सर्दियों में ऐसे बनाकर खाएं पालक की ये शाही सब्जी

पालक खाने का मज़ा सर्दियों में है। हरी सब्जियां आपकी सेहत के लिए कितनी healthy होती हैं ये तो आप जानती हैं लेकिन अगर आप हर बार एक ही तरह की हरी सब्जियां खाते खाते बोर हो चुकी हैं तो ये रेसिपी जानकर आप खुश हो जाएंगी। आइए आपको बताते हैं घर पर शाही पालक बनाने की रेसिपी।
Updated:- 2018-10-30, 13:03 IST
shahi palak indian curry big

पालक खाने का मज़ा सर्दियों में है। हरी सब्जियां आपकी सेहत के लिए कितनी healthy होती हैं ये तो आप जानती हैं लेकिन अगर आप हर बार एक ही तरह की हरी सब्जियां खाते खाते बोर हो चुकी हैं तो ये रेसिपी जानकर आप खुश हो जाएंगी। हम आपको शाही पालक बनाने की ऐसी रेसिपी बता रहे हैं जिससे आप उंगलियां चाटती रह जाएंगी। अगर आपके घर में अब तक बच्चे हरी सब्जी का नाम सुनते मुंह बनाने लगते थे तो अब उनके मुंह से पानी आने लगेगा। वैसे इसे आप मिक्स वेज इन पालक ग्रेवी भी कह सकती है| अब आप सोचेगी कि ये क्या है तो हम आपको बता दें कि ये शाही सब्जी सिर्फ नाम ही शाही नहीं है इसमें जो ingredient इस्तेमाल किए जा रहे हैं उस वजह से इसे शाही कह रहे हैं। इसमें पालक के अलावा खूब सारी सब्जियां और साथ में क्रीम या मलाई भी डाली जाएगी इसीलिए इसका नाम शाही पालक है| ये खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है उतनी ही हेल्थी भी होती है। क्योंकी इस में पालक के साथ साथ बहुत सारी सब्जिया भी होती है यानी की दुगना फायदा| अब इसे बनाने के लिए आपको क्या चाहिए और इसे बनाने का सही तरीका क्या है आइए आपको बताते हैं। 

शाही पालक बनाने की सामग्री

  • पालक- 500 ग्राम
  • अदरक- 1 चम्मच पेस्ट
  • गाजर - 1 कप
  • बीन्स- 1  कप
  • फ्रोजेन कॉर्न- 1  कप
  • शाही पालक तड़का
  • टमाटडर- 1 बारीक कटा हुआ
  • प्याज- 1 बारीक कटा हुआ
  • लहसुन- 2 चम्मच पेस्ट
  • मलाई या क्रीम- 2 चम्मच 
  • शाही पालक के मसालें
  • जीरा-1 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच या स्वादानुसार
  • गरम मसाला-  1 /2 चम्मच
  • नमक- स्वाद के अनुसार
  • देसी घी- 1 बड़ा स्पून
  • तेल-1 बड़े स्पून

शाही पालक बनाने की विधि 

  • घर पर शाही पालक बनाने के लिए आप सबसे पहले बड़े बर्तन में पानी गर्म करें। 
  • अब इसमें ऊपर लिखी सारी सब्जियों को बारीक काटकर धो लें। इसे आप अच्छे से 2-3 बार धोएं ताकि इसकी गंदगी अच्छे से साफ हो जाए नहीं तो ये सब्जी आपकी health बनाने की जगह इसे बिगाड़ देगी। 
  • अब एक अलग बर्तन में सारी सब्जियां डालें (पालक ना डालें) और इसमें थोड़ा सा पानी डालकर इसे उबलने के लिए गैस पर रख दें। इसे आप ढककर रख दें जब ये नरम हो जाएं तब आप इसे गैस से उतार लें। 
  • इस में आपको 4-5 मिनट लगेगे|जब सब्जी गल तब उसे एक छलनी में निकाल ले।
  • पहले हम सब्जी बना लेगे पालक में डालने के लिए फिर पालक की ग्रेवी तैयार करेगे।
  • अब जिन मसालों की जरूरत है सब्जी बनाने के लिए उन्हें निकाल ले।
  • कड़ाई में 1 चम्मच तेल डालें, जब तेल गरम हो जाए तब इस में जीरा डालें जीरा भुन जाने के उस में टमाटर  डाल दें।
  • जब तक टमाटर हल्का भुनता है तब तक हम उसी भगोने में जिसमें सब्जी उबाली थी उस में पानी गरम होने रख दे, जब पानी में उबाल आ जाए तब उस में वो धोई हुई पालक डाल दें और दो  मिनट बाद  पालक को एक छलनी में निकाल ले और तुरंत ठन्डे पानी से धोए। ( गरम पालक को तुरंत ठन्डे पानी से धो देने से वो अपना हरा रंग नहीं खोती है, और जब आप पालक को पीसते है तो एक दम green paste बनता  है।
  • आपके टमाटर वाली सामग्री भुन गयी होगी अब उस में  उबली हुई सारी सब्जी डालें और अच्छे से मिला दें।
  • अब आप देखेगीं कि सब्जी में थोडा पानी होगा इसलिए अब आप इसे धीमी आंच पर पकने के लिए रख दें। जब तक की सारा पानी ख़त्म न हो जाए।
  • पूरा पानी सूख जाने के बाद ही उस में मसाले डालें। जब तक पानी सूखे तब तक आप करेले के फायदे भी जान लीजिए क्योंकि ये आपकी सेहत में मिठास घोलते हैं। 
  • सब्जी में पानी सूख जाने के बाद उस में 1/2 छोटा स्पून लाल मिर्च पाउडर, 1  छोटा स्पून गरम मसाला पाउडर और नमक डाल दे| अब मसाले अच्छे से मिला ले और फिरसे एक मिनट इसे भूनने दे| इसके बाद सारी सब्जी को एक अलग प्याले में निकाल ले|अगर आपकी सब्जी अच्छे से पकी नही है उबालते वक़्त तो आप अभी भी इसे ढककर पका सकते है| अब उबली हुई पालक को मिक्सी में डालकर पेस्ट बनाले।

Read more: कुछ मिनटों में घर पर ऐसे बन जाता है पालक का सूप

ऐसे बनाएं पालक की ग्रेवी

  • पालक की ग्रेवी बनाने के लिए प्याज, लहसुन और अदरक ले लें।
  • जिस कड़ाई में हमने सब्जी बनाई थी अब उस में 1/2 बड़ा चम्मच तेल डालें, जब तेल गरम हो जाए तब इस में अदरक, लहसुन का पेस्ट डालकर भून लें।
  • इस सब्जी में लहसुन थोडा ज्यादा पड़ता है। पर अगर आप लहसुन नही खाते है तो न डालें।
  • जब अदरक-लहसुन हलके से गोल्डन हो जाए तब इस में प्याज डाले और गुलाबी होने तक प्याज को भून लें।
  • प्याज को ब्राउन ना करें जब प्याज गुलाबी हो जाए तब उस में  पालक का पेस्ट डाल दें और साथ में थोड़ा सा नमक डालें और अच्छे से मिला दे और 1 मिनट उबलने दें और फिर सारी सब्जी इस ग्रेवी में डाल दें।
  • सब्जी को पालक की ग्रेवी में मिला दे| अगर आप मलाई या क्रीम डालना चाहती हैं तो उसे निकाल कर थोड़ा फेंट लें। फेट कर मलाई को पालक में डालकर अच्छे से मिला ले|

ऐसे लगाएं तड़का

इस ग्रेवी में लड़का लगाने के लिए के पैन में देसी घी डालकर उसे गर्म करें और लाल मिर्च पाउडर का तड़का लगाएं। इस तड़के से इस सब्जी का स्वाद दुगना हो जायेगा। देसी घी आप कितना डालना चाहती हैं वो आपकी मर्जी है। आप भले ही कम घी में तड़का लगाये पर तड़का लगाने से ही इसका स्वाद आएगा।

लीजिये हमारी शाही पालक तैयार हो गयी।

Tips: शाही पालक की सब्जी को आप रोटी या चावल किसी के साथ भी खा सकती हैं।

सब्जिया जिस पानी में आपने उबाली है उस पानी को फेके नहीं. इस पानी को हम Vegetable stock कहते है. और इससे आप किसी भी तरह का सूप बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।