Pongal Recipe: इस तरह वेन पोंगल बनाकर भगवान सूर्य को लगाएं भोग

पोंगल ये त्योहार साउथ इंडिया में बहुत ही धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है। अगर आपको वेन पोंगल बनाने की रेसिपी नहीं पता तो ये जानिए।
Updated:- 2019-01-15, 15:25 IST
ven Pongal at home main

पोंगल का त्योहार साउथ इंडिया में उसी धूमधाम से सेलिब्रेट होता है जैसे नॉर्थ इंडिया में लोहड़ी और मकर सक्रांति। साउथ इंडिया में ये फेस्टिवल को 5 दिनों तक सेलिब्रेट किया जाता है जिसमें इंद्र देवता, सूर्य देवता और जानवरों की पूजा की जाती है जिससे खेती को फायदा होता है।

पोंगल के दिन सूर्यदेव को जो प्रसाद अर्पित किया जाता है उसे ‘’पगल’’ कहते है। तमिल भाषा में पोंगल का एक अर्थ और भी है जिसे कहते है अच्छी तरह से उबालना। साउथ इंडिया में जिस तरह से डोसा, सांबर, इडली, उत्तपम फेमस है उसी तरह से पोंगल भी काफी पॉपुलर है। पोंगल पर जो प्रसाद बनाया जाता है उसका नाम भी पोंगल ही है। अब हम आपको वेन पोंगल बनाने की ये आसान रेसिपी बता रहे हैं इसे आप सांबर और नारियल की चटनी के साथ भी खा सकती हैं। 

  • बनाने का समय- 35 मिनट 
  • कितने लोगों के लिए- 4 

वेन पोंगल बनाने की सामग्री

  • चावल- 1 कप
  • पीली मूंग दाल- 1/2 कप 
  • काली मिर्च- 1 चम्ममच 
  • हरी मिर्च- 1
  • अदरक- 1 इंच टुकड़ा
  • जीरा- 1 चम्मच
  • कढ़ीपते का पानी- 4 कप 
  • काजू- 10-12 दाने
  • घी- 200 ग्राम 
  • नमक- स्वादानुसार 

ven Pongal at home

वेन पोंगल बनाने की विधि

घर पर वेन पोंगल बनाने के लिए आप सबसे पहले प्रेशर कुकर में 100 ग्राम घी डालें। इसमें चावल और मूंग दाल डालें।

कुकर में चावल और दाल डालने के बाद आप इसे 2-3 मिनट तक इसे रोस्ट करें।

जब चावल और दाल रोस्ट हो जाए और उसमें से खूशबू आने लगे तब आप इसमें पानी और नमक डालें।

प्रेशर कुकर का ढक्कन लगाकर तीन सीटी आने तक आप इसे पकने दें।

ऐसे तैयार करें पोंगल का तड़का

एक पैन लें और उसे आप बाकी बचा हुआ घी डालकर उसे धीमी आंच पर गर्ल करें

अब आप इसमें काजू, काली मिर्च, जीरा, हरी मिर्च, कढ़ीपत्ता और अदरक डाल कर इसे कुछ देर तक रोस्ट करें।

इस तड़के को आप उन चावल दाल में मिला दें जिसे आपने पहले प्रेशर कूकर में पकाया है। अब इसे अच्छे से मिक्स करते आप एक बाउल में डाल लें।

 

ऐसे करें सर्व- साउथ इंडियन लोग केले के पत्ते पर पोंगल खाना पसंद करते हैं। इसे आप सांबर और नारियल की चटनी के साथ भी भगवान को भोग लगाने के बाद इसे खाएं और पोंगल को सेलिब्रेट करें।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।