'सत्तू का पराठा' बनाने की आसान विधि जानें

गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडा रखने के लिए लोग अपनी डाइट में तरह-तरह की चीजें शामिल करते हैं। इस मौसम में सत्तू भी बहुत खाया जाता है। सत्तू खाने में स्वादिष्ट भी लगता है और सेहत के लिए भी यह बहुत फायदेमंद होता है। वैसे तो सत्तू को केवल पानी में घोल कर भी खाया जा सकता है, मगर आप इससे कई और तरह की रेसिपीज भी बना सकती हैं।
अगर सत्तू से बनने वाली सबसे आसान रेसिपी की बात की जाए तो 'सत्तू के पराठे' का नाम जहन में सबसे पहले आता है। सत्तू का पराठा आप बहुत ही आसान स्टेप्स को फॉलो कर घर में बना सकती हैं। बेस्ट बात तो यह है कि इस पराठे को आप केवल अचार या चटनी के साथ परोस सकती हैं। खाने में बेहद स्वादिष्ट लगने वाले इस पराठे को बनाने में भी बहुत कम समय लगता है।
सत्तू का पराठा Recipe Card
घर में इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर बनाएं सत्तू का पराठा।
Ingredients
- 2 कप आटा
- 1 प्याज बारीक कटी हुई
- 5-7 लहसुन की कलियां
- 1 बड़ा चम्मच धनिया पत्ती बारीक कटी हुई
- 2-3 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
- 1 बड़ा चम्मच सरसों का तेल
- 1 कप सत्तू
- 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
- नमक स्वादानुसार
Step
- Step 1:
सबसे पहले सत्तू के पराठे को तैयार करने के लिए आटा गूथ लें और 10 मिनट के लिए आटे को ढांक कर रख लें।
- Step 2:
अब सत्तू का मिश्रण तैयार करें। इसके लिए आप पहले प्याज, मिर्च, धनिया पत्ती, लहसुन आदि को बारीक काट लें।
- Step 3:
अब बारीक कटी सामग्री को सत्तू में मिलाएं। इसके साथ ही सत्तू में 1 बड़ा चम्मच सरसों का तेल और नींबू का रस डालें।
- Step 4:
इतना करने के बाद आपको आटे की लोई बनानी है और उसमें सत्तू का मिश्रण भरना है। इसके बाद पराठा बेलें।
- Step 5:
इस पराठे को गरम तवे पर सेकें और हरी चटनी के साथ परोसें। रेसिपी पसंद आई हो तो इसे शेयर और लाइक करें, साथ ही इसी तरह की और भी रेसिपी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
विधि
सबसे पहले एक बाउल आटा लें और उसे अच्छी तरह से गूथ लें। आपको बता दें कि सत्तू के पराठे के लिए आटा न तो अधिक सख्त गूथें और न ही अधिक मुलायम।
इसके बाद 10 मिनट के लिए आटे को गीले कपड़े से ढक कर रख दें और सत्तू का मिश्रण तैयार करें।
सत्तू का मिश्रण तैयार करने के लिए आपको एक बाउल में पहले सत्तू लेना होगा। इसमें आप कटी हुई प्याज, मिर्च, धनिया पत्ती, नींबू का रस, नमक, सरसों का तेल आदि डालें और मिश्रण को अच्छी तरह से मिक्स करें।
अब आप इस आटे की लोई तैयार करें। आप आलू के पराठे के लिए जितनी मोटी लोई लेती हैं उतनी ही सत्तू के पराठे के लिए भी लें।
अब लोई को थोड़ा सा बेलें और फिर उसमें सत्तू का मिश्रण भरें। इसके बाद अच्छी तरह से लोई को रोल करें और फिर बेलें।
अब तवा गरम करें और उसमें देसी घी की मदद से सत्तू का पराठा सेकें। पराठे को सेकने के बाद उसे हरी चटनी के साथ गरम-गरम परोसें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।