरूर खाना चाहिए क्योंकि इसमें आयरन और प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है।
- चुकंदर आपकी पाचन क्रिया को भी दुरुस्त करता है। चुकंदर में ग्लूटामाइन नाम का एमिनो एसिड होता है, यह भोजन को पचाने में मदद करता है। आपको खाने के साथ चुकंदर की सलाद जरूर खानी चाहिए।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।