चावल के बचे हुए पानी से बनाई जा सकती है स्वादिष्ट खट्टी कढ़ी, जानें बिना दही-छाछ कैसे बनाएं ये रेसिपी

घरों में चावल अलग-अलग तरह से बनता है और ऐसा लगभग रोज़ाना ही होता है कि आपको चावल का वो बचा हुआ पानी फेंकना पड़ता है। चावल का माढ़ यानि पकाने के बाद बचा हुआ पानी काफी पौष्टिक होता है और उसकी मदद से कई डिशेज बनाई जा सकती हैं। वैसे तो कढ़ी हर घर में बनती है, लेकिन क्या आपने कभी चावल के पानी से बनी हुई कढ़ी के बारे में सुना है? अगर नहीं सुना तो हम आपको बताते हैं कि किस तरह से बिना दही-छाछ के भी खट्टी कढ़ी बनाई जा सकती है। ये कढ़ी चावल के बचे हुए पानी से बनाई हुई होगी।
वीगन कढ़ी Recipe Card
इस कढ़ी में हम किसी भी डेयरी प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं करेंगे।
Ingredients
- 3 कप चावल का पानी
- 1 बड़े चम्मच बेसन
- 2 हरी मिर्च बीच में से कटी हुई
- हल्दी पाउडर (जरूरत के मुताबिक)
- अदरक का छोटा टुकड़ा ग्रेट किया हुआ (ऑप्शनल)
- 1 चम्मच हरा धनिया बारीक कटा हुआ
- 1 चम्मच तेल
- 1/2 चम्मच सरसों दाने
- 1/2 चम्मच जीरा
- 1/4 चम्मच मेथी दाने
- 5-6 करी पत्ते
- चुटकी भर हींग
- नमक स्वादानुसार
Step
- Step 1:
सबसे पहले तो चावले के पानी को अलग कर लीजिए। आपको अगर ये कम लग रहा है तो थोड़ा सादा पानी भी मिलाया जा सकता है, लेकिन इससे कढ़ी के खट्टेपन और उसकी थिकनेस पर फर्क पड़ेगा।
- Step 2:
इस चावल के पानी में ही हरी मिर्च, हल्दी, अदरक को डालें और इसे उबालें और लगातार चलाते रहें। ऐसा करने पर सारा फ्लेवर इस पानी में जाएगा। एक उबाल आने के बाद गैस का फ्लेम कम कर दें। इसी स्टेप में बेसन और नमक भी मिलाएं। ध्यान रहे कि इसे लगातार चलाते रहना है। कढ़ी को लो फ्लेम में ही रखें और बेसन को तब तक चलाएं जब तक ये अच्छी तरह से घुल नहीं जाता।
- Step 3:
अब इस कढ़ी को 7-10 मिनट लो फ्लेम पर ही उबलने दें।
- Step 4:
अब एक तड़का पैन में तेल गर्म करें और सरसों और जीरा डालें। इसके साथ ही मेथी दाने और हींग भी डालें। जब ये सब भुन जाए तो करी पत्ते डालकर गैस बंद कर दें और इसे तुरंत ही कढ़ी के ऊपर डाल लें।
- Step 5:
इस तड़के को डालने के बाद भी कढ़ी को 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें और बस आपकी कढ़ी तैयार है।
- Step 6:
अब इसे किसी सर्विंग प्लेट में निकाल कर चावल या फिर रोटी के साथ एन्जॉय करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।