Roti Making Tips On Induction: इंडक्शन पर भी बनेगी फूली-फूली और नरम रोटियां, बस अपनाएं ये सीक्रेट ट्रिक

इन दिनों Iran-Israel War का असर भारत में भी साफ दिख रहा है। LPG Gas Cylinder की किल्लत बहुत ज्यादा हो गई है। लोग गैस एजेंसी जाकर घंटों लाइन लगा रहे हैं, वहीं इसका रेट भी बढ़ा दिया गया है। इससे कई लोगों ने इंडक्शन का ज्यादा इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है ताकि गैस बचा सकें, लेकिन जैसा कि आप सभी जानती हैं कि हमारे यहां भारत में रोटियां सबसे ज्यादा खाई जाती हैं। ऐसे में लोगों की शिकायत रहती है कि इंडक्शन पर हम रोटियां सही तरह से नहीं फुला पाते हैं।
इससे ये खाने में भी नहीं अच्छी लगती है। अगर आप भी इसी समस्या से जूझ रही हैं तो हम आपको कुछ आसान तरीके बता रहे हैं जिससे इंडक्शन पर भी फूली-फूली और सॉफ्ट रोटियां बनेंगी। आइए इन टिप्स के बारे में जानते है-
-1773390376434.jpg)
आटा सही गूंथना सबसे ज्यादा जरूरी
इंडक्शन पर रोटियां फुलाने के लिए सबसे जरूरी है कि आटा सही तरीके से गूंथें। आटा गूंथते समय थोड़ा-थोड़ा पानी डालें और आटे को अच्छी तरह मसलें। आटा न ज्यादा सख्त होना चाहिए और न ही बहुत सॉफ्ट। जब आटा आप गूंथ लें तो उसे कम से कम 15 मिनट से आधे घंटे के लिए रख दें ताकि आटा अच्छे से सेट हो जाए। इससे रोटियां ज्यादा नरम बनती हैं।
यह भी पढ़ें- अचानक खत्म हो गया गैस सिलेंडर? घबराएं नहीं, इन 5 तरीकों से मिनटों में तैयार होगा खाना
तवा अच्छी तरह गर्म करें
इंडक्शन पर रोटी बनाते समय तवा को पहले अच्छी तरह से गर्म होने देना चाहिए। अगर तवा ठंडा होगा, तो रोटियां सही से बन नहीं पाएंगी। इसलिए रोटी डालने से पहले तवे को अच्छे से गर्म होने दें।
यह भी पढ़ें- गर्मियों में इंडक्शन इस्तेमाल करने का आसान तरीका, इन बातों पर दें ध्यान.. नहीं होगी परेशानी
इंडक्शन का फ्लेम सही रखें
कई बार जब फ्लेम की बात आती है तो लोगों को लगता है कि सिर्फ गैस चूल्हे की ही बात हो रही है, लेकिन ऐसा नहीं है। रोटी सही बनाने के लिए इंडक्शन में टेंपरेचर कंट्रोल करना जरूरी होता है। बहुत तेज या बहुत कम हीट पर रोटी अच्छी नहीं बनती है। मीडियम टेंपरेचर पर रोटी बनाना सबसे अच्छा होता है। इससे रोटी धीरे-धीरे पकती है और अच्छी तरह फूल भी जाती है।
-1773390415287.jpg)
रोटी को सही समय पर पलटना भी जरूरी
जब रोटी की एक साइड पर हल्के बुलबुले दिखने लगें, तभी उसे पलट दें। दूसरी तरफ भी हल्का सा सिकने दें और फिर दोबारा पलट दें। कई बार इस तरीके से रोटी खुद ही फूलने लगती है। अगर रोटी खुद से नहीं फूल रही है, तो आप चिमटे या कपड़े की मदद से हल्का सा दबा भी सकती हैं। इससे रोटी में भाप बनती है और वो फूलने लगेगी।
यह भी पढ़ें- पूड़ियों से लेकर हलवा तक Non Stick Kadai में सब कुछ होगा झटपट तैयार, सफाई में भी हैं बेहद आसान
इंडक्शन पर रोटी बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान
- हमेशा ताजे आटा का इस्तेमाल करें
- बहुत मोटी रोटी न बेलें
- बेलते समय सूखा आटा बहुत ज्यादा न लगाएं
- तवे की समय-समय पर सफाई करते रहें
यह भी पढ़ें- इंडक्शन हो गया है गंदा? इन तरीकों से करें साफ
तो अगर आप भी इन दिनों गैस की बचत करना चाहती हैं तो इंडक्शन पर फूली-फूली और नरम रोटियां बनाने के लिए इन तरीकों का इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik/Youtube (Gorgeous Hub)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।