स्नैक्स होगा हेल्दी अगर बच्चों को खिलाएंगी रागी के नमकीन

बच्चे अगर शाम को कुरकरे या स्नैक्स खाने की जिद करते हैं तो उनके लिए रागी नमकीन बनाकर रख लें। ये हेल्दी होते हैं। 
Updated:- 2018-10-31, 19:35 IST
ragi ke namkeen recipe main

अक्सर बच्चे शाम को खाने के लिए कुरकुरे और स्नैक्स मांगते हैं और जब उन्हें स्नैक्स खाने के लिए नहीं मिलते हैं तो वे मार्केट से दस रुपये के कुरकुरे खरीद कर खा लेते हैं। ये हेल्दी नहीं होते हैं। इन अनहेल्दी खाने से अपने बच्चे को बचाने के लिए घर में रागी के नमकीन बनाकर रख लें। रागी कैल्शियम, आयरन और फाइबर से भरपूर होता है इसमें कैलोरी नहीं होती है जिससे बच्चे मोटापे के शिकार नहीं होते हैं। साथ ही यह वजन कम करने में भी काफी मददगार होते हैं जिसके कारण इसे आप भी खा सकती हैं। ये रही इसकी रेसिपी-

ऑब्जेक्टिव्स

  • रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
  • कितने लोगों के लिए : 2 - 4
  • समय : 15 से 30 मिनट
  • मील टाइप : वेज, हेल्‍दी फूड

रागी के नमकीन बनाने के लिए जरूरी चीजें

ragi ke namkeen recipe inside

  • एक कटोरी रागी का आटा 
  • एक चौथाई कटोरी गेंहू का आटा
  • एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर 
  • एक छोटा चम्मच चाट मसाला
  • नमक स्वादानुसार 
  • पानी 
  • तेल जरूरत के अनुसार 
  • माइक्रोवेव
  • बेकिंग ट्रे 

 

रागी के नमकीन बनाने की विधि

ragi ke namkeen recipe inside  pinterest

  • एक बर्तन में रागी और गेंहू का आटा, नमक, लाल मिर्च डालकर, एक चम्मच तेल डालकर पानी से गूंद लें। 
  • गूंदे हुए आटे को 10 से 15 मिनट तक ढककर रख दें जिससे वह फर्मेंट हो जाए।  
  • कुछ समय बाद गूंदे हुए आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें और फिर इन लोइयों से पतली-पतली रोटियां बेलें। फिर एक चाकू की मदद से रोटी को चिप्स के शेप में काट लें।
  • सभी चिप्स पर ब्रश से थोड़ा-थोड़ा तेल लगा दें और इन्हें माइक्रोवेव में 14 मिनट तक बेक करने के लिए रखें। 
  • माइक्रोवेव में बेक करने के लिए रखने से पहले उसे 10 मिनट के लिए 180 डिग्री सेंटीग्रेड पर प्री-हीट कर लें। इससे नमकीन अच्छे से बनेगी। 
  • तय समय के बाद माइक्रोवेव बंद कर दें। 

रागी चिप्स तैयार है। अब इसे प्लेट में रखकर ऊपर से चाट मसाला बुरक कर सर्व करें।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।