गेहूं के आटे से बनाएं ये फ्लेवर्ड मठरी, चाय के साथ के लिए होगा परफेक्ट नाश्ता

चाय के साथ अक्सर हमें लगता है कि कुछ नाश्ते में खा लिया जाए। ऐसे में हर रोज़ नया नाश्ता बनाना एक झंझट जैसा लग सकता है। क्यों न कुछ ऐसा किया जाए कि एक बार में ही ऐसा नाश्ता बना लें जो कई दिन चले और हमारा काम भी कर दे। हम आपको बताने जा रहे हैं एक खास मठरी की रेसिपी जो बनने में बहुत ही आसान है और इसका फ्लेवर भी काफी अच्छा होता है। इस तरह की मठरी नॉर्थ इंडिया में लोकप्रिय होती है और एक परफेक्ट चाय टाइम स्नैक बन सकती है।
गेहूं के आटे की फ्लेवर्ड मठरी Recipe Card
इस रेसिपी को बनाना काफी आसान है और आपको इसमें इंग्रीडियंट्स भी कम लगेंगे। बनने के बाद आप इसे दो हफ्ते तक स्टोर कर सकते हैं।
Ingredients
- 2 कप गेहूं का आटा
- 2 चम्मच चावल का आटा
- 1 चम्मच चिली फ्लेक्स
- 1 चम्मच मिक्स्ड हर्ब्स (पिज्जा सीजनिंग के लिए इस्तेमाल करने वाली)
- 1 चम्मच ऑरिगेनो
- 1/4 कप घी
- नमक स्वादानुसार
- तलने के लिए तेल
Step
- Step 1:
सबसे पहले गेहूं के आटे को गूंथना है। इसमें चावल का आटा, नमक, मिक्स्ड हर्ब्स, चिली फ्लेक्स, ऑरिगेनो आदि डालकर थोड़ा मिला लें।
- Step 2:
सभी सूखे इंग्रीडियंट्स मिक्स करने के बाद हमें इसमें घी डालना है और इसे अच्छे से मिक्स करना है। जिस प्रकार गुलाब जामुन आदि का डो तैयार करते समय मोयन डाला जाता है फिर मैश किया जाता है कुछ वैसा ही यहां करना है।
- Step 3:
घी डालने के बाद आटे में कोई लंप न रह जाए इसे तब तक मैश कीजिए, उसके बाद इसे पानी डालकर गूंथ लीजिए। ध्यान रहे आपको इसमें तेल का इस्तेमाल नहीं करना है।
- Step 4:
आटा गूंथते समय ध्यान रखें कि आपको नॉर्मल टेम्प्रेचर का पानी इस्तेमाल करना है और उसके बाद सख्त आटा गूंथना है। जिस तरह से हम पूड़ी या मठरी का आटा गूंथते हैं कंसिस्टेंसी वैसी ही रहेगी।
- Step 5:
अब इस आटे की बड़ी-बड़ी रोटी रोल कर उसे किसी कटर या ग्लास से गोल-गोल शेप्स में काट लें। ध्यान रहे कि ये बहुत ज्यादा पतली नहीं होनी चाहिए वर्ना ये फूलने लगेगी।
- Step 6:
अब मठरी में आपको फोर्क से थोड़े से कट्स लगाने हैं। इससे मठरी क्रिस्पी बनेगी।
- Step 7:
बस अब आपको मीडियम आंच पर तेल गर्म करके मठरी को तलना है। इसे दोनों साइड से तलें और क्योंकि हमने इसमें आटे का इस्तेमाल किया है इसलिए ये थोड़ा डार्क रंग की होंगी। अगर आटे की जगह मैदा होता तो ये हल्के रंग की होतीं।
- Step 8:
मठरी तलने के बाद इसे पंखे के नीचे न रखें। ऐसे ही ठंडा होने दें और इसके बाद इसे एयरटाइट जार में रखें।
- Step 9:
चाय के साथ इसे रोज़ाना सर्व करें और अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें।
इसे बनाने में बहुत ज्यादा समय भी नहीं लगेगा, तो चलिए बताते हैं आपको इस क्रिस्पी और टेस्टी मठरी की रेसिपी।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।