शेफ संजीव कपूर की लोकप्रियता के बारे में तो हम सभी को पता है। वो अपनी रेसिपीज में कुछ प्यार- कुछ फ्यूजन डालते हैं और उनकी रेसिपीज सभी को पसंद आती हैं। 'खाना-खजाना' से लेकर सोशल मीडिया तक संजीव कपूर के कई फैन्स हैं। शेफ संजीव कपूर अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपने फैन्स के लिए कई रेसिपीज शेयर करते रहते हैं और उन्हीं में से एक रेसिपी आज हम आपको बताने जा रहे हैं। आपको बता दूं कि चाय के साथ चीज़ केक खाना एक अलग बात है, लेकिन संजीव कपूर की चाय चीज़ केक रेसिपी में कुछ नया ही ट्विस्ट है। इस रेसिपी का पूरा श्रेय संजीव कपूर के इंस्टाग्राम अकाउंट को जाता है।
विधि-
- एक बर्तन में जिलेटिन लेकर उसमें 4 चम्मच गर्म पानी डालें और थोड़ी देर के लिए अलग रख दें। ये थोड़ी देर में ही फूल जाएगा और इस्तेमाल करने लायक हो जाएगा। इसमें गर्म पानी ही डालें, ठंडा नहीं।
- एक नॉन स्टिक पैन में चाय बनाएं। उसके लिए आप चाय पत्ती, पानी, हरी इलायची आदि डालकर चाय उबालें और फिर छानकर इसे ठंडा होने के लिए अलग रख दें। इस चाय में शक्कर का इस्तेमाल न करें।
- अब आप एक बर्तन में क्रीम चीज़, व्हिप्ड क्रीम, शहद आदि को अच्छे से मिला लें। ये मिक्सचर आपको अच्छे से फेंटना है ताकि ये सभी चीज़ें एक साथ मिलकर एक यूनीक टेस्ट डेवलप करें।
- आपको ठंडी चाय के 3-4 चम्मच ही व्हिप्ड क्रीम के मिक्सचर में डालनी है। आप बीच-बीच में इसे टेस्ट करते रहें ताकि पता चल जाए कि इसमें चाय का फ्लेवर आया है या फिर नहीं। चाय का फ्लेवर अगर सही आया है तो बस उससे ज्यादा मत मिलाएं।
- अब इस मिक्सचर में जिलेटिन का इस्तेमाल करें। इसमें जिलेटिन मिलाकर साइड में रख दें और थोड़ी देर इंतज़ार करें।
- अब एक दूसरे बर्तन में क्रश किए हुए बिस्किट और पिघला हुआ मक्खन मिलाकर अच्छे से इन्हें मिक्स करें। ये चीज़ केक का बेस बन रहा है। आप अपने हिसाब से बिस्किट ले सकते हैं, जो भी आपको पसंद हों।
- जब ये अच्छे से क्रश हो जाए तो इसे उस बर्तन में डालें जिसमें आपको अपना चीज़ केक बनाना है। इसे बेस के तौर पर रखें और उसके ऊपर व्हिप्ड क्रीम वाला मिक्सचर डालें।
- बस आपको इसे बेक करने की जरूरत नहीं है, ये फ्रिज में 4-5 घंटे में अच्छी तरह से सेट हो जाएगा। आप इसे किसी भी बर्तन में डाल सकते हैं और इसे अपनी पसंद की गार्निशिंग के साथ सर्व कर सकते हैं।
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों