सर्दियों के मौसम में घर पर बने गरम-गरम पकवानों का लजीज स्वाद चखने का एक अलग ही मजा होता है। खासतौर पर इस मौसम में गरम-गरम हलवा मिल जाए तो अनंद ही आ जाता है। वैसे तो इस मौसम में गाजर और मूंग के हलवे की डिमांड बढ़ जाती है, मगर यह दोनों ही हलवे बनाने में वक्त लगता है। ऐसे में अगर हलवा खाने का मन हो रहा हो और झटपट स्वादिष्ट हलवा बनाना हो तो आप सूजी और बेसन का हलवा बना सकती हैं।
आपको बता दें कि सूजी और बेसन का हलवा खाने में स्वादिष्ट होता है और इसे बनाना भी बेहद आसान होता है। आज हम आपको बताएंगे कि आप घर पर आसान स्टेप्स को फॉलो कर कैसे सूजी और बेसन का हलवा बना सकती हैं।
विधि
- आमतौर पर लोग सूजी और बेसन को बिना छाने ही इस्तेमाल करते हैं। मगर बेस्ट होगा कि आप हलवा बनाने के लिए सबसे पहले सूजी और बेसन को अलग-अलग छान लें। ऐसा करने से हलवा पतला और स्वादिष्ट बनता है।
- अब एक कढ़ाई में देसी घी डालें और उसे गरम कर लें। जब घी गरम हो जाए तो उसमें सूजी को हल्का भूरा होने तक भून लें।
- इसी तरह बेसन को भी घी में डाल कर तेज आंच पर अच्छी तरह से भून लें। जब बेसन अच्छी तरह से भुन जाए तो उसमें भुनी हुई सूजी मिला दें।
- इस मिश्रण में अब दूध डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। ध्यान रखें कि हलवे में गांठ न पड़े। 1-2 मिनट तक हलवे को धीमी आंच पर पकाएं।
- अब इसमें केसर का पानी, इलायची पाउडर और चीनी डालकर अच्छी तरह से मिलाएं और इसके ऊपर से बादाम, काजू और पिस्ता बारीक काट कर डालें।
- इसके साथ ही आप गरम-गरम हलवा परोस सकते हैं।
सूजी और बेसन का हलवा Recipe Card
घर पर इस तरह तैयार करें सूजी और बेसन का हलवा।
- Total Time :
- 10 min
- Preparation Time :
- 5 min
- Cooking Time :
- 5 min
- Servings :
- 2
- Cooking Level :
- Medium
- Course:
- Desserts
- Calories:
- 100
- Cuisine:
- Indian
- Author:
- Anuradha Gupta
सामग्री
- suji besan halwa recipe
- how to make suji besan halwa
- homemade suji besan halwa
- सूजी बेसन हलवा बनाने की विधि
विधि
- Step 1
- सबसे से पहले एक पैन को गैस पर चढ़ाएं और उसमें सूजी और बेसन को अच्छी तरह से भून लें।
- Step 2
- ध्यान रखे कि आपको सूजी और बेसन दोनों को अलग-अलग भूनना है।
- Step 3
- जब सूजी और बेसन भुन जाएं तो आपको उसमें दूध डालना है।
- Step 4
- दूध डालते वक्त हलवे को अच्छी तरह से चलाएं ताकि उसमें गांठ न पड़े।
- Step 5
- इसके बाद आप धीमी आंच पर हलवे को ढांक कर पकाएं।
- Step 6
- फिर इसमें चीनी और इलायची पाउडर डालें और अच्छे से मिलाएं।
- Step 7
- जब चीनी अच्छी तरह से हलवे में घुल जाए तो आंच को बंद कर दें।
- Step 8
- अब गरम-गरम हलवे को बादाम, काजू और पिस्ता से गार्निश करें और परोसे। अगर आपको यह रेसिपी पसंद आई हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। साथ ही इसी तरह और भी रेसीपीज पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।