भारतीय रसोई में अगर सबसे महत्वपूर्ण डिश की बात की जाए तो वह रोटी है। दोपहर और रात के भोजन में अधिकतर लोग रोटी खाना पसंद करते हैं। कई घर ऐसे होते हैं जहां रोटी के बिना लोगों का भोजन ही पूरा नहीं होता है। मगर ऐसा भी कई बार होता है कि रोटी बच जाती है। बासी रोटी खाने में उतनी स्वादिष्ट नहीं लगती जितनी ताजी और गरम रोटी लगती है। ऐसे में कई बार बची हुई रोटी को लोग जानवरों को दे देते हैं या फेक देते हैं। मगर आपको यह जानकर हैरानी होगी कि बची हुई रोटी से कई तरह की स्वादिष्ट डिशेज बनाई जा सकती हैं। आज हम आपको इन्हीं डिशेज के बारे में बताएंगे।
इसे जरूर पढ़ें: रोटी कैसे बनाई जानी चाहिए? आटे को छानकर या बिना छाने
टाकोज
टाकोज भी एक प्रकार की मैकसिकन रोटी होती हैं। इसके अंदर वेजीटेबल और चीज की फिलिंग की जाती है। अगर आपके घर में रोटी बच जाए तो उसे फेंकने की जगह टाको बना कर री-यूज किया जा सकता है।
कैसे बनाएं रोटी टाकोज
इसके लिए बची हुई रोटी के दोनों ओर बटर लगाएं। अब कांटे से छोटे छोटे होल करें। इसे अवन में रख कर 5 मिनट तक 200 डिग्री तापमान पर गरम करें। इससे रोटी में क्रिस्पीनेस आ जाएगी। अवन से निकालने के बाद रोटी में अपनी च्वॉइज की फिलिंग भरें और फिर सर्व करें। आप मिक्स वेज या फिर पनीर की फिलिंग के साथ रोटी टाकोज को सर्व कर सकती हैं।
रोटी रोल्स
वेर्स्टन कंट्रीज में रोल्स बहुत पसंद किए जाते हैं। अब तो भारत में भी तरह-तरी के रैप रोल्स मिलते हैं। मगर इन्हें आप घर पर ही बना सकती हैं। खासतौर पर अगर आपके घर में रोटी बच गई हो तो सुबह के ब्रेकफास्ट में आप रोटी रोल्स बना कर घरवालों को सर्व कर सकती हैं।
कैसे बनाएं रोटी रोल्स
रोटी रोल्स बनाना बेहद सरल है। इसके लिए आपको बची हुई रोटी को तवे पर सेकना होता है। अगर आप अंडा खाती हैं तो आप रोटी के एक तरफ अंडे को फेंट कर डाल सकती हैं और इसे तवे पर अच्छे से सेक कर इसमें वेज और नॉनवेज फिलिंग्स के साथ परोस सकती हैं। इन्हें भारत में काठी रोल्स कहा जाता है।
रोटी पोहा
पोहा भारतीयों को फेवरेट ब्रेकफास्ट है। मगर ज्यादातर लोग चावल के चूड़े से बना पोहा ही खाते हैं। मगर पोहा रोटी से भी बनाया जा सकता है और अगर रोटी रात की बची हुई हो तो पोहा और भी अच्छा बनाता है।
कैसे बनता है रोटी पोहा
रोटी पोहा भी उसी तरह बनता है जिस तरह चावल के चूड़े का पोहा बनता है। इसके लिए आपको रोटी को री-हीट करना होता है। फिर उसे छोटे-छोटे पीस में करना होता है। इसके बाद आप एक पैन में तेल गरम करें और उसमें राई दाना और करी पत्ता डालें। इसके बाद चुटकी भर हल्दी, अमचुर पाउडर और लाल मिर्च डालें। अग इसमें कटी प्याज और टमाटर डालें और फ्राई करें। आखिर में रोटी के टुकड़ों को डालें और अच्छे से मिश्रण के साथ मिलाएं और गरम गरम परोसें।
इसे जरूर पढ़ें: जानिए टेस्टी और हेल्दी बाजरा परांठा बनाने की आसान रेसिपी
रोटी पिज्जा
आपने पिज्जा की कई वैराइटी खाई होंगी मगर घर पर बने रोटी पिज्जा का स्वाद शायद ही चखा होगा। इसे घर ही बनाया जा सकता है।
कैसे बनाएं रोटी पिज्जा
अगर आपके घर पर रोटी बच गई है तो आप उसका यूज रोटी पिज्जा बनाने में कर सकती हैं। इसके लिए आपको रोटी को अच्छे से तवे पर सेकना है और थोड़ा क्रिस्प करना होता है। रोटी के क्रिस्प होने के बाद उस पर कसी हुई चीज डालें और फिर बारीक कटी हुई शिमलामिर्च, गाजर, पत्तागोभी डालें। अगर आप मशरूम पसंद करती हैं तो वह भी डाल सकती हैं। इसके बाद एक बार फिर से कसी हुई चीज डालें और थोड़ा ऑर्गेनो भी डालें। इसे तवे पर धीमी आंच पर सेकें और फिर सर्व करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों