Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:05 AM IST

शेजवान फ्राइड राइस की ये रेसिपी बहुत ही आसान है

अगर आपको चाइनिस फूड पसंद है तो आप शेजवान फ्राइड राइस भी जरुर खाती होंगी। क्या आप जानती हैं कि इसे आप आसानी से अपने घर पर भी बना सकती हैं। जानिए शेडवान फ्राइड राइस की रेसिपी
Updated:- 2018-10-31, 19:39 IST
schezwan fried rice recipe article

अगर आपको चाइनिस फूड पसंद है तो आप शेजवान फ्राइड राइस भी जरुर खाती होंगी। क्या आप जानती हैं कि इसे आप आसानी से अपने घर पर भी बना सकती हैं। शेजवान सॉस होती है जो चाइनिस खाने का स्वाद बढ़ा देती है। नूड्स हों या फिर फ्राइड राइस या मोमोस सभी के साथ शेजवान स़ॉस को आप जैसे ही टेस्ट करती हैं उसके बाद आपको और कुछ खाने का मन नहीं करता। 

आप अपने घर पर शेजवान फ्राइड राइस अगर बनाना चाहती हैं तो इसकी ये आसान रेसिपी जान लें।  

फ्राइड राइस के लिए आवश्यक सामग्री

  • सूखी लाल मिर्च – 8 से 10
  • लहसुन – 8 से 10 जवे
  • पानी – 1 कप
  • मक्के का आटा – 1/2 बड़ा चम्मच
  • सिरका – 1 बड़ा चम्मच
  • टमाटर की चटनी – 1 बड़ा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल – 3 बड़े चम्मच
  • पके हुए चावल – 2 कप
  • मिश्रित कटी हुई सब्जियाँ – 1 कप (शिमला मिर्च, पत्ता गोभी, ब्रोकोली, गाजर)

schezwan fried rice recipe inside

शेजवान फ्राइड राइस बनाने की विधि

सभी लाल मिर्च को आधे घंटे तक पानी में भिगोएं। एक मिक्सर में लहसुन के साथ लाल मिर्च को पीसें।

एक पैन में 2 बड़े चम्मच तेल गर्म करें। पैन में मिर्च का मिश्रण डालें। सिरका, टमाटर की चटनी और नमक डालें।

मक्के के आटे में 2 बड़े चम्मच पानी मिलाएं और पैन में डाल दें। एक मिनट तक पकाएं।

दूसरे पैन में बचा हुआ तेल गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए, तो सब्जियाँ डालें। एक मिनट तक पकाएं इसमें थोड़ा सा स्वादानुसार नमक भी डाल दें।

जो सॉस आपने अभी तैयार किया है उसे अब इसमें डाल दें। 

चावलों को अब आप इसी पैन में डालें और इसे अच्छे से मिक्स कर लें। पैन में इसे आप 1-2 मिनट तक फ्राई करें आपका फ्राइड राइस तैयार है। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।