10 मिनट में बनाएं बचे हुए चावल से टेस्टी ब्रेकफास्ट, बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी आएगा खूब पसंद

ब्रेकफास्ट आपकी हेल्दी डाइट का मुख्य हिस्सा है। ऐसे में अगर आप हेल्दी के साथ-साथ टेस्टी ब्रेकफास्ट चाहती हैं तो रोटला रेसिपी ट्राई कर सकती हैं। वैसे तो रोटला कई तरीके से बनाया जाता है, लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि बचे हुए चावल से रोटला कैसे बनाते हैं। क्रन्ची और टेस्टी रोटला रेसिपी काफी आसान है। खास बात है कि बचे हुए चावल से बने इस रोटला को बड़ों के साथ-साथ बच्चे भी खूब पसंद करते हैं।
वहीं राइस रोटला रेसिपी को समीरा रेड्डी ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसे उन्होंने अपनी सासू मां के साथ मिलकर बनाया है। आइए जानते हैं कि घर पर किस तरीके से राइस रोटला बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की आवश्यकता होती है।
ट्राई करें रोटला रेसिपी Recipe Card
ब्रेकफास्ट में झटपट तैयार करें चावल का रोटला
Ingredients
- बचे हुए चावल-(जरूरत के अनुसार)
- दही
- हल्दी पाउडर
- नमक
- लाल मिर्च पाउडर
- हरी मिर्च
- प्याज
- हरा धनिया
- आटा
Step
- Step 1:
इसे बनाने के लिए सबसे पहले बचे हुए चावल लें और उसमें जरूरत के हिसाब से दही मिक्स कर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इस बीच आप प्याज, हरी मिर्च, और हरे धनिये को बारीक काटकर रख लें।
- Step 2:
आप चाहें तो इसमें और भी सब्जियों को शामिल कर सकती हैं, लेकिन इससे रोटी टूटने का डर रहता है। दस मिनट पूरे हो जाने के बाद मिक्स दही चावल में बारीक कटे हुए प्याज, हरी मिर्च और हरे धनिये को अच्छी तरह से मिक्स कर दें। अब इसमें स्वादानुसार नमक और थोड़ा सा लाल मिर्च पाउडर डालकर थोड़ी देर और मिक्स करें।
- Step 3:
अब इसका डो बनाने के लिए आटे में लपेटे और उसे बेल दें। ध्यान रखें कि डो थोड़ा हल्का गीला होता है, इसलिए टूटने का भी डर रहता है। लेकिन ध्यान से आप उसे बेल लें
- Step 4:
गैस पर नॉन स्टिक पैन रखें और उसमें हल्का सा तेल डालें। अब राइस रोटला को उस पर रख दें और अच्छी तरह से सेक लें। अगर आप इसे क्रन्ची रखना चाहती हैं तो ध्यान से इसे पलटती रहें। दोनों तरफ से हल्का ब्राउन हो जाने के बाद इसे एक प्लेट में रख दें। गरमा गर्म राइस रोटला बनकर तैयार है, आप इसे चटनी या फिर अचार के साथ सर्व कर सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।