वजन बढ़ने के डर से नहीं खाती हैं चीनी का परांठा तो खाएं गुड़ का परांठा

क्रिस्पी और मीठा सा चीनी का परांठा हर किसी को खाने में पसंद आता है। लेकिन इससे वजन बढ़ता है। इसलिए इसकी जगह गुड़ का परांठा खाएं। 
Updated:- 2018-11-01, 12:17 IST
jaggery paratha homemade main

क्रिस्पी और मीठा सा चीनी का परांठा हर किसी को खाने में पसंद आता है। लेकिन इसमें कैलोरी काफी होती है। इसलिए अधिकतर महिलाएं इसे नहीं खाती हैं। लेकिन बच्चों के लिए तो बनाना पड़ता ही है। ऐसे समय में वे अपना मन मारकर रह जाती हैं। अगर आप के साथ भी ऐसा होता है और आप भी अपना मन मारकर मीठा परांठा नहीं खाती हैं तो फिर गुड़ का परांठा खाएं। 

नहीं बढ़ता वजन

इस परांठे से वजन नहीं बढ़ता है और यह इम्युन सिस्टम भी बूस्ट करता है। वैसे भी गुड़ खाना स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। ठंड और बरसात के सामय तो इसे जरूर खाना चाहिए। 

अगर होती है पीरियड में समस्या

जिन महिलाओं को पीरियड होने में समस्या होती है वे गुड़ का परांठा रोज खा सकती हैं। इससे पीरियड समय पर होंगे। इसे बनाना बहुत ही आसान है और इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता है। ये रही इसकी रेसिपी...

ऑब्जेक्टिव्स

  • कितने लोगों के लिए: 2
  • डिश : इंडियन
  • बनाने में समय : 15 मिनट 

jaggery paratha homemade inside

गुड़ का परांठा बनाने के लिए जरूरी चीजें

  • 2 कप गेहूं का आटा
  • नमक स्वादानुसार
  • 1/2 कप गुनगुना पानी
  • 2-3 टेबल स्पून घी
  • चावल का आटा, पलथन के लिए

इस तरह बनाएं भरावन

एक कटोरी में 20 ग्राम बादाम का पाउडर, 1/2 टीस्पून इलायची पाउडर, 3/4 कप गुड़, 1/2 कप सफ़ेद मक्खन और थोड़ा सा आटा गूंथने के लिए लें। भरावन तैयार हो जाएगा। 

jaggery paratha homemade inside

गुड़ का परांठा बनाने की विधि

  • सबसे पहले एक बाउल में आटा, नमक और दो टीस्पून घी डालकर मिलाएं फिर इसे पानी से गूंथें। 20 मिनट के लिए इसे रख दें। 
  • अब इसकी लोई बनाएं और उसमें भरावन को भरें। 
  • इसे बेलें और ऊपर से थोड़ा-सा घी फैला लें। 
  • अब इसे तवे पर सेंके। 

 

तवे से उतारें और मक्खन के साथ गर्म-गर्म सर्व करें। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।