Pav Bhaji Paratha: नाश्ते में बनाएं पाव भाजी पराठा, नोट करें रेसिपी

Pav Bhaji Paratha: अगर आप सुबह के नाश्ते में कुछ ऐसा ढूंढ रही हैं जो चटपटा भी हो और पेट भी भर दे, तो पाव भाजी पराठा परफेक्ट ऑप्शन है। अक्सर हम रात की बची हुई पाव भाजी को दोबारा गर्म करके खा लेते हैं, लेकिन उसी स्वाद को अगर पराठे के अंदर भर दिया जाए, तो नाश्ते का मजा दोगुना हो जाता है। अगर भाजी नहीं है, तो इसे तैयार कर पराठा बना सकती हैं।
यह पराठा बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको खूब पसंद आता है। इसमें सब्जियों का पोषण और मक्खन का लाजवाब स्वाद मिलता है। इसे बनाना बेहद आसान है और यह साधारण आलू के पराठे को एक मजेदार ट्विस्ट देता है, तो चलिए जानते हैं इस खास डिश की रेसिपी।
पाव भाजी पराठा रेसिपी Recipe Card
पाव भाजी पराठा बनाने की रेसिपी
Ingredients
- गेहूं का आटा-2 कप
- नमक- स्वादानुसार
- अजवाइन-1 चुटकी
- तेल-3 टेबल स्पून
- पानी-¾ कप पानी
- घी-2 टेबलस्पून
- अदरक-1 इंच
- हरी मिर्च-4
- हरे मटर- 1 कप
- गाजर-1
- उबले हुए आलू-2 मीडियम साइज
- मक्खन-2 टेबलस्पून
- पाव भाजी मसाला-2 टेबलस्पून
- लाल मिर्च पाउडर-1 टेबलस्पून
- धनिया पत्ता
- नींबू का रस-1 टेबलस्पून
Step
- Step 1:
सबसे पहले एक कटोरे में, गेहूं का आटा, स्वादानुसार नमक, एक चुटकी अजवाइन, तेल और पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें।
- Step 2:
अब इसे गीले कपड़े से ढककर थोड़ी देर के लिए रख दें।
- Step 3:
दूसरी तरफ एक पैन में घी डालें, जब यह गरम हो जाए, तो अदरक, हरी मिर्च डालें और एक मिनट तक पकाएं।
- Step 4:
अब ताजी मटर, स्वादानुसार नमक और पानी डालकर, ढक्कन से ढकें और थोड़ी देर पकने दें।
- Step 5:
अब उबले हुए आलू, मक्खन, पाव भाजी मसाला, लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मैश करें।
- Step 6:
आखिर में मक्खन, ताजे हरे धनिये के पत्ते, नींबू के रस डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- Step 7:
इसे एक ट्रे में निकाल लें और ठंडा होने के लिए एक तरफ रख दें।
- Step 8:
अब पराठे बनाने की तैयारी करें। आटे की लोई बनाकर बीच में एक चम्मच स्टफिंग डालें।
- Step 9:
किनारों को बंद कर हल्के हाथ से बेलें और तवे पर डालकर दोनों तरफ गोल्डन ब्राउन होने तक सेंके।
- Step 10:
अब गरमा-गरम चटनी-टमाटर की चटनी के साथ सर्व करें।
पाव भाजी पराठा बनाने की रेसिपी

- सबसे पहले एक कटोरे में, गेहूं का आटा, स्वादानुसार नमक, एक चुटकी अजवाइन, तेल और पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें।
- इसके बाद ऊपर हल्का सा तेल डालकर इसे अच्छी तरह गूंथ लें।
- अब इसे गीले कपड़े से ढककर थोड़ी देर के लिए रख दें।
- दूसरी तरफ एक पैन में घी डालें, जब यह गरम हो जाए, तो अदरक, हरी मिर्च डालें और एक मिनट तक पकाएं।
- अब ताजी मटर, स्वादानुसार नमक और पानी डालकर, ढक्कन से ढकें और थोड़ी देर पकने दें।
- इसके बाद गाजर और पानी डालकर इसे भी 4-5 मिनट तक भूनें।
- अब उबले हुए आलू, मक्खन, पाव भाजी मसाला, लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मैश करें।
- आखिर में मक्खन, ताजे हरे धनिये के पत्ते, नींबू के रस डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- इसे एक ट्रे में निकाल लें और ठंडा होने के लिए एक तरफ रख दें।
- अब पराठे बनाने की तैयारी करें। आटे की लोई बनाकर बीच में एक चम्मच स्टफिंग डालें।
- किनारों को बंद कर हल्के हाथ से बेलें और तवे पर डालकर दोनों तरफ गोल्डन ब्राउन होने तक सेंके।
- अब गरमा-गरम चटनी-टमाटर की चटनी के साथ सर्व करें।

इसे भी पढ़ें-
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।