चावल की खीर छोड़िए अपने लाइफ पार्टनर को खिलाएं पनीर की खीर

आप अपने लाइफ पार्टनर का मूंड फ्रेश करने के लिए उन्हें ना जाने कितनी बार चावल की खीर बनाकर खिला चुकी होंगी लेकिन इस बार उनका दिल जीतने के लिए बनाएं पनीर की खीर।
वैसे चावल ही नहीं जिसकी खीर बनाई जाती है, इसके अलावा मखाने, ड्राई फ्रूट्स, साबुतदाना और लोकी की भी खीर बनती है लेकिन इस बार पनीर की खीर ट्राई करके देखिए।
पनीर की खीर के बारे में कहा जाता है कि अगर आपके पास टाइम की कमी हो और खीर का टेस्ट भी चाहिए हो तो पनीर की खीर बनाकर देखिए। आपको और आपके लाइफ पार्टनर को यह चावल की खीर जितनी ही टेस्टी लगेगी।
क्या-क्या चाहिए पनीर की खीर बनाने के लिए?
- पनीर: 250 ग्राम
- चीनी: 100 ग्राम
- एक छोटी चम्मच इलाइची पाउडर
- थोड़े से काजू
- थोड़ा सा पिस्ता
- आधा लीटर फुल क्रीम दूध
ऐसे बनाते हैं पनीर की खीर
सबसे पहले पनीर की खीर बनाने की शुरूआत कीजिए दूध को उबालने से। किसी भगोने में दूध लीजिए और गैस पर उबलने के लिए रख दीजिए। जब तक दूध उबले तब तक पनीर कद्दूकस कर लीजिए।
अब दूध में अच्छे से उबाल आने के बाद इसे 10 मिनट तक और धीमी गैस पर उबालकर गाढ़ा कर लीजिए।
फिर इसमें कद्दूकस किए हुए पनीर को दूध में डालकर मिक्स कर दीजिए।
अब पनीर डालने के बाद दूध को लगातार चलाते हुए दोबारा उबाल आने तक पका लीजिए। फिर खीर को धीमी गैस पर गाढ़ा होने तक पकने दीजिए। खीर के पकने के दौरान 5 से 10 मिनट तक खीर को चमचे से चलाते रहिए।
इसी बीच काजू और पिस्ता भी काटकर तैयार कर लीजिए।
Read more: घर में देसी घी में ऐसे बनाए बालूशाही
- खीर के गाढ़े होने पर खीर में चीनी डाल दीजिए। साथ ही काजू और इलाइची पाउडर भी डाल दीजिए।
- अब सारी चीजों को खीर में अच्छे से मिक्स कर लीजिए और खीर को 5 मिनट तक चीनी घुलने तक पका लीजिए। अब आपकी पनीर की खीर बनकर तैयार है।
- अब इसे किसी कांच के बर्तन में सर्व कीजिए।
- ऐसे करें पनीर की खीर को गार्निश
- पनीर की खीर को कटे हुए पिस्तों से गार्निश कीजिए और गर्मागर्म या फिर फ्रिज में ठंडा करके जैसे मनचाहे वैसे सर्व कीजिए।
वैसे आपको यहां बता दें कि पनीर खीर को छैना खीर भी कहा जाता है। आप इस खीर को फ्रिज में रखकर 3 से 4 दिनों तक खा सकती हैं।
Tips
आप अपने स्वादानुसार चीनी कम या ज्यादा यूज़ कर सकती हैं।
पनीर की खीर बनाते टाइम इस बात का ध्यान रखें कि धीमी गैस पर ही खीर को पकने दें इससे खीर का टेस्ट और ज्यादा बढ़ जाता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।