हेल्दी ब्रेकफ़ास्ट के लिए घर पर बनाएं पालक डोसा, जानें आसान रेसिपी

भारत में तरह-तरह से डोसा बनाए जाते हैं, और सभी काफ़ी स्वादिष्ट होते हैं। ब्रेकफ़ास्ट में डोसा खाना पसंद करते हैं तो इसे आप हेल्दी ट्विस्ट दे सकती हैं। जी हां, आप चाहें तो ट्राई कर सकती हैं पालक डोसा रेसिपी। पालक डोसा के साथ आप कोई सी भी तीखी चटनी सर्व कर सकती हैं। हेल्दी ब्रेकफ़ास्ट के लिए पालक डोसा बेस्ट ऑप्शन है और यह बड़ों के साथ-साथ बच्चों को भी ख़ूब पसंद आती है। ऐसे में आज हम बताएंगे झटपट बनने वाली क्रिस्पी पालक डोसा की रेसिपी।
पालक डोसा रेसिपी Recipe Card
ब्रेकफास्ट में हेल्दी और स्वादिष्ट व्यंजन बनाना चाहती हैं पालक डोसा रेसिपी ट्राई कर सकती हैं।
Ingredients
- उबली हुई पालक- 1 कटोरी
- चावल-आधा कप(रातभर भिगोकर)
- अदरक लहसुन का पेस्ट- 1 चम्मच
- हरी मिर्च- 2 बारीक कटे हुए
- धुली हुई उड़द-1/2 कप
- मेथी दाना -1/2 चम्मच
- हींग- 1 चुटकी
- नमक- स्वादानुसार
- काली मिर्च पाउडर-आधा चम्मच
- हल्दी- आधा चम्मच
- पानी- जरूरत के अनुसार
- तेल- सेंकने के लिए
Step
- Step 1:
पालक डोसा बनाने के लिए बैटर तैयार करेंगे। इसके लिए चावल, उड़द की दाल, और मेथी के दानों को अच्छी तरह पीस लें।
- Step 2:
इसमें हींग, काली मिर्च पाउडर, हल्दी, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट, और स्वादानुसार नमक मिक्स कर दें।
- Step 3:
उबली हुई पालक को पीसने के बाद उसका पेस्ट भी इस बैटर में मिक्स कर दें।
- Step 4:
अगर यह अधिक गाढ़ा है तो इसमें पानी मिक्स कर थोड़ा पतला कर लें।
- Step 5:
अब गैस पर नॉनस्टिक पैन रखें और उसे गर्म होने दें। जब यह गर्म हो जाए तो उसमें तीन चम्मच तेल डाल दें।
- Step 6:
इसके बाद चम्मच की मदद से बैटर का घोल पैन पर रखें और उसे रोटी के आकार में फैला दें।
- Step 7:
थोड़ी देर बाद जब डोसा किनारे से चिपकने लगे तो तेल की कुछ बूंदे किनारों पर डालें। इसके बाद इसे पलट दें और दूसरी साइड को भी ब्राउन होने तक पकने दें।
- Step 8:
दोनों साइड ब्राउन होने के बाद पालक डोसा बनकर तैयार हो जाएगा। इसे आप चटनी या फिर सांभर के साथ सर्व कर सकती हैं।
बनाने का तरीक़ा
- सबसे पहले डोसा का बैटर तैयार करेंगे। इसके लिए उड़द की दाल, चावल, और मेथी दाना को पीस कर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट में अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च, हींग, हल्दी, काली मिर्च पाउडर, और स्वादानुसार नमक मिक्स कर बैटर तैयार कर लें। अब पानी की मदद से इसका गाढ़ा घोल तैयार करें। इसके बाद पालक को पीस कर पेस्ट बना लें।
- अब इस पेस्ट को डोसा के बैटर में मिक्स कर दें और चम्मच की मदद से अच्छी तरह चलाएं। इसके बाद गैस पर नॉनस्टिक पैन रखें और उसे गर्म होने दें। जब यह गर्म हो जाए तो उसमें तीन चम्मच तेल डाल दें। अब पैन में बड़े चम्मच की मदद से घोल डालें और उसे रोटी के आकार में फैला दें।
- जब डोसा चारों तरफ से चिपकने लगे तो तेल की कुछ बूंदें चम्मच की मदद से किनारे पर डाल दें। अब इसे पलट दें और दूसरी साइड को पकने दें। ध्यान रखें कि आपका डोसा दोनों तरफ से ब्राउन होना चाहिए। अब इसी तरह बाक़ी के डोसा भी बनकर तैयार हो जाएंगे।
- पालक डोसा बनने के बाद आप इसे चटनी या फिर सांभर के साथ सर्व कर सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।