घर पर बनाएं बाजार जैसी टेस्‍टी 'पनीर की बर्फी'

होली के त्‍यौहार में घर पर बाजार से मिठाई मंगवाने की जगह आप घर पर ही बाजार जैसी टेस्‍टी पनीर की बर्फी बना सकती हैं। रेसिपी जानने के लिए यह आर्टिकल पढ़ें। 
Updated:- 2021-03-12, 11:46 IST
paneer ki barfi recipe in hindi

होली का त्‍यौहार आते ही हर घर में पकवान बनना शुरू हो जाते हैं। इस त्‍यौहार में बाजार में भी तरह-तरह की मिठाइयां मिलने लगती हैं। मगर इसके साथ ही मिलावटी मिठाइयों का बाजार भी गर्म होना शुरू हो जाता है। एक आम आदमी के लिए यह पता करना कि मिठाई की क्‍वालिटी कैसी है, बेहद मुश्किल होता है।

ऐसे में सेहत और स्‍वाद दोनों का ध्‍यान रखते हुए घर पर ही मिठाई तैयार करना सबसे अच्‍छा विकल्‍प हो सकता है। जाहिर है, घर में बाजार जैसी स्‍वादिष्‍ट मिठाई बना पाना आसान काम नहीं है। मगर थोड़ी सी मेहनत की जाए तो यह उतना मुश्किल भी नहीं है।

पनीर की बर्फी Recipe Card

इन आसान स्‍टेप्‍स को फॉलो करें और घर पर बनाएं पनीर की मिठाई।

★★★★★
Vegetarian Recipe
Total Time: 30 min
Prep Time: 15 min
Cook Time: 15 min
Servings: 5
Level: Medium
Course: Desserts
Calories: 150
Cuisine: Indian
Author: Anuradha Gupta

Ingredients

  • 250 ग्राम पनीर
  • 1 कप मिल्‍क पाउडर
  • 1 बड़ा चम्‍मच पिस्‍ता
  • 1 बड़ा चम्‍मच ड्राई रोज पेटल्‍स
  • 1/2 छोटा चम्‍मच इलायची पाउडर
  • चीनी स्‍वादानुसार

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले घर पर पनीर तैयार कर लें। इसके लिए फुल क्रीम दूध को नींबू या सिरके की मदद से फाड़ कर छेना बना लें। आप चाहें तो बजार से भी पनीर खरीद कर ला सकती हैं।

  2. Step 2:

    पनीर को अच्‍छी तरह से मसल लें और चिकना कर लें। आप इसके लिए मिक्‍सी का सहारा भी ले सकती हैं।

  3. Step 3:

    अब पनीर को एक पैन में डालें और धीमी आंच पर पकाएं। पनीर में पिसी हुई चीनी भी डाल दें।

  4. Step 4:

    इस मिश्रण को तब तक पकाएं जब तक पनीर दानेदार न हो जाए। पनीर को पकाते वक्‍त पहले उसमें से पानी निकलेगा और फिर घी भी निकलेगा।

  5. Step 5:

    जब पनीर घी छोड़ दे तो उसमें मिल्‍क पाउडर मिक्‍स करें। अब मिश्रण को अच्‍छी तरह से पकाएं और इसमें इलायची पाउडर भी डालें।

  6. Step 6:

    इसके बाद आप पनीर के मिश्रण को सेट होने के लिए एक बेकिंग ट्रे में रखें और उसे ड्राई रोज पेटल्‍स और पिस्‍ट से गार्निश करें।

  7. Step 7:

    इसके बाद आप 30 मिनट के लिए पनीर की बर्फी को सेट होने के लिए फ्रिज में रख कर मेहमानों को परोस सकती हैं। यह रेसिपी आपको अच्‍छी लगी हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। साथ ही इसी तरह और भी रेसिपीज पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

आज हम आपको घर पर ही पनीर की बर्फी बनाने के बेहद आसान स्‍टेप्‍स बताएंगे। इस मिठाई को अगर आप घर पर बनाती हैं और मेहमानों को परोसती हैं तो वह आपकी कुकिंग के फैन हो जाएंगे। इतना ही नहीं, वह आपसे यह पूछना भी नहीं भूलेंगे कि यह मिठाई आपने बनाई कैसे है। तो चलिए तैयार हो जाइए घर वालों और मेहमानों को इंप्रेस करने के लिए।

paneer ki barfi at home

विधि

  • पनीर की बर्फी बनाने के लिए बेस्‍ट होगा कि आप घर पर ही फुल क्रीम मिल्‍क से पनीर बना लें। इसके लिए दूध को उबालें और फिर उसमें सिरका, नींबू या फिर फिटकरी डाल कर उसे फाड़ कर छेना बना लें।
  • इसके बाद पनीर को एक कॉटन के कपड़े या मलमल के कपड़े में छान लें और पनीर का पानी निकाल कर अलग रख लें। आप पनीर के पानी को फेंके नहीं बल्कि आप इसका इस्‍तेमाल सब्‍जी बनाने या आटा गूंथने में कर सकती हैं।
  • इसके बाद कुछ देर के लिए आप पनीर को सेट होने के लिए रख दें। बेस्‍ट होगा कि आप कपड़े सहित पनीर को किसी ऐसे स्‍थान पर टांग दें, जहां उसका सारा पानी निचुड़ जाए।
  • इसके बाद पनीर को एक बड़े बर्तन में लें और अच्‍छी तरह से मसल लें। पनीर को इस तरह से मसलें कि वह चिकना हो जाए और उसमें एक भी गांठ न रहे। आप चाहें तो पनीर को मिक्‍सी में भी पीस सकती हैं।
  • इसके बाद आपको एक पैन धीम आंच में गैस पर चढ़ाना है। इस पैन में पनीर डालें और साथ ही चीनी का पाउडर डालें। अब इसे अच्‍छी तरह से पकाएं। चीनी डालते ही पनीर पानी छोड़ने लगेगा और कुछ समय तक पकाते रहने पर घी छोड़ने लगेगा और दानेदार हो जाएगा।
  • हमें पनीर को उस स्‍टेज तक पकाना है, जब तक की वह दानेदार न हो जाए। इसके बाद आपको इस मिश्रण में मिल्‍क पाउडर डालना है। मिल्‍क पाउडर की जगह आप दूध भी डाल सकती हैं।
  • दूध डालने पर आपको कुछ अधिक देर तक पनीर की बर्फी को पकाना होगा। मगर इसका स्‍वाद बिलकुल कलाकंद जैसा ही लगने लगेगा।
  • फिलहाल अगर आप मिल्‍क पाउडर का इस्‍तेमाल कर रही हैं, तो अच्‍छी तरह से इसे पकाएं। इसके साथ ही इलायची पाउडर डालें।
  • फिर आप एक बेकिंग ट्रे में इस मिश्रण को सेट करें और ड्राई रोज पेटल्‍स और पिस्‍ता से बर्फी को गार्निश करें।
  • 30 मिनट के लिए बर्फी को सेट होने के लिए फ्रिज में रख दें। अगर आप फ्रिज में नहीं रख रही हैं तो इसे सेट होने में 1 घंटा भी लग सकता है।
  • बर्फी के सेट होने के बाद आप इसे अपने मनचाहे शेप में काट सकती हैं और मेहमानों को परोस सकती हैं।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।